सलेमपुर: राष्ट्रवाद के संग परिवर्तन की बयार, हमेशा से जातियां तय करती रही हैं सियासी भविष्य UttarPradesh LokSabhaElection2019 LokSabhaChunav2019 Mahasangram VoteKaro महासंग्राम वोटकरो
नई इबारत लिखने को आतुर हैं। चुनाव में ज्यादातर जगह अगर राष्ट्रवाद की लहर है तो कहीं परिवर्तन की बयार भी है। कोई सपा-बसपा के साथ को बड़ा राजनीतिक परिवर्तन के रूप में देख रहा है तो कोई मोदी सरकार को पांच वर्ष और देने का हिमायती है। सातवें चरण में 19 मई को मतदान से पहले ही मतदाता मुखर हो चुके हैं। उनका कहना है कि जाति की हवा में बहने की जो गलतियां सालों से करते आए हैं, इस दफा नहीं दोहराएंगे। संसदीय सीट के अंतर्गत देवरिया के सलेमपुर व भाटपाररानी के साथ बलिया जिले की बेल्थरा रोड, बांसडीह और सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र आते हैं। जनेश्वर मिश्र जैसे धाकड़ समाजवादी नेता भी यहां के जातिवादी समीकरणों में उलझकर मात खा चुके हैं। इस बार जातीय समीकरण इसलिए भी चुनौती नहीं है, क्योंकि भाजपा और सपा-बसपा गठबंधन ने कुशवाहा बिरादरी से ही उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। भाजपा प्रत्याशी रवींद्र कुशवाहा मौजूदा सांसद भी हैं। उनके पिता हरिकेवल प्रसाद भी चार बार सांसद रह चुके हैं। हरिकेवल की छवि सर्वमान्य नेताओं की थी, लेकिन रवींद्र को कई जगह विरोध का सामना करना पड़ रहा है। गठबंधन उम्मीदवार आरएस कुशवाहा बसपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। मूल रूप से लखीमपुर के निवासी आरएस कुशवाहा सोनिया गांधी के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुके हैं। लिहाजा उन्हें जोड़-तोड़ का अच्छा अनुभव है। पहली बार वह सलेमपुर से मैदान में हैं और भाजपा को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। उधर, वाराणसी के पूर्व सांसद डॉ.
राजेश मिश्र के कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से चुनाव मैदान में उतरने से लड़ाई दिलचस्प बन गई है। मूल रूप से जिले के ही कसली के निवासी राजेश ने कम दिनों में ही खुद को बेहतर ढंग से स्थापित किया है। रामपुर बुजुर्ग के रामप्रीत कन्नौजिया का कहना था सांसद ने कोई ऐसा काम नहीं किया, जिससे उनके नाम पर वोट दिया जाए। लेकिन मोदी की वजह से हमें वोट देना पड़ेगा। सलेमपुर इंडस्ट्रीयल एस्टेट के समीप चाय की दुकान चलाने वाले झपसी शाह कहते हैं कि मेरे दादा मोहर भाई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, मगर क्या फायदा, चाय की दुकान से परिवार का खर्च चलता है। हम सांसद से संतुष्ट नहीं, लेकिन मोदी के नाम पर वोट देंगे। बिहार सीमा से सटे बनकटा ब्लाक के प्रताप छापर गांव की बीएड छात्रा शिवांगी मिश्र मोदी सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं। उन्हें यह सुकून है कि अब नौकरियों में जातिगत भेदभाव नहीं हो रहा। ज्ञानेश्वर पांडेय राष्ट्रवाद के नाम पर वोट देने का मन बना चुके हैं।अघांव के संतोष कुशवाहा खुलकर तो कुछ नहीं कहते, लेकिन उनकी राय में देश सही दिशा में चल रहा है। बेल्थरा रोड के सुभाष चंद्र, धर्मेंद्र सोनी, संतोष तिवारी भी इससे सहमत दिखे। नेटुआ बीर चौराहे के चाय की दुकान में बैठे रामप्रीत प्रसाद का कहना था कि मोदी ने जितना विकास किया, उतना आज तक किसी ने पीएम ने नहीं किया। यहां लोग सांसद को नहीं, मोदी को वोट दे रहे हैं। लड़ाई सीधी भाजपा और गठबंधन की ही है।