सरकारी आदेश के बाद 'एक्स' का फैसला, भारत में आठ हजार से अधिक अकाउंट होंगे ब्लॉक

United States News News

सरकारी आदेश के बाद 'एक्स' का फैसला, भारत में आठ हजार से अधिक अकाउंट होंगे ब्लॉक
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

सरकारी आदेश के बाद 'एक्स' का फैसला, भारत में आठ हजार से अधिक अकाउंट होंगे ब्लॉक

नई दिल्ली, 9 मई । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने गुरुवार को कहा कि भारत सरकार ने उसे कानूनों का उल्लंघन करने के लिए देश में 8,000 से अधिक खातों को ब्लॉक करने के लिए कहा है। एक्स ने देश के कानून का पालन करने की बात कही है।प्लेटफॉर्म ने किसी का नाम बताए बिना एक बयान में कहा है कि इसमें अंतर्राष्ट्रीय समाचार संगठन और प्रमुख एक्स यूजर्स शामिल हैं। यह कदम पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच उठाया गया है।बयान में कहा गया है, एक्स को भारत सरकार से कार्यकारी आदेश मिले हैं, जिसमें भारत में 8,000 से अधिक अकाउंट्स को ब्लॉक करने की आवश्यकता है। ऐसा नहीं करने पर कंपनी के स्थानीय कर्मचारियों पर भारी जुर्माना और कारावास सहित संभावित दंड शामिल हैं।बयान में कहा गया है कि सरकार ने बड़ी संख्या में इन अकाउंट्स को ब्लॉक करने के लिए कोई सबूत या औचित्य नहीं दिया है।एक्स ने कहा कि वह आदेश का पालन करेगा और सिर्फ भारत में अकाउंट्स को रोक देगा।एक्स ने कहा कि यह निर्णय आसान नहीं था, लेकिन उसने प्रक्रिया शुरू कर दी है और प्रभावित यूजर्स को कार्रवाई की सूचना भेज दी है।वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने पूरे अकाउंट्स को ब्लॉक करने की भारत सरकार की मांगों से भी असहमति व्यक्त की।बयान में कहा गया, यह मौजूदा और भविष्य की सामग्री पर सेंसरशिप के समान है और फ्री-स्पीच के मौलिक अधिकार के विपरीत है।एक्स ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म भारतीयों की सूचना तक पहुंचने की क्षमता के लिए महत्वपूर्ण है।बयान में कहा गया, हमारा मानना ​​है कि इन कार्यकारी आदेशों को सार्वजनिक करना पारदर्शिता के लिए आवश्यक है। ऐसा नहीं करना मनमाने ढंग से निर्णय लेने में योगदान दे सकता है। हालांकि, कानूनी प्रतिबंधों के कारण, हम इस समय कार्यकारी आदेशों को प्रकाशित करने में असमर्थ हैं।--आईएएनएसएबीएम/एकेजे Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Pahalgam Terror Attack के बाद भारत में Pakistan का X Account ब्लॉक, Embassy के बाहर भी सन्नाटाPahalgam Terror Attack के बाद भारत में Pakistan का X Account ब्लॉक, Embassy के बाहर भी सन्नाटाPahalgam Terror Attack के बाद भारत में Pakistan का X Account ब्लॉक, Embassy के बाहर भी सन्नाटा Pahalgam PakistanXAccountBlocked PakistanEmbassy AmitShah jammuattack terrorattack jammukashmir pmmodi rahulgandhi amitshah
Read more »

Delhi Weather: दिल्ली में रिकॉर्डतोड़ गर्मी! रात में भी 27 डिग्री के पार हुआ पारा, क्या बारिश दिलाएगी राहत?Delhi Weather: दिल्ली में रिकॉर्डतोड़ गर्मी! रात में भी 27 डिग्री के पार हुआ पारा, क्या बारिश दिलाएगी राहत?भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, 25 अप्रैल, 2019 के बाद से दिल्ली में रात का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया, जो 28 डिग्री सेल्सियस था.
Read more »

जहर उगल रहे पाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का X अकाउंट भारत में बैनजहर उगल रहे पाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का X अकाउंट भारत में बैनभारत ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के आधिकारिक एक्स अकाउंट को भारत में बैन कर दिया है.
Read more »

भारत ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक्स अकाउंट किया ब्लॉकभारत ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक्स अकाउंट किया ब्लॉकभारत ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक्स अकाउंट किया ब्लॉक
Read more »

पहलगाम हमला: भारत के बॉर्डर के पास बने मदरसों को क्यों बंद करा रहा है पाकिस्तान?पहलगाम हमला: भारत के बॉर्डर के पास बने मदरसों को क्यों बंद करा रहा है पाकिस्तान?पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव की वजह से सीमा रेखा से सटे इलाक़ों में पाकिस्तान ने मदरसों को बंद रखने का आदेश दिया है.
Read more »

Pakistan: भारत में इमरान खान, बिलावल भुट्टो के 'एक्स' अकाउंट ब्लॉक; पहलगाम हमले के बाद बढ़ते तनाव के बीच फैसलाPakistan: भारत में इमरान खान, बिलावल भुट्टो के 'एक्स' अकाउंट ब्लॉक; पहलगाम हमले के बाद बढ़ते तनाव के बीच फैसलापाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के &39;एक्स&39; अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:44:32