सस्ता 4G या महंगा 5G, Jio-Airtel यूजर्स अब क्या करें? जानें क्या BSNL पर शिफ्ट होने का समय आ गया है?

Cheap 4G Vs Expensive 5G News

सस्ता 4G या महंगा 5G, Jio-Airtel यूजर्स अब क्या करें? जानें क्या BSNL पर शिफ्ट होने का समय आ गया है?
BSNL Vs Jio Airtel ComparisonShould Switch To BSNL 2025BSNL Me Switch Karna Chahiye
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 166 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 101%
  • Publisher: 51%

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BSNL 4G की शुरुआत कर दी। हमारी शुरुआती टेस्टिंग में BSNL का नेटवर्क काफी अच्छे से काम करता हुआ दिखा। ऐसे में सवाल उठता है कि लोगों को महंगा 5G इस्तेमाल करना चाहिए या फिर सस्ता 4G?चलिए डिटेल में जानते हैं कि आखिर फिलहाल Jio-Airtel यूजर्स को क्या करना...

शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने BSNL 4G की शुरुआत कर दी। इसके साथ ही BSNL ने देशभर में 97,500 टावर्स की मदद से 4G सर्विस को शुरू कर दिया है। नवभारत टाइम्स की टेक टीम नें BSNL 4G नेटवर्क की टेस्टिंग भी की और इसके साथ हमारा अनुभव काफी अच्छा रहा। वेब ब्राउजिंग करना हो या वीडियो स्ट्रीम करने हो, सोशल मीडिया चलाना हो या हैवी अटैचमेंट वाले मेल करने हों, ये तमाम काम हम BSNL 4G के साथ उसी तरह से कर पाए जैसे अभी तक Jio या Airtel के साथ किया करते थे। यहां बता दें कि BSNL 4G के शुरू होने से पहले तक BSNL का 3G नेटवर्क ही मिला करता था, जिसके साथ छोटे-मोटे काम करना भी मुश्किल हो जाता था। ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या BSNL पर शिफ्ट होने का सही समय आ गया है? क्या महंगे 5G से सस्ता 4G बेहतर है? चलिए डिटेल में समझते हैं। सस्ता 4G या महंगा 5G ?BSNL की 4G सर्विस शुरू हो जाने के बाद अब लोग कंफ्यूज जरूर होंगे कि अपने फोन पर इंटरनेट चलाने के लिए सस्ता 4G बेहतर है या महंगा 5G? बता दें कि आज Jio और Airtel महीने भर का प्लान 349 रुपये में उपलब्ध करवा रहे हैं, वहीं BSNL पर 30 दिनों का रोजाना 2GB इंटरनेट डेटा वाला प्लान 199 रुपये में मिल जाता है। दरअसल इसका जवाब आपकी जरूरत और इस्तेमाल पर निर्भर करता है। हमारी शुरुआती टेस्टिंग में BSNL के साथ हमें 51mbps की डाउनलोड स्पीड मिली। सिर्फ इतना ही नहीं, BSNL का जो नेटवर्क पहले घरों के अंदर या लो नेटवर्क एरिया में गायब हो जाया करता था, वह अभी तक बिलकुल