सभी के लिए लाइव हुआ Jio का फ्री Google AI Pro सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें क्लेम; ले सकेंगे ढेरों फीचर्स का मजा

Reliance News

सभी के लिए लाइव हुआ Jio का फ्री Google AI Pro सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें क्लेम; ले सकेंगे ढेरों फीचर्स का मजा
JioGoogleGemini
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 50 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 44%
  • Publisher: 53%

Reliance Jio अब अपने यूजर्स को 18 महीने का फ्री Google AI Pro सब्सक्रिप्शन दे रहा है। ये ऑफर Google के Gemini AI के साथ पार्टनरशिप के तहत शुरू किया गया है। पहले ये ऑफर केवल 18 से 25 साल के यूजर्स के लिए था, लेकिन अब Jio ने इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया...

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Reliance Jio ने शनिवार से अपने यूजर्स के लिए 18 महीने का फ्री Google AI Pro सब्सक्रिप्शन शुरू कर दिया है। भारतीय टेलीकॉम कंपनी ने पिछले हफ्ते Google के साथ अपनी पार्टनरशिप की घोषणा की थी, जिसके तहत यूजर्स को Gemini AI का फ्री एक्सेस डेढ़ साल तक दिया जाएगा। हालांकि, शुरुआत में कंपनी ने कहा था कि ये ऑफर केवल 18 से 25 साल की उम्र वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा, लेकिन अब Jio 25 साल से ऊपर के यूजर्स को भी ये सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट करने दे रहा है। फ्री Google AI Pro सब्सक्रिप्शन कैसे क्लेम करें फ्री 18 महीने के Gemini Pro फीचर्स का एक्सेस पाने से पहले आपको ये सुनिश्चित करना होगा कि आपके पास एक एक्टिव Jio SIM कार्ड हो और उस पर अनलिमिटेड 5G प्लान चालू हो। ये इस ऑफर की बेसिक शर्त है। एक बार यह कन्फर्म करने के बाद, नीचे दिए गए स्टेप्स को My Jio ऐप में फॉलो करें: My Jio ऐप के होम पेज पर सबसे ऊपर 'Early access' का बैनर दिखेगा। बैनर पर मौजूद Claim now बटन पर टैप करें। अब आपको एक नया पेज ब्राउजर में ओपन करने के लिए कहा जाएगा। ओपन होने के बाद उस वेब पेज पर प्लान की डिटेल्स दिखाई देंगी। बॉटम की तरफ स्क्रॉल करें और 'Agree' पर टैप करें। बस हो गया! अब Gemini ऐप में जाएं और अपना Pro स्टेटस कन्फर्म करें। Google AI Pro सब्सक्रिप्शन के फायदे फ्री टियर की तुलना में, Google AI Pro सब्सक्रिप्शन में यूजर्स को कई नए और पावरफुल फीचर्स मिलते हैं। आमतौर पर ये प्लान 1,950 रुपये प्रति माह का होता है, लेकिन Jio यूजर्स इसे 18 महीनों के लिए फ्री इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको Gemini 2.

5 Pro AI मॉडल का एक्सटेंडेड एक्सेस मिलता है। साथ ही Nano Banana और Deep Research जैसे एडवांस्ड फीचर्स का इस्तेमाल भी संभव होगा। आपको बता दें कि Gemini 2.5 Pro पर Deep Research फीचर फ्री यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं होता। सबसे मजेदार फीचर है Veo 3.1 Fast, जिसके जरिए आप सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट डालकर AI वीडियो जेनरेट कर सकते हैं। इन वीडियोज में ऑडियो भी ऑटोमेटिक जुड़ता है, जिससे आप क्रिएटिव आर्ट प्रोजेक्ट्स या फन वीडियोज बना सकते हैं। इसके अलावा, इस टियर में आपको जेमिनी कमांड लाइन इंटरफ़ेस और जेमिनी कोड असिस्ट IDE एक्सटेंशन का भी एक्सेस मिलता है, जिसमें हाई रेट लिमिट्स दी गई हैं। यूजर्स Google Workspace ऐप्स जैसे Gmail, Drive, Docs, Sheets आदि में भी AI फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही, इस सब्सक्रिप्शन में Whisk ऐप और Flow और NotebookLM प्लेटफॉर्म्स के लिए भी हाई लिमिट्स शामिल हैं। अंत में, सब्सक्रिप्शन के तहत यूजर्स को 2TB क्लाउड स्टोरेज मिलता है, जो Drive, Gmail और Photos में शेयर होता है। यह भी पढ़ें: Instagram स्टोरीज को Meta AI से ऐसे करें एडिट, बदल जाएगा पूरा लुक

