एसएस अहलूवालिया ने अमित शाह को लिखे पत्र में दार्जिलिंग से चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई है.
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री सुरेंद्रजीत सिंह अहलुवालिया का टिकट काट दिया है. पार्टी ने उनकी जगह राजू सिंह बिष्ट को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में एसएस अहलुवालिया तृणमूल कांग्रेस के बाइचुंग भूटिया को हराकर सांसद बने थे.
बीजेपी ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि उसे दो स्थानीय संगठनों गोरखा जनमुक्ति मोर्चा और गोरखा लिबरेशन फ्रंट का भी समर्थन मिला है. इसमें कहा गया कि दो गोरखा संगठनों के नेताओं ने बीजेपी महासचिव और पार्टी के पश्चिम बंगाल मामलों के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक एसएस अहलूवालिया ने बीजेपी नेतृत्व से दार्जिलिंग के अलावा पश्चिम बंगाल की ही किसी और से सीट चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है. जीजेएमएम और जीएनएलएफ ने पहले ही बीजेपी को बता दिया कि वे उन्हें फिर से उम्मीदवार के रूप में नहीं चाहते हैं. बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राजू सिंह बिष्ट दार्जिलिंग सीट से बीजेपी के उम्मीदवार होंगे. एसएस अहलूवालिया ने अमित शाह को लिखे पत्र में दार्जिलिंग से चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई है. उन्होंने कहा है कि वह पश्चिम बंगाल में किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. BJP Gen Secy Kailash Vijayvargiya: Raju Singh Bisht to contest from Darjeeling Lok Sabha constituency in West Bengal. SS Ahluwalia in a letter to Amit Shah has expressed his inability to contest from Darjeeling. He has stated that he can contest from any other seat in West Bengal pic.twitter.com/IgpB7FM3uF — ANI March 24, 2019 बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गोरखा नेतृत्व के एक वर्ग का समर्थन हासिल किया है और वह इस सीट को बीजेपी से वापस लेने की कोशिश में जुटी हैं. बीजेपी इन गोरखा पार्टियों की मदद से यह सीट जीतती रही है.बीजेपी ने 2009 के लोकसभा चुनाव में मूल रूप से राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले जसवंत सिंह को यहां से टिकट दिया था. जसवंत सिंह पार्टी की उम्मीदों पर खरे उतरते हुए जीत हासिल किए थे.2014 में लोकसभा सदस्य चुने जाने से पहले अहलुवालिया राज्यसभा में रहे हैं. इससे पहले वह कई बार बिहार और झारखंड से सांसद चुने जा चुके हैं. 1986-1992, 1992-1998, 2000-2002 और 2006-2012 में वह राज्यसभा सदस्य रहे. बीजेपी में शामिल होने से पहले अहलुवालिया कांग्रेस में थे. वह संसद की कई समितियों के सदस्य भी रहे हैं. अभी वह केंद्र सरकार में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
फिर से मोदी का संदेश लेकर बाइक से चेन्नै से दिल्ली पहुंचीं राजलक्ष्मी-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नै की रहने वाली राजलक्ष्मी मांडा देशवासियों से नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री चुनने की अपील करने के लिए 15 जनवरी को बुलेट बाइक से दिल्ली की यात्रा पर निकली थीं।
Read more »
कैराना से बीजेपी ने मृगांका सिंह का काटा टिकट, प्रदीप चौधरी पर जताया भरोसा-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में कैराना से प्रदीप चौधरी को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। कैराना के अलावा चौथी सूची में बुलंदशहर और नगीना से बीजेपी उम्मीदवार का नाम शामिल है।
Read more »
डांसर सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल, हेमा के खिलाफ मथुरा से लड़ सकती हैं लोकसभा चुनावहरियाणा की मशहूर डांसर और एक्टर सपना चौधरी अब राजनीति के मैदान में दिखेंगी. उन्होंने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का दामन थाम लिया है. सपना चौधरी ने दिल्ली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के घर पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.
Read more »
कांग्रेस ने किया 38 उम्मीदवारों का ऐलान, भोपाल से दिग्विजय, नैनीताल से हरीश रावत– News18 हिंदीकांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में 38 उम्मीदवारों के नाम हैं. ElectionsWithNews18 BattleOf2019 INCIndia BJP4India
Read more »
केरल कांग्रेस की मांग, राहुल गांधी वयनाड से लड़ें लोकसभा चुनावएआईसीसी महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने बयान दिया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के वयनाड सीट से चुनाव लड़ें. वयनाड सीट को कांग्रेस पार्टी का सुरक्षित गढ़ माना जाता है. हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से अभी इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
Read more »
1967 से 2014: इन सितारों ने थामा राजनीति का दामन, लड़ा लोकसभा चुनाव-Navbharat Timesसिनेमा और राजनीति। दोनों में बड़ा पुराना नाता है। सितारे आज से नहीं बल्कि 1967 से राजनीति में अपनी किस्मत आजमाते रहे हैं। इस चलन को कांग्रेस ने शुरू किया जिसे बीजेपी और फिर टीएमसी ने आगे बढ़ाया। अबतक किन सितारों ने लोकसभा चुनाव लड़ा है जानिए
Read more »
LIVE: दार्जिलिंग से आहलूवालिया का टिकट कटा, राजू बिष्ट होंगे BJP उम्मीदवारLok Sabha polls Akhilesh Yadav will contest the Lok Sabha elections from Azamgarh
Read more »
सीएम कमलनाथ ने ज्योतिरादित्य से पत्नी प्रियदर्शनी राजे को यहां से लड़ाने का किया आग्रहमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे को ग्वालियर से चुनाव लड़ाने का आग्रह किया है।
Read more »