स्टेबल दिखा है। ऐसे में अगर आप जनरल कामों के लिए अपने फोन पर इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं जैसे कि वीडियो देखना, WhatsApp या सोशल मीडिया इस्तेमाल करना आदि, तो BSNL का सस्ता 4G इंटरनेट आपके लिए बेहतर और सस्ता साबित हो सकता है। वहीं अगर आपको 100mbps से ज्यादा की स्पीड फोन पर हमेशा चाहिए और आप गेमिंग जैसे हैवी इंटरनेट टास्क करते हैं, तो आपको Jio-Airtel के सुपर फास्ट 5G इंटरनेट के साथ बने रहना चाहिए।अगर अपलोडिंग का काम ज्यादा होअगर आपको फोन पर डाउनलोडिंग से ज्यादा अपलोडिंग का काम रहता है, जैसे कि यूट्यूब वीडियो अपलोड करना, हैवी अटैचमेंट वाले ईमेल भेजना, रील्स अपलोड करना आदि तो बेहतर होगा कि फिलहाल आप Jio-Airtel के साथ बने रहें। दरअसल BSNL 4G की हमारी टेस्टिंग में डाउनलोडिंग की स्पीड में तो काफी सुधार हुआ है लेकिन अपलोडिंग स्पीड अभी भी 4-5mbps बनी हुई है। रोजमर्रा के कामों के लिए इतनी अपलोडिंग स्पीड भी काफी है लेकिन प्रोफेशनल्स के लिए यह कम पड़ सकती है। ऐसे में जिन लोगों का काम अपलोडिंग का ज्यादा है, वह BSNL नेटवर्क के थोड़ा और बेहतर होने का इंतजार करें।Jio-Airtel वाले यूजर क्या करेंअगर आप फिलहाल Jio-Airtel का नेटवर्क इस्तेमाल करते हैं और आपको प्राइवेट टेलिकॉम प्लेयर्स के रिचार्ज प्लान महंगे लग रहे हैं, तो आप BSNL पर शिफ्ट होने की सोच सकते हैं। दरअसल BSNL 4G शुरु होने के बाद से इंटरनेट स्पीड और वॉइस कॉल्स एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहा है। इसके अलावा पहले के मुकाबले नेटवर्क कनेक्टिविटी भी काफी अच्छी लग रही है। आसान शब्दों में कहें, तो पहले की तरह फोन में BSNL का नेटवर्क आ या जा नहीं रहा है। हालांकि कुछ दिन इस्तेमाल के बाद इसका एक फुल रिव्यू भी हम आपके लिए लाने की कोशिश करेंगे लेकिन फर्स्ट इंप्रेशन में जो सुधार देखने को मिला है वो काफी बेहतर है। अगर आप एक ऐसे यूजर हैं, जो ज्यादातर समय WiFi के जरिए जैसे कि घर पर या ऑफिस में कनेक्टेड रहते हैं और प्राइवेट टेलीकॉम प्लेयर्स के महंगे प्लान से परेशान हैं, तो BSNL पर शिफ्ट हो सकते हैं। वहीं अगर आपके लिए 4G से काम चलाना मुश्किल है और 5G ही आपकी इंटरनेट की जरूरतों को पूरा कर सकता है, तो आप कुछ समय और इंतजार कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दिसंबर तक BSNL अपना 5G नेटवर्क शुरू कर सकता है। उस समय 5G यूजर्स टेलीकॉम ऑपरेटर को लेकर अपनी प्राथमिकताएं तय कर सकते हैं।.

शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने BSNL 4G की शुरुआत कर दी। इसके साथ ही BSNL ने देशभर में 97,500 टावर्स की मदद से 4G सर्विस को शुरू कर दिया है। नवभारत टाइम्स की टेक टीम नें BSNL 4G नेटवर्क की टेस्टिंग भी की और इसके साथ हमारा अनुभव काफी अच्छा रहा। वेब ब्राउजिंग करना हो या वीडियो स्ट्रीम करने हो, सोशल मीडिया चलाना हो या हैवी अटैचमेंट वाले मेल करने हों, ये तमाम काम हम BSNL 4G के साथ उसी तरह से कर पाए जैसे अभी तक Jio या Airtel के साथ किया करते थे। यहां बता दें कि BSNL 4G के शुरू होने से पहले तक BSNL का 3G नेटवर्क ही मिला करता था, जिसके साथ छोटे-मोटे काम करना भी मुश्किल हो जाता था। ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या BSNL पर शिफ्ट होने का सही समय आ गया है? क्या महंगे 5G से सस्ता 4G बेहतर है? चलिए डिटेल में समझते हैं।सस्ता 4G या महंगा 5G ?BSNL की 4G सर्विस शुरू हो जाने के बाद अब लोग कंफ्यूज जरूर होंगे कि अपने फोन पर इंटरनेट चलाने के लिए सस्ता 4G बेहतर है या महंगा 5G? बता दें कि आज Jio और Airtel महीने भर का प्लान 349 रुपये में उपलब्ध करवा रहे हैं, वहीं BSNL पर 30 दिनों का रोजाना 2GB इंटरनेट डेटा वाला प्लान 199 रुपये में मिल जाता है। दरअसल इसका जवाब आपकी जरूरत और इस्तेमाल पर निर्भर करता है। हमारी शुरुआती टेस्टिंग में BSNL के साथ हमें 51mbps की डाउनलोड स्पीड मिली। सिर्फ इतना ही नहीं, BSNL का जो नेटवर्क पहले घरों के अंदर या लो नेटवर्क एरिया में गायब हो जाया करता था, वह अभी तक बिलकुल स्टेबल दिखा है। ऐसे में अगर आप जनरल कामों के लिए अपने फोन पर इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं जैसे कि वीडियो देखना, WhatsApp या सोशल मीडिया इस्तेमाल करना आदि, तो BSNL का सस्ता 4G इंटरनेट आपके लिए बेहतर और सस्ता साबित हो सकता है। वहीं अगर आपको 100mbps से ज्यादा की स्पीड फोन पर हमेशा चाहिए और आप गेमिंग जैसे हैवी इंटरनेट टास्क करते हैं, तो आपको Jio-Airtel के सुपर फास्ट 5G इंटरनेट के साथ बने रहना चाहिए।अगर अपलोडिंग का काम ज्यादा होअगर आपको फोन पर डाउनलोडिंग से ज्यादा अपलोडिंग का काम रहता है, जैसे कि यूट्यूब वीडियो अपलोड करना, हैवी अटैचमेंट वाले ईमेल भेजना, रील्स अपलोड करना आदि तो बेहतर होगा कि फिलहाल आप Jio-Airtel के साथ बने रहें। दरअसल BSNL 4G की हमारी टेस्टिंग में डाउनलोडिंग की स्पीड में तो काफी सुधार हुआ है लेकिन अपलोडिंग स्पीड अभी भी 4-5mbps बनी हुई है। रोजमर्रा के कामों के लिए इतनी अपलोडिंग स्पीड भी काफी है लेकिन प्रोफेशनल्स के लिए यह कम पड़ सकती है। ऐसे में जिन लोगों का काम अपलोडिंग का ज्यादा है, वह BSNL नेटवर्क के थोड़ा और बेहतर होने का इंतजार करें।Jio-Airtel वाले यूजर क्या करेंअगर आप फिलहाल Jio-Airtel का नेटवर्क इस्तेमाल करते हैं और आपको प्राइवेट टेलिकॉम प्लेयर्स के रिचार्ज प्लान महंगे लग रहे हैं, तो आप BSNL पर शिफ्ट होने की सोच सकते हैं। दरअसल BSNL 4G शुरु होने के बाद से इंटरनेट स्पीड और वॉइस कॉल्स एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहा है। इसके अलावा पहले के मुकाबले नेटवर्क कनेक्टिविटी भी काफी अच्छी लग रही है। आसान शब्दों में कहें, तो पहले की तरह फोन में BSNL का नेटवर्क आ या जा नहीं रहा है। हालांकि कुछ दिन इस्तेमाल के बाद इसका एक फुल रिव्यू भी हम आपके लिए लाने की कोशिश करेंगे लेकिन फर्स्ट इंप्रेशन में जो सुधार देखने को मिला है वो काफी बेहतर है। अगर आप एक ऐसे यूजर हैं, जो ज्यादातर समय WiFi के जरिए जैसे कि घर पर या ऑफिस में कनेक्टेड रहते हैं और प्राइवेट टेलीकॉम प्लेयर्स के महंगे प्लान से परेशान हैं, तो BSNL पर शिफ्ट हो सकते हैं। वहीं अगर आपके लिए 4G से काम चलाना मुश्किल है और 5G ही आपकी इंटरनेट की जरूरतों को पूरा कर सकता है, तो आप कुछ समय और इंतजार कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दिसंबर तक BSNL अपना 5G नेटवर्क शुरू कर सकता है। उस समय 5G यूजर्स टेलीकॉम ऑपरेटर को लेकर अपनी प्राथमिकताएं तय कर सकते हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

