ज़करबर्ग ने किया वादा, WhatsApp की तरह सिक्योर होगा फेसबुक, कोई नहीं पढ़ पाएगा मैसेज
यूजर्स के डेटा की सिक्योरिटी को लेकर उठ रहे सवालों के बीच आज सोशल नेटवर्किंग साइटके सीईओ मार्क जकरबर्ग ने एक ब्लॉग पोस्ट लिख कर कहा है कि फेसबुक यूजर्स के डेटा को सिक्योर करने की प्लानिंग कर रहा है. जकरबर्ग ने अपने पोस्ट में लिखा है कि एनक्रिप्शन फेसबुक के फ्यूचर के जरूरी पॉइंट्स में से एक है.
इस पोस्ट से यह पता चल रहा है कि फेसबुक बहुत जल्द अपना फोकस पब्लिक पोस्ट की जगह अपने मैसेजिंग ऐप पर एनक्रिप्शन और इफर्मल कम्युनिकेशन की ओर करने वाला है. अपने 3,200 शब्दों के ब्लॉगपोस्ट में जकरबर्ग ने लिखा कि उनकी कंपनी उन देशों में बैन होना चाहेगी जो एनक्रिप्शन की अनुमति नहीं देती. उन्होंने लिखा कि भविष्य में प्राइवेसी फोकस्ड कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म्स आज के ओपन प्लेटफॉर्म्स के मुकाबले ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाएंगे. हम देख सकते हैं कि प्राइवेट मैसेज, इफर्मल स्टोरीज और छोटे ग्रुप्स आज सबसे तेजी से बढ़ते ऑनलाइन कम्युनिकेश के क्षेत्र हैं. जकरबर्ग ने आगे लिखा कि पब्लिक सोशल नेटवर्क अपनी जगह पर हैं लेकिन बड़ा मौका उन सिंपल प्लेटफॉर्म्स के पास है जो प्राइवेसी को फोकस में रखती हैं.जकरबर्ग ने आगे लिखा कि मेरा मानना है कम्युनिकेशन लगातार प्राइवेट और एनक्रिप्टेड सर्विसेज की ओर शिफ्ट हो रहा है जहां लोग भरोसा कर सकते हैं कि वे जो भी लोगों से कह रहे हैं या बात कर रहे हैं वो सिक्योर है. यही भविष्य है और मैं भी इसे लाने में मदद की उम्मीद कर रहा हूं. उन्होंने आगे अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि हम फेसबुक के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को भी वॉट्सऐप की तरह बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं. हम इसे पूरी तरह से सिक्योर इंटेरेक्टिव बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं जिसमें कॉल, वीडियो चैट, ग्रुप, स्टोरीज, बिजनेस, पेमेंट जैसी सर्विसेज मिलें.जकरबर्ग के इस पोस्ट के बाद इस बात की उम्मीद की जा सकती है कि जल्द ही फेसबुक मैसेंजर पूरी तरह से एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड होगा और कोई भी उसके चैट को पढ़ नहीं पाएगा. यहां तक की खुद फेसबुक भी नहीं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Abhinandan। F16 विमान गिराने वाले अभिनंदन के साहस की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानीविंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तान की सेना ने बंदी बना लिया है। भारत सरकार इस वीर जांबाज की स्वदेश वापसी के लिए पाकिस्तान पर लगातार दबाव बना रही है। खबरों के अनुसार अभिनंदन को मुज्जफ्फराबाद के आर्मी सेंटर में रखा गया है। पाकिस्तान के मेजर ने उनसे पूछताछ की, लेकिन अभिनंदन ने साहस और संयम के साथ सवालों के जवाब दिए। खबरों के अनुसार पाकिस्तानी सेना भी भारतीय जांबाज की दिलेरी के कसीदे पढ़ने लगी है। पाकिस्तान में भी अभिनंदन की साहस की चर्चाएं हो रही हैं।
Read more »
गैर-सब्सिडी वाला सिलेंडर 42.50 रुपये महंगा, सब्सिडी वाले सिलेंडर के भी बढ़े दामगैर-सब्सिडी वाला सिलेंडर 42.50 रुपये महंगा, सब्सिडी वाले सिलेंडर के भी बढ़े दाम
