लखनऊ: सरकार के खिलाफ पोस्ट लिखीं तो अवार्ड लिस्ट से हटाया नाम, प्रोफेसर का आरोप
लखनऊ: सरकार के खिलाफ पोस्ट लिखीं तो अवार्ड लिस्ट से हटाया नाम, प्रोफेसर का आरोप Asad Rehman March 10, 2019 10:06 AM अखिलेश यादव भी प्रोफेसर के समर्थन में उतरे और सरकार पर निशाना साधा। उत्तर प्रदेश की लखनऊ यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने आरोप लगाया है कि उनका नाम सरकार द्वारा दिए जाने वाले एक प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। लेकिन केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ फेसबुक पोस्ट लिखने के कारण उनका नाम इस लिस्ट से हटा दिया गया है। प्रोफेसर रविकांत ने बताया कि बीती 26 फरवरी को उन्हें स्टेट एम्पलोयी लिटरेरी एसोसिएशन की तरफ से एक फोन कॉल आया था। इसमें बताया गया था कि उनका नाम रमन लाल अग्रवार पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। इस पुरस्कार के तहत विजेता को 11000 रुपए का इनाम मिलना था। द इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में प्रोफेसर रविकांत ने बताया कि बीती 6 मार्च को उन्हें एसोसिएशन के महासचिव दिनेश चंद्र अवस्थी का फोन आया। इस दौरान उन्होंने बताया कि मेरी एक फेसबुक पोस्ट की वजह से मेरा नाम अवॉर्ड विजेताओं की लिस्ट से हटा दिया गया है। यह पुरस्कार आगामी 17 मार्च को एक कार्यक्रम में दिए जाने हैं। रविकांत ने बताया कि अब उनकी जगह किसी और को यह पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं जब इस मुद्दे पर स्टेट एम्पलोयी लिटरेरी एसोसिएशन के महासचिव दिनेश चंद्र अवस्थी से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। अब इस मुद्दे पर राजनीति भी शुरु हो गई है। दरअसल शनिवार की शाम सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रोफेसर रविकांत के समर्थन में एक ट्वीट किया और लिखा कि ‘भाजपा दलितों का लगातार शोषण कर रही है। आज लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रविकांत का नाम सरकार द्वारा दिए जाने वाले अवॉर्ड की लिस्ट से इसलिए हटा दिया गया क्योंकि उन्होंने भाजपा के विरुद्ध अपने विचार प्रकट किए थे। यह उनके कथित राष्ट्रवाद का असली चेहरा है।’ Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
लखनऊ: सरकार के खिलाफ पोस्ट लिखीं तो अवार्ड लिस्ट से हटाया नाम, प्रोफेसर का आरोप Asad Rehman March 10, 2019 10:06 AM अखिलेश यादव भी प्रोफेसर के समर्थन में उतरे और सरकार पर निशाना साधा। उत्तर प्रदेश की लखनऊ यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने आरोप लगाया है कि उनका नाम सरकार द्वारा दिए जाने वाले एक प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। लेकिन केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ फेसबुक पोस्ट लिखने के कारण उनका नाम इस लिस्ट से हटा दिया गया है। प्रोफेसर रविकांत ने बताया कि बीती 26 फरवरी को उन्हें स्टेट एम्पलोयी लिटरेरी एसोसिएशन की तरफ से एक फोन कॉल आया था। इसमें बताया गया था कि उनका नाम रमन लाल अग्रवार पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। इस पुरस्कार के तहत विजेता को 11000 रुपए का इनाम मिलना था। द इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में प्रोफेसर रविकांत ने बताया कि बीती 6 मार्च को उन्हें एसोसिएशन के महासचिव दिनेश चंद्र अवस्थी का फोन आया। इस दौरान उन्होंने बताया कि मेरी एक फेसबुक पोस्ट की वजह से मेरा नाम अवॉर्ड विजेताओं की लिस्ट से हटा दिया गया है। यह पुरस्कार आगामी 17 मार्च को एक कार्यक्रम में दिए जाने हैं। रविकांत ने बताया कि अब उनकी जगह किसी और को यह पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं जब इस मुद्दे पर स्टेट एम्पलोयी लिटरेरी एसोसिएशन के महासचिव दिनेश चंद्र अवस्थी से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। अब इस मुद्दे पर राजनीति भी शुरु हो गई है। दरअसल शनिवार की शाम सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रोफेसर रविकांत के समर्थन में एक ट्वीट किया और लिखा कि ‘भाजपा दलितों का लगातार शोषण कर रही है। आज लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रविकांत का नाम सरकार द्वारा दिए जाने वाले अवॉर्ड की लिस्ट से इसलिए हटा दिया गया क्योंकि उन्होंने भाजपा के विरुद्ध अपने विचार प्रकट किए थे। यह उनके कथित राष्ट्रवाद का असली चेहरा है।’ Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत-पाक तनाव पर पोस्ट करने वाले प्रोफेसर से भाजपा कार्यकर्ताओं ने घुटने टेक मंगवाई माफीकर्नाटक के वाचना पितामह डॉ. पीजी हलकट्टी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलोजी के प्रोफेसर संदीप वथार ने फेसबुक पोस्ट में भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर भाजपा सरकार की आलोचना की थी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की सराहना की थी.