BSNL Vs Jio Airtel Comparison Should Switch To BSNL 2025 BSNL Me Switch Karna Chahiye Jio Airtel Se BSNL Better बीएसएनएल बेहतर या जियो एयरटेल बीएसएनएल में शिफ्ट करना चाहिए सस्ता 4G या महंगा 5G जियो एयरटेल से बीएसएनएल स्विच बीएसएनएल प्लान कंपैरिजन 2025

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बड़ी खुशखबरी! 27 सितंबर को लॉन्च होगा BSNL का देसी 4G नेटवर्क, हिलेगा Jio-Airtel का किंगडम?बड़ी खुशखबरी! 27 सितंबर को लॉन्च होगा BSNL का देसी 4G नेटवर्क, हिलेगा Jio-Airtel का किंगडम?PM Modi to Launch BSNL 4G: बीएसएनएल के 25 साल पूरे होने के खास मौके पर शनिवार को भारत में कंपनी अपनी 4G सर्विस पेश करने जा रही है. जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.
Read more »

BSNL 4G Launch: PM मोदी ने लॉन्च की BSNL की 4G सर्विस, इसी साल सरकारी 5G आने की भी उम्मीदBSNL 4G Launch: PM मोदी ने लॉन्च की BSNL की 4G सर्विस, इसी साल सरकारी 5G आने की भी उम्मीदBSNL 4G Launch: भारत में BSNL की 4G सर्विस लॉन्च हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी शुरुआत की है। अब ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल के आखिर तक 5G सर्विस भी लॉन्च हो सकती है। यह आत्मनिर्भर भारत के लिए बड़ा कदम है।
Read more »

देशवासियों को तोहफा, PM मोदी ने किया स्वदेशी 4जी नेटवर्क का आगाज, 97500 साइट्स पर फैसिलिटीदेशवासियों को तोहफा, PM मोदी ने किया स्वदेशी 4जी नेटवर्क का आगाज, 97500 साइट्स पर फैसिलिटीBSNL की 25वीं सालगिरह पर प्रधानमंत्री ने 97,500 से ज्यादा मोबाइल टावरों का उद्घाटन किया.4G रोलआउट से BSNL के 9 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स को फायदा मिलेगा
Read more »

PM Modi Launches BSNL’s Indigenous 4G Network, Calls It Step Toward Telecom Self-ReliancePM Modi Launches BSNL’s Indigenous 4G Network, Calls It Step Toward Telecom Self-ReliancePrime Minister Narendra Modi on Saturday launched BSNL’s indigenous 4G network, giving India a spot among the top five nations capable of developing and deploying homegrown telecom technology.
Read more »

PM मोदी ने लॉन्च किया BSNL 4G स्वदेशी नेटवर्क, 97,500 मोबाइल टावर का उद्घाटनPM मोदी ने लॉन्च किया BSNL 4G स्वदेशी नेटवर्क, 97,500 मोबाइल टावर का उद्घाटनBSNL की स्वदेशी 4G सर्विस लॉन्च हो गई है. पीएम मोदी ने ओडिशा से इस सर्विस को लॉन्च किया है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने 97,500 मोबाइल टावर्स का भी उद्घाटन किया है. BSNL 4G सर्विस पूरी तरह से स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है और इसे फ्यूचर में अपग्रेड भी किया जा सकता है. इस सर्विस से बड़ी संख्या में लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.
Read more »

BSNL 4G का सस्ता इंटरनेट चाहिए, तो नंबर को ऐसे कराएं पोर्ट, स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें ये प्रोसेसBSNL 4G का सस्ता इंटरनेट चाहिए, तो नंबर को ऐसे कराएं पोर्ट, स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें ये प्रोसेसHow to Port in BSNL: भारत में BSNL की 4G सर्विस शुरू हो चुकी है। साल के आखिर में BSNL 5G सर्विस को भी शुरू कर सकता है। अब कई लोग BSNL में अपनी सिम को पोर्ट करना चाहते हैं, ताकि किफायती रिचार्ज प्लान का आनंद उठाया सकें।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 02:50:46