Read more »
व्हाट्सऐप के लिए अपनी क्रिप्टोकरेंसी ला सकता है फेसबुक- AmarujalaFacebook cryptocurrency : वैसे आपको बता दें कि फेसबुक ही नहीं, बल्कि टेलीग्राम और सिग्नल जैसे ऐप भी क्रिप्टोकरेंसी पर काम कर रहे हैं।
Read more »
क्या मर गया आतंक का सरगना मसूद अजहर?आतंक के सौदागर मसूद अजहर की पाकिस्तानी आर्मी के इस्लामाबाद हॉस्पिटल में मौत की खबर आ रही है. हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पाकिस्तानी सेना और इमरान खान सरकार ने भी मसूद अजहर के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है. इसके अलावा जैश-ए-मोहम्मद की ओर से भी इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की गई है. इससे पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मौलाना मसूद अजहर के बीमार होने का दावा किया था.
Read more »
Masood Azhar। जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर की मौत की खबर का सच...इस्लामाबाद। भारत में हुए कई आतंकी हमलों के जिम्मेदार जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर क्या वाकई मौत की नींद सो चुका है? रविवार देर शाम एक बार फिर इस आतंकी के मरने की खबर आई लेकिन किसी भी एजेंसी के अलावा खुद पाकिस्तान ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है कि इस दरिंदे की मौत हो चुकी है। यह भी कहा जा रहा है कि मसूद की मौत की आधिकारिक जानकारी पाकिस्तानी की सेना की अनुमति के बाद दी जाएगी। यह घोषणा कब होगी, कोई नहीं जानता...।
Read more »
मसूद अजहर एयरस्ट्राइक में मारा गया या यह इमरान खान की कोई नई चाल है?भारत के कश्मीर में अलगाववाद और आतंकवाद फैलाने वाले जैश ए मोहम्मद के आतंकी सरगना मौलाना मसूद अजहर पर कार्रवाई को लेकर पाकिस्तान की इमरान सरकार पर दबाव बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच उसकी मौत की अपुष्ट खबरें आ रही है जिसकी किसी भी एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है। सवाल यह उठता है कि यह खबर कैसे फैली या क्या जानबूझकर फैलाई गई? क्या सच में ही वह बीमार है या कि यह पाकिस्तान की उसे बचाने की कोई नई चाल है। उल्लेखनीय है कि उसने ओसाम बिन लादेन के बारे में भी ऐसी ही खबरें उड़ाई गई थी कि वह बीमार है।
Read more »
प्रोफेसर ने की इमरान खान की तारीफ, ABVP कार्यकर्ताओं ने घुटनों के बल पर मंगवाई माफीअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कर्नाटक के एक कॉलेज के प्रोफेसर को सोशल मीडिया पर कथित भारत विरोधी संदेश लिखने पर घुटनों के बल माफी मांगने के लिए मजबूर किया.
Read more »
तमिलनाडुः AIADMK और DMDK में सीटों को लेकर फंसा पेंच, मोदी की रैली आजतमिलनाडु की राजनीति में लगातार उठापठक की स्थिति बनी हुई है. राज्य के उपमुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम ने ऐलान किया है कि लोकसभा चुनाव को लेकर ऑल इंडिया अन्ना द्रविड मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) और डीएमडीके के बीच गठबंधन को लेकर समझौता हो चुका है. उन्होंने उम्मीद जताई कि डीएमडीके नेतृत्व जल्द ही इस पर अपना फैसला कर लेगा. लेकिन अभी इस पर सहमति नहीं बनी है.
Read more »