लार के सुनील कुशवाहा का कहना था कि भाजपा की नोटबंदी, जीएसटी जैसे फैसलों ने व्यापार को चौपट कर दिया। इस बार मोदी का जादू नहीं चलेगा। कपड़ा व्यापारी नफीस भी सरकार से नाराज दिखे। कहा कि अब समय आ गया है बटन दबाकर सरकार को जवाब देना है। गठबंधन ही यह सीट जीतेगी। भाटपाररानी क्षेत्र दास नरहरिया के नुक्कड़ पर मिले वाहिद अंसारी कहते हैं कि वह भाजपा को वोट क्यों दें। पांच साल में सांसद ने गांव में चेहरा नहीं दिखाया। इस बार भी अब तक कोई भाजपा की ओर से वोट मांगने नहीं आया। जब वो ही हमें नहीं मानते तो हम सिर क्यों फोड़ें। बेल्थरा के शिक्षक दयानंद वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास के वादे झूठे हैं। विकास सिर्फ अडानी-अंबानी का हुआ है। नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं। ढढ़या के राजेश कुमार की नजर में देश चलाने के लिए गठबंधन ही बेहतर है। मोदी ने सिर्फ जुमलेबाजी की, जबकि अखिलेश ने काम कर दिखाया है।भाटपाररानी के शिक्षक राजेश तिवारी का कहना है कि जो लोग भाजपा से नाराज हैं, वह कांग्रेस की तरफ ही रुझान कर रहे हैं। प्रत्याशी उच्च शिक्षित और साफ-सुथरी छवि के हैं। इसकी चर्चा बढ़ रही है। सिकंदरपुर क्षेत्र के विनय कहते हैं कि यह देश का चुनाव है, प्रदेश का नहीं। ऐसे में गठबंधन को चुनना बेवकूफी है। चुनाव आते-आते कांग्रेस ही मुख्य लड़ाई में रहेगी। जमुआ नंबर दो के परवेज आलम ने कहा कि कांग्रेस के योग्य प्रत्याशी डॉ.राजेश मिश्र को हमारा वोट जाएगा। उनकी पकड़ ऊपर तक है। बड़े नेताओं की सभाओं से माहौल बदलेगा।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शॉर्ट सर्किट से स्कूल की बस में भरा धुआं, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टलासेक्टर-126 स्थित मयूर स्कूल की बस बुधवार को छुट्टी होने के बाद स्कूल से बच्चों को लेकर जा रही थी. तभी सेक्टर 71 में ये हादसा हुआ. बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं.
Read more »
Analysis: क्यों खत्म हो रहा है पूर्वांचल से नेता-माफिया गठजोड़?– News18 हिंदीपूर्वांचल ने देश की राजनीति में एक से एक बड़े नेता दिए हैं. कांग्रेस के दौर में कमलापति त्रिपाठी से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर तक, लेकिन इस इलाके की पहचान इन बड़े नेताओं की बजाय यहां के माफिया से होती रही है. 80 के दशक के बाद पूर्वांचल की राजनीतिक पहचान बदलने लगी. गोरखपुर में हरिशंकर तिवारी की राजनीतिक एंट्री से शुरू हुआ राजनीतिक अपराधिक गठजोड़ 2000 आते-आते धीर-धीरे पूरे इलाके को अपने आगोश में ले लिया. एक दौर ऐसा भी आया जब पूर्वांचल की राजनीतिक पहचान माफिया से होने लगी.
Read more »
प्रियंका ने की ट्यूमर से पीड़ित बच्ची की मदद, निजी विमान से भेजा एम्सकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्यूमर से जूझ रही एक बच्ची की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं. उन्होंने बच्ची की गंभीर हालत होने पर उसे तुरंत एक निजी विमान के जरिए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित कमला नेहरू अस्पताल से दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराने भेजा.