Read more »
प्रोफेसर ने की इमरान खान की तारीफ, ABVP कार्यकर्ताओं ने घुटनों के बल पर मंगवाई माफीअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कर्नाटक के एक कॉलेज के प्रोफेसर को सोशल मीडिया पर कथित भारत विरोधी संदेश लिखने पर घुटनों के बल माफी मांगने के लिए मजबूर किया.
Read more »
प्रोफेसर ने की इमरान खान की तारीफ, ABVP वर्कर्स ने पुलिस के सामने घुटनों के बल मंगवाई माफी– News18 हिंदीअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में एक प्रोफेसर को घुटनों के बल माफी मांगने को मजबूर कर दिया. इंडिया टुडे के मुताबिक ये घटना कर्नाटक के विजयपुरा के वचना पितामह डॉ पीजी हलाकटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में हुई. प्रोफेसर पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की तारीफ की थी. कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर संदीप वाथर ने सोशल मीडिया में लिखी पोस्ट में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की प्रशंसा की. उन्होंने देश में युद्ध जैसी स्थिति पैदा करने के लिए केंद्र की बीजेपी सरकार पर सवाल उठाया. दूसरे पोस्ट में उन्होंने तनाव को बढ़ाने और युद्ध जैसी स्थिति पैदा करने के लिए 'भक्तों' पर निशाना साधा.-ABVP workers force Karnataka professor to kneel, apologise over FB post praising Pakistan PM Imran Khan onm
Read more »
ABVP-BJP ने घुटने पर लाकर मंगवाई थी माफी, प्रोफेसर ने कहा- दोस्त मुझे पागल कहने लगे हैंहालही में इंजीनियरिंग कॉलेज के एक प्रोफेसर को फेसबुक पर सरकार कि आलोचना करना महंगा पड़ गया। प्रोफेसर के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने बदसलूकी की और उन्होंने घुटनों पर लाकर माफी मंगवाई। जिसके बाद प्रोफेसर ने कहा उनके दोस्त उन्हें अब पागल बुलाते हैं। बदसलूकी से बचाने के लिए उन्हें दोस्तों के पास उन्हें पागल कहने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है।
Read more »
शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अध्यादेश लाएगी सरकार-Navbharat TimesIndia News: 13 सूत्रीय रोस्टर पर मचे विवाद के बीच सरकार उच्च शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ केंद्र सरकार अध्यादेश लाएगी। इस अध्यादेश के बाद यूनिवर्सिटी या कॉलेज को एक यूनिट के तौर पर लिया जाएगा।
Read more »
मनमोहन सरकार में शेयर मार्केट में रही थी तेजी, मोदी सरकार के दौरान कम रही रफ्तारएनएसई निफ्टी मोदी सरकार के दौरान 47.5% की तेजी से बढ़ा, जबकि यूपीए-1 में यह 69.5% और यूपीए- 2 में 49.6% की दर से वृद्धि दर्ज की गई थी।
Read more »
ज़करबर्ग ने किया वादा, WhatsApp की तरह सिक्योर होगा फेसबुक, कोई नहीं पढ़ पाएगा मैसेज– News18 हिंदीयूजर्स के डेटा की सिक्योरिटी को लेकर उठ रहे सवालों के बीच आज सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने एक ब्लॉग पोस्ट लिख कर कहा है कि फेसबुक यूजर्स के डेटा को सिक्योर करने की प्लानिंग कर रहा है. जकरबर्ग ने अपने पोस्ट में लिखा है कि एनक्रिप्शन फेसबुक के फ्यूचर के जरूरी पॉइंट्स में से एक है. इस पोस्ट से यह पता चल रहा है कि फेसबुक बहुत जल्द अपना फोकस पब्लिक पोस्ट की जगह अपने मैसेजिंग ऐप पर एनक्रिप्शन और इफर्मल कम्युनिकेशन की ओर करने वाला है.
Read more »
दिल्ली के करीब 1 करोड़ लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, केंद्र सरकार ने लिया यह फैसलावर्ष 1797 से ही अनधिकृत कॉलोनियों में बड़ा गंभीर पेंच फंसा हुआ है। इन्हें नियमित करने के लिए कई बार निर्णय लिए गए लेकिन कानून-नियमों के चलते एक भी कॉलोनी नियमित नहीं हो पाई है।
Read more »