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Jio Google Gemini AI Artificial Intelligence India

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Jio Plans; ₹150 से कम में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ मिलेगा फ्री OTT का मजाJio Plans; ₹150 से कम में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ मिलेगा फ्री OTT का मजाJio Cheapest Recharge Plan: अगर आप कम बजट में एक लंबी वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान ढंढ रहे हैं, तो Jio के 150 रुपए से कम कीमत वाले रिचार्ज पैक आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं. इनमें डेटा, कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है. आइए जानते हैं कौन-सा प्लान आपके फायदेमंद होगा.
Read more »

अब Google Maps बनेगा आपका पर्सनल गाइड, Gemini AI के संग हर सफर होगा हसीनअब Google Maps बनेगा आपका पर्सनल गाइड, Gemini AI के संग हर सफर होगा हसीनGoogle Maps: Google Maps अब पहले से ज्यादा स्मार्ट हो गया है. इसमें Gemini AI को शामिल कर दिया गया है, जो आपके सफर को बनाएगा और भी ज्यादा आसान, सुरक्षित और मजेदार बना देगा. आइए जानते हैं ये कैसे काम करता है.
Read more »

Smartphone Price Increasing: इस छोटी चीज ने खड़ी की बड़ी मुश्किल... कंपनियों ने महंगे किए स्मार्टफोन, कमजोर रुपया भी बना कारणSmartphone Price Increasing: इस छोटी चीज ने खड़ी की बड़ी मुश्किल... कंपनियों ने महंगे किए स्मार्टफोन, कमजोर रुपया भी बना कारणSmartphone and AI Chips: इस समय स्मार्टफोन महंगे होने लगे हैं। आने वाले समय में कंपनियां इनकी कीमत और बढ़ा सकती हैं। इसका कारण इनमें इस्तेमाल होने वाली चिप है।
Read more »

3 महीने के सबसे सस्ते रिचार्ज, Jio, Airtel और Vi के ये हैं प्लान3 महीने के सबसे सस्ते रिचार्ज, Jio, Airtel और Vi के ये हैं प्लानJio, Airtel और Vi के पोर्टफोलियों में कई रिचार्ज प्लान हैं. तीनों ही कंपनियां 3 महीने की वैलिडिटी के साथ कई रिचार्ज प्लान देते हैं.
Read more »

iPhone 18 Pro में मिलेगा फुल स्क्रीन डिस्प्ले का मजा, जानें क्या-क्या होंगे बदलावiPhone 18 Pro में मिलेगा फुल स्क्रीन डिस्प्ले का मजा, जानें क्या-क्या होंगे बदलावApple के अपकमिंग iPhone 18 Pro और Pro Max के संभावित बदलावों को लेकर जानकारी सामने आने लगी है। 2026 में लॉन्च होने वाले अपकमिंग आईफोन में एपल का डिजाइन किया हुआ मॉडेम देखने को मिल सकता है। iPhone 18 Pro में अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी और A20 Pro चिपसेट होने की संभावना है, जो बेहतर परफॉर्मेंस देगा। इसके साथ ही, एपल का पहला 5G मॉडेम भी इसमें मिल सकता...
Read more »

Snapchat ऐप में ही मिलेगा AI सर्च एक्सपीरिएंस, Perplexity से हुई साझेदारीSnapchat ऐप में ही मिलेगा AI सर्च एक्सपीरिएंस, Perplexity से हुई साझेदारीSnapchat में जल्द ही Perplexity AI का इंटिग्रेशन देखने को मिलेगा। Snap Inc.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 11:59:56