उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव में बीजेपी की जीत के बाद सपा ने चुनाव आयोग पर हमला बोल दिया है। सपा नेता अमान गाजी ने लखनऊ में अखिलेश यादव के आवास और सपा कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाकर चुनाव आयोग पर निशाना साध दिया है।
अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव हो गया है। सत्ताधारी दल बीजेपी ने मिल्कीपुर सीट पर जीतकर लोकसभा में मिली हार का बदला ले लिया है। उधर समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों ने जोरदार हमला बोल दिया है। सपा ने बीजेपी, पुलिस प्रशासन और चुनाव आयोग को आड़े हाथों ले लिया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव लगातार जुबानी हमला बोल रहे हैं। इसी क्रम में सपा नेता लखनऊ में सपा कार्यालय और अखिलेश यादव के आवास के बाहर पोस्टर लगाकर निशाना साध रहे हैं। सपा नेता अमान गाजी ने चुनाव आयोग को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए पोस्टर लगवाया है, जिसके बाद यूपी की सियासत गरमा गई है।दरअसल मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला था। दोनों ही दलों ने इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी, लेकिन नतीजे बीजेपी के पक्ष में आने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव चुनाव आयोग पर फायर हो गए हैं। लखनऊ में सपा कार्यालय के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवास के बाहर पोस्टर लगाकर निशाना साधा जा रहा है। इसी क्रम में विक्रमादित्य मार्ग स्थित अखिलेश यादव के आवास के पास लगी होर्डिंग चर्चा का विषय बन गई है। इस पोस्टर में लिखा गया है कि 'चिट्ठी न कोई संदेश जाने वो कौन सा देश जहां तुम चले गए', विनम्र श्रद्धांजलि चुनाव आयोग।बीजेपी को संरक्षण देने वाला चुनाव आयोगइस पोस्टर को समाजवादी पार्टी के नेता अमान गाजी ने लगवाया है। सपा नेता की ओर से लगाये गए पोस्टर में अखिलेश यादव की उस फोटो का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें अखिलेश यादव समेत तमाम नेता एक सफेद कपड़ा लिए हैं। इसमें चुनाव आयोग लिखा है। वहीं सपा दफ्तर के बाहर एक और पोस्टर चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए लगा था, जिसमें लिखा गया कि बीजेपी को संरक्षण देने वाला चुनाव आयोग ये कफन ओढ़ लें।इस पोस्टर में भी अखिलेश यादव समेत तमाम नेता सफेद कपड़ा पकड़े हुए है। इसके साथ ही बीती रात सपा कार्यालय के बाहर मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश सचिव राम सुधाकर यादव ने 'सत्ताईस के लिए सावधान' स्लोगन के तहत लंबा चौड़ा पोस्टर लगाया है।.
अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव हो गया है। सत्ताधारी दल बीजेपी ने मिल्कीपुर सीट पर जीतकर लोकसभा में मिली हार का बदला ले लिया है। उधर समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों ने जोरदार हमला बोल दिया है। सपा ने बीजेपी, पुलिस प्रशासन और चुनाव आयोग को आड़े हाथों ले लिया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव लगातार जुबानी हमला बोल रहे हैं। इसी क्रम में सपा नेता लखनऊ में सपा कार्यालय और अखिलेश यादव के आवास के बाहर पोस्टर लगाकर निशाना साध रहे हैं। सपा नेता अमान गाजी ने चुनाव आयोग को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए पोस्टर लगवाया है, जिसके बाद यूपी की सियासत गरमा गई है।दरअसल मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला था। दोनों ही दलों ने इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी, लेकिन नतीजे बीजेपी के पक्ष में आने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव चुनाव आयोग पर फायर हो गए हैं। लखनऊ में सपा कार्यालय के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवास के बाहर पोस्टर लगाकर निशाना साधा जा रहा है। इसी क्रम में विक्रमादित्य मार्ग स्थित अखिलेश यादव के आवास के पास लगी होर्डिंग चर्चा का विषय बन गई है। इस पोस्टर में लिखा गया है कि 'चिट्ठी न कोई संदेश जाने वो कौन सा देश जहां तुम चले गए', विनम्र श्रद्धांजलि चुनाव आयोग।बीजेपी को संरक्षण देने वाला चुनाव आयोगइस पोस्टर को समाजवादी पार्टी के नेता अमान गाजी ने लगवाया है। सपा नेता की ओर से लगाये गए पोस्टर में अखिलेश यादव की उस फोटो का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें अखिलेश यादव समेत तमाम नेता एक सफेद कपड़ा लिए हैं। इसमें चुनाव आयोग लिखा है। वहीं सपा दफ्तर के बाहर एक और पोस्टर चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए लगा था, जिसमें लिखा गया कि बीजेपी को संरक्षण देने वाला चुनाव आयोग ये कफन ओढ़ लें।इस पोस्टर में भी अखिलेश यादव समेत तमाम नेता सफेद कपड़ा पकड़े हुए है। इसके साथ ही बीती रात सपा कार्यालय के बाहर मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश सचिव राम सुधाकर यादव ने 'सत्ताईस के लिए सावधान' स्लोगन के तहत लंबा चौड़ा पोस्टर लगाया है।
SP BJP UP Elections Election Commission Ayodhya
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मिल्कीपुर उपचुनाव: सपा ने की तीन थानाध्यक्षों को हटाने की मांग, लगाया ये आरोपMilkipur Upchunav: हमारे नेताओं पर झूठे केस हो रहे... सपा ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, तीन थानाध्यक्षों को हटाने की मांग
Read more »
एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील ने यूसीसी को लेकर बीजेपी पर निशाना साधाउत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने को लेकर एआईएमआईएम के अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूसीसी को लेकर सरकार विभिन्न राज्यों में लागू कर रही है क्योंकि अब दिल्ली में चुनाव है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास चुनाव में कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए इस तरह के मुद्दों को हवा दे रही है और एक धर्म को टारगेट किया जा रहा है।
Read more »
दिल्ली चुनाव 2025: पीएम मोदी की रैली में AAP पर हमलादिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में एक चुनावी सभा को संबोधित किया और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
Read more »
वक्फ संशोधन बिल पर जेपीसी चीफ ने किया ऐसा... असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा हमलावक्फ संसोधन बिल को लेकर जेपीसी में हुए पूरे एपिसोड को लेकर एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने जेपीसी चीफ पर निशाना साधा है.
Read more »
मिल्कीपुर उपचुनाव: सपा ने 20 से ज्यादा शिकायतें की, नीली शर्ट वाले व्यक्ति को देख डरे वोटरअयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। सपा ने चुनाव आयोग से ईवीएम खराब होने और वोटरों को डराने जैसे कई शिकायतें की हैं।
Read more »
ठाकरे पर भाजपा और चुनाव आयोग के आरोपशिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे ने दिल्ली चुनावों में वोटर लिस्ट में कथित हेरफेर पर आरोप लगाया है। उन्होंने चुनाव आयोग और भाजपा पर सवाल उठाए हैं।
Read more »
