महाकुंभ 2025 को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वाले 14 अकाउंट्स पर कार्रवाई

राजनीति News

महाकुंभ 2025 को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वाले 14 अकाउंट्स पर कार्रवाई
महाकुंभसोशल मीडियाउत्तर प्रदेश
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 61 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 63%

उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ 2025 को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वाले 14 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है.

उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ 2025 को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर भ्रामक खबरें फैलाने वाले 14 अकाउंट्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. राज्य सरकार की ओर से रविवार को जारी आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें झारखंड के धनबाद में 1 जनवरी 2025 को हुई लाठीचार्ज की घटना दिखाई गई थी.

लेकिन इसे प्रयागराज महाकुंभ का बताकर यह अफवाह फैलाई गई कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने लापता रिश्तेदारों की तलाश कर रहे श्रद्धालुओं पर बर्बर लाठीचार्ज किया. Advertisement उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार के निर्देश पर सोशल मीडिया की सख्ती से निगरानी की जा रही है. जांच के बाद यह पुष्टि हुई कि यह वीडियो प्रयागराज का नहीं बल्कि धनबाद, झारखंड का था. कुंभ मेला पुलिस ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स से इसका खंडन किया और असली फैक्ट सामने रखे. सरकार ने इसे सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर पुलिस और प्रशासन की छवि खराब करने और जनता में भ्रम फैलाने की साजिश बताया है. FIR दर्ज, होगी कार्रवाई सरकार ने इस मामले में कोतवाली कुंभ मेला थाना में 14 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. उत्तर प्रदेश प्रशासन ने साफ कर दिया है कि महाकुंभ 2025 से जुड़ी किसी भी तरह की झूठी या भ्रामक खबर फैलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. Advertisement सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने वालों पर प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है. सरकार लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की निगरानी कर रही है ताकि महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन को लेकर किसी तरह की अफवाह न फैले. महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा. महाकुंभ का आयोजन हर 12 साल में एक बार होता है. यह देश के 4 जगहों पर ही लगता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

महाकुंभ सोशल मीडिया उत्तर प्रदेश सरकार कार्रवाई भ्रामक खबरें अकाउंट्स पुलिस प्रशासन

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

महाकुंभ की सबसे खूबसूरत साध्वीमहाकुंभ की सबसे खूबसूरत साध्वीमहाकुंभ 2025 में निरंजनी अखाड़े की साध्वी हर्षा रिछारिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Read more »

प्रयागराज महाकुंभ 2025: एकता का महाकुंभ बना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषयप्रयागराज महाकुंभ 2025: एकता का महाकुंभ बना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषयPrayagraj Maha Kumbh 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 को एकता का महाकुंभ करार दिया. इस घोषणा के बाद यह वाक्यांश सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो गया.
Read more »

सैफ अली खान का हॉस्पिटल से निकलने पर ट्रोलर्स का हमला, पूजा भट्ट ने दिया जवाबसैफ अली खान का हॉस्पिटल से निकलने पर ट्रोलर्स का हमला, पूजा भट्ट ने दिया जवाबसैफ अली खान पर चाकू हमले को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं।
Read more »

महाकुंभ में बाबा का ये कैसा रूप? हाथ में पाइप लेकर लोगों को पीटते दिखे, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियोमहाकुंभ में बाबा का ये कैसा रूप? हाथ में पाइप लेकर लोगों को पीटते दिखे, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियोमहाकुंभ में आये एक बाबा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाबा को हाथ में पाइप लेकर लोगों को पीटते हुए दिखाया गया है।
Read more »

सुनील ग्रोवर ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकीसुनील ग्रोवर ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकीप्रसिद्ध कॉमेडियन सुनील ग्रोवर महाकुंभ 2025 में शामिल हो गए हैं और संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। उन्होंने इस अनुभव को सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके साझा किया है।
Read more »

माला बेचने वाली मोनालिसा सोशल मीडिया स्टार, महाकुंभ से लौटी घर, 10 करोड़ कमाई का दावा झूठामाला बेचने वाली मोनालिसा सोशल मीडिया स्टार, महाकुंभ से लौटी घर, 10 करोड़ कमाई का दावा झूठाप्रयागराज महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा दंगल हो गई है। सोशल मीडिया पर उसकी खूबसूरती की वजह से सोशल मीडिया पर स्टार बन गई है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:26:19