Read more »
खबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, तो वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी और शीला दीक्षित में सीधी टक्कर है. किन दिग्गजों की कल के मतदान में है अग्निपरीक्षा, इसी पर होगा आज विश्लेषण.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
राजतिलक: छठे चरण के चुनाव में कौन बचा पाएगा सियासी वर्चस्व? Rajtilak: Who will taste the victory in Sixth phase? - Rajtilak AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कल के मतदान के बाद किसका होगा राजतिलक, इसी पर शुरू करेंगे आज की चर्चा.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
बटलर के शतक से इंग्लैंड की जीत, पाकिस्तान को 12 रन से रौंदाजोस बटलर की शतकीय पारी के बाद डेविड विली और लियाम प्लंकेट के शानदार स्पेल के दम पर इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे
Read more »
बंगाल में वोटिंग के बीच BJP की महिला प्रत्याशी से बदसलूकी, दो कार्यकर्ताओं की भी हत्याबंगाल में वोटिंग के बीच BJP की महिला प्रत्याशी से बदसलूकी, दो कार्यकर्ताओं की भी हत्या LokSabhaElections2019 WestBengal BJP4India
Read more »
पांच साल की बच्ची से रेप के बाद पत्थर मारकर निर्ममता से की हत्यासेक्टर-14 पंचकूला स्थित लिटल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल के साथ जंगल एरिया में हुआ रेप आसपास के लोगों ने शव देखा और पुलिस को दी जानकारी आरोपी लखपत मृतक बच्ची के साथ करता था काम, गिरफतार | Five year old raped and brutually murdered by father\'s colleague in Panchkula.
Read more »
लोकसभा चुनाव परिणामों से पहले केसीआर तीसरे मोर्चे की कवायद में, स्टालिन से की मुलाकात23 मई को नतीजे ईवीएम से बाहर निकलेंगे, लेकिन देश की राजनीति में उससे पहले ही नेताओं ने संभावनाओं को टटोलने के लिए इधर उधर दौड़ शुरू कर दी है. एनडीए और यूपीए के अलावा तीसरे मोर्चे की संभावनाओं पर विचार शुरू हो गया है. इस दिशा में तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव अगुवा बनकर उभरे हैं. सोमवार को वह इसी सिलसिले में चेन्नई पहुंचे. यहां उन्होंने डीएमके प्रमुख स्टालिन से मुलाकात की.
Read more »
23 मई को नतीजा : मायावती के प्रधानमंत्री बनने की कितनी संभवानाएं?बीएसपी सुप्रीमो मायावती साफ कह चुकी हैं कि अगर उनको प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला तो वह उत्तर प्रदेश की अंबेडकरनगर सीट से चुनाव लड़ेंगी. हालांकि इस पद की एक और दावेदार बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी मायावती की इस महात्वाकांक्षा से ज्यादा खुश नहीं हो सकती.हैं खबर यह भी है कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) , बीएसपी सुप्रीमो मायावती (Mayawati) और एसपी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) वोटिंग खत्म होने से पहले दिल्ली में होने वाली मीटिंग को टाल सकते हैं. इस मीटिंग का नेतृत्व कांग्रेस (Congress) द्वारा किया जाना है. सूत्रों का कहना है, ‘आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू बीते हफ्ते बंगाल गए थे और उन्होंने ममता बनर्जी से मुलाकात की थी. लेकिन जब उन्होंने मीटिंग के बारे में बात की तो ममता ने उनसे कहा, ‘जब तक 23 मई को नतीजे नहीं आ जाते तब तक मीटिंग की कोई जरूरत नहीं है. मायावती की तरफ से भी नकारात्मक जवाब ही मिला.
Read more »
सलेमपुर: कुशवाहा बनाम कुशवाहा की जंग में कांग्रेस का ब्राह्मण कार्डउत्तर प्रदेश के सलेमपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी ने रविंद्र कुशवाहा को उतारा है तो बसपा ने आरएस कुशवाहा का दांव चला है. जबकि कांग्रेस ने राजेश मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है. इस तरह से कुशवाहा बनाम कुशवाहा की जंग में कांग्रेस के ब्राह्मण कार्ड ने सलेमपुर की जंग को दिलचस्प बना दिया है.
Read more »
