सियासत की सितारों भरी दुनिया में इस बार खूब मचेगी हलचल...कौन आगे-कौन पीछे, कौन हारा-कौन जीता...होगा पूरा हिसाब सुबह 7 बजे से लगातार Mahasangram ResultsWithAmarUjala LokSabhaElections2019
लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आने में अब बस कुछ ही समय बाकी है। हमेशा की तरह इस बार भी बॉलीवुड सितारे चुनावी मैदान में उतरे हैं। वहीं इस बार राजनीतिक दलों ने सनी देओल और मिमी चक्रवती जैसे सितारों पर दांव लगाया है। हम आपको बताएंगे सितारों की दुनिया में कौन और तेजी से चमका और किसका 'सितारा' डूब गया।हेमा मालिनी मथुरा लोकसभा सीट से सांसद है। हेमा मालिनी ने पिछले चुनाव में मथुरा में जयंत चौधरी को 3 लाख 30 हजार से भी ज्यादा वोटों से हराया था। इस बार हेमा का आरएलडी के नरेंद्र सिंह और कांग्रेस के महेश पाठक से मुकाबला है।सनी देओल भाजपा के टिकट पर गुरदासपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर सनी की टक्कर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़ से है। इस सीट से भाजपा के टिकट पर विनोद खन्ना कई बार सांसद रहे।किरण खेर भाजपा के टिकट पर चंडीगढ़ से चुनाव लड़ रही हैं। किरण चंडीगढ़ की मौजूदा सांसद हैं। साल 2014 के चुनावों में किरण खेर ने भाजपा को यहां से जीत दिलाई थी। इस बार किरण की टक्कर कांग्रेस के पवन कुमार बंसल और आप के हरमोहन धवन से है।अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस के टिकट पर उत्तर-मुंबई सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उर्मिला का मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से है।पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से गायक और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो चुनाव में हैं। बाबुल को भाजपा से टिकट मिला है। बाबुल का मुकाबला तृणमूल कांग्रेस की मुनमुन सेन से है।भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आजमगढ़ से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला सपा के उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से है। इस सीट पर सभी की निगाहें हैं।जया प्रदा भाजपा की टिकट पर उत्तर प्रदेश के रामपुर से सपा के फायरब्रांड नेता और महागठबंधन के प्रत्याशी आजम खान और कांग्रेस के संजय कपूर के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव लड़ रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद और शिव सेना के सुमित रंजन सिन्हा चुनाव में है।भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी दिल्ली के उत्तर पूर्व से उम्मीदवार हैं। इस सीट से 2014 में भी वो सांसद रह चुके है। इस बार मनोज का मुकाबला कांगेस प्रत्याशी और तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं शीला दीक्षित और आप उम्मीदवार दिलीप पाण्डेय से है।भाजपा के हंसराज हंस दिल्ली उत्तर-दक्षिण सीट से चुनाव मैदान में हैं। हंस का मुकाबला कांग्रेस के राजेश लिलोठिया और आप के गुगन सिंह से है।रवि किशन गोरखपुर से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे है। रवि का मुकाबला सपा के रामभुआल निषाद और कांग्रेस के मधुसूदन त्रिपाठी से है। रवि किशन इससे पहले कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।राज बब्बर फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। उनका मुकाबला भाजपा के राज कुमार चाहर और बीएसपी के श्रीभगवान शर्मा से है।बशीरहाट लोकसभा सीट से टीएमसी की प्रत्याशी अभिनेत्री नुसरत जहां का मुकाबला सीपीआई के पल्लब सेनगुप्ता, भाजपा के सायंतन बसु और कांग्रेस के काजी अब्दुर रहीम से मुकाबला है।मिमी चक्रवर्ती जाधव लोकसभा सीट से टीएमसी की प्रत्याशी है। यहां से भाजपा ने अनुपम हाजरा तो वहीं सीपीई ने बिकाश रंजन को मैदान में उतारा है।जन सेना पार्टी के पवन कल्याण पश्चिम गोदावरी जिले के भीमावरम और विशाखापट्टनम जिले के गाजुवाका विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पवन का मुकाबला भीमावरम की सीट के लिए टीडीपी के रामांजनेयलू पुलपर्ती और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के जी श्रीनिवास से है। वहीं गाजुवाका की सीट के लिए उनका मुकाबला टीडीपी के पल्ला श्रीनिवास राव और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नागी रेड्डी टिप्पला से मुकाबला है।बैंगलोर सेंट्रल से एक्टर प्रकाश राज निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में है। इनके खिलाफ इस सीट से भाजपा के पी.
सी. मोहन और कांग्रेस से रिजवान अरशद से मुकाबला है।अभिनेता दीपक अधिकारी टीएमसी के टिकट पर घाटल सीट से प्रत्याशी है। इनके खिलाफ इस सीट से सीपीआई के तपन कुमार और भाजपा के भरतहि घोष चुनावी मैदान में है। सी. मोहन और कांग्रेस से रिजवान अरशद से मुकाबला है।अभिनेता दीपक अधिकारी टीएमसी के टिकट पर घाटल सीट से प्रत्याशी है। इनके खिलाफ इस सीट से सीपीआई के तपन कुमार और भाजपा के भरतहि घोष चुनावी मैदान में है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शाहिद के बच्चे भी हो जाएंगे कनफ्यूज, कौन हैं असली पापा?– News18 हिंदीशाहिद ने स्टैच्यू की यूं नकल की है कि बस पूछिए मत. एक नजर में धोखा होना तय है.
Read more »
लालू मुलायम के उदय से पहले कौन था यादवों का नेता– News18 हिंदीलोक सभा चुनाव 2019, इंडियन लोक दल,लालू प्रसाद यादव, मुलायम सिंह यादव Lok Sabha Election 2019, Indian National Lok Dal, Mulayam Singh Yadav, Lalu Prasad Yadav, चरण सिंह किसानों के नेता के तौर पर जाने पहचाने जाते थे. ये अलग बात थी कि हरियाणा से लेकर देहरादून तक जाट लोग उनसे जुड़े हुए थे.
Read more »
पाकिस्तान में डॉक्टर की लापरवाही से 400 से अधिक लोग हुए एचआईवी से पीड़ितउत्तरी पाकिस्तान के एक गांव में सैकड़ों लोग कथित तौर पर एचआईवी से पीड़ित हो गए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां एक डॉक्टर
Read more »
अमेरिका से जंग में कौन होंगे ईरान के साथ | DW | 17.05.2019अमेरिका और ईरान के बीच की तनातनी ने मध्यपूर्व में एक और युद्ध की आशंका जगा दी है. कई लोग कयास लगा रहे हैं कि युद्ध की स्थिति में ईरान का साथ कौन देगा? Iran
Read more »
थम गया अंतिम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार, पीएम मोदी समेत इन दिग्गजों की किस्मत लगी दांव परElection 2019: सातवें चरण के चुनाव में किस्मत आजमा रहे प्रमुख उम्मीदवारों