समझ नहीं आ रहा मौसम का मिजाज, राजस्‍थान में भारी बारिश का अलर्ट तो कश्‍मीर में चल रही हीटवेव

Weather Update News

समझ नहीं आ रहा मौसम का मिजाज, राजस्‍थान में भारी बारिश का अलर्ट तो कश्‍मीर में चल रही हीटवेव
Heat Wave In KashmirHeavy Rain Alert In Rajasthan
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 152 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 63%

मौसम विभाग ने राजस्‍थान सहित कई राज्‍यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं कश्‍मीर घाटी भीषण गर्मी की चपेट में है.

देश में मानसून के कारण कई इलाकों में जमकर बारिश हो रही है.मौसम विभाग ने आज भी कई राज्‍यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है, इनमें राजस्‍थान सहित कई राज्‍य शामिल हैं. हालांकि इस बार मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा है.

जहां पर बेहद कम बारिश के लिए पहचाने जाने वाले राजस्‍थान को मानसून जमकर भिगो रहा है तो अपनी सर्दियों के लिए मशहूर कश्‍मीर में हीटवेव चल रही है. इसके कारण कश्‍मीर के स्‍थानीय लोग परेशान हैं. कश्मीर भीषण गर्मी की चपेट में है और घाटी के कई स्थानों पर रविवार को 25 वर्षों में जुलाई के महीने का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को श्रीनगर शहर का तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह 9 जुलाई 1999 के बाद से जुलाई का सबसे गर्म दिन था. श्रीनगर में जुलाई का सबसे गर्म दिन 10 जुलाई 1946 को दर्ज किया गया था, जब पारा 38.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड और कोकेरनाग कस्बों में भी रविवार को जुलाई का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});कश्मीर के संभागीय प्रशासन ने लगातार पड़ रही गर्मी के बीच रविवार को 29 और 30 जुलाई को सरकारी और निजी दोनों स्कूलों में प्राथमिक स्तर तक के छात्रों के लिए कक्षाएं निलंबित करने का आदेश दिया है. हालांकि संभागीय आयुक्त कश्मीर वीके बिधूड़ी द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि उन स्कूलों में शिक्षण कर्मचारी अपने कर्तव्यों का पालन करना जारी रखेंगे. उधर, मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात में आज अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. साथ ही सौराष्ट्र और कच्छ में भी आज भारी बारिश का अनुमान जताया गया है.Rainfall Warning: Gujarat Region 28th-29th July 2024वर्षा की चेतावनी: 28-29 जुलाई 2024 को गुजरात क्षेत्र में : #weatherupdate #rainfallwarning #Gujarat@moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/ClbPQX0rVD— India Meteorological Department July 28, 2024इसके साथ ही इन दिनों राजस्‍थान पर भी मानसून खासा मेहरबान है. पूर्वी राजस्थान में आज अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की भी संभावना जताई गइ है. इसके साथ ही  पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में 31 जुलाई को, जबकि उत्तराखंड में 31 जुलाई और 1 अगस्त को अलग-अलग स्‍थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. Rainfall Warning: East Rajasthan 28th-29th July 2024वर्षा की चेतावनी: 28-29 जुलाई 2024 को पूर्वी राजस्थान में : #weatherupdate #rainfallwarning #Rajasthan@moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/YWTel5FuOj— India Meteorological Department July 28, 2024इसके साथ ही उत्तराखंड में 30 जुलाई तक, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में 31 जुलाई तक, पश्चिमी राजस्‍थान में आज, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 जुलाई और 1 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है. इसके साथ ही 30 जुलाई से 1 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने आज तटीय कर्नाटक और केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई है. वहीं आज नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना है. साथ ही 1 अगस्त तक असम और मेघालय, 30 जुलाई से 1 अगस्त के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है. वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज और एक अगस्‍त को, जबकि ओडिशा में 29 जुलाई से एक अगस्‍त तक और झारखंड में 30 जुलाई और 1 अगस्त को भारी बारिश की संभावना जताई गई है. 

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Heat Wave In Kashmir Heavy Rain Alert In Rajasthan

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IMD Alert : दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में होगी भारी बारिश, जानें अपने राज्य के मौसम का हालIMD Alert : दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में होगी भारी बारिश, जानें अपने राज्य के मौसम का हालआज दिल्ली समेत उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट है. यूपी, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी है.
Read more »

पाकिस्‍तान के साथ युद्ध हो या कश्‍मीर का मुद्दा, रूस ने हमेशा निभाई है भारत से दोस्‍ती पाकिस्‍तान के साथ युद्ध हो या कश्‍मीर का मुद्दा, रूस ने हमेशा निभाई है भारत से दोस्‍ती भारत और रूस की दोस्‍ती बहुत गहरी और पुरानी है. भारत आजादी के बाद जब दुनिया के नक्‍शे पर मजबूती से अपने कदम जमाने की कोशिश कर रहा था, तब तत्‍कालीन सोवियत संघ ने उसकी मदद की थी और आज भी रूस दोस्‍ती निभा रहा है.
Read more »

अब डराने लगी है बारिश, महाराष्‍ट्र से बिहार और UP से राजस्‍थान तक इन राज्‍यों में आज भी भारी बारिश का अनुमानअब डराने लगी है बारिश, महाराष्‍ट्र से बिहार और UP से राजस्‍थान तक इन राज्‍यों में आज भी भारी बारिश का अनुमानदेश के कई राज्‍यों में बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया है. बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और इसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है. आज भी मौसम विभाग ने कई राज्‍यों में भारी बारिश की संभावना जताई है.
Read more »

Weather: 23 राज्यों में पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ में घिरे यूपी के 800 गांव; बिहार में वज्रपात का कहरWeather: 23 राज्यों में पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ में घिरे यूपी के 800 गांव; बिहार में वज्रपात का कहरमौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी में बाढ़ के कारण 800 गांवों में पानी घुस गया है।
Read more »

डोडा में 4 जवान शहीद: जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकियों ने क्‍यों बदला पैटर्न, हाई वैल्‍यू टारगेट पर कर रहे हमले, जानें वजहडोडा में 4 जवान शहीद: जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकियों ने क्‍यों बदला पैटर्न, हाई वैल्‍यू टारगेट पर कर रहे हमले, जानें वजहजम्‍मू-कश्‍मीर में डोडा के घने जंगलों में आतंकी घात लगाकर बैठे थे. आतंकियों को एडवांटेज थी, क्‍योंकि वे पहले से ही वहां छिपे बैठे थे. सेना के जवान जब घटनास्‍थल पर पहुंचे, तो उन पर हमला हो गया. इस हमले में 4 जवान शहीद हो गए हैं और एक जवान गंभीर रूप से घायल है.
Read more »

चंडीगढ़ में आज और कल बारिश का अलर्ट: तापमान में हुई बढ़ोतरी, पिछले 20 दिनों से नहीं हुई है बारिशचंडीगढ़ में आज और कल बारिश का अलर्ट: तापमान में हुई बढ़ोतरी, पिछले 20 दिनों से नहीं हुई है बारिशचंडीगढ़ में मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल भारी बारिश की संभावना है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:11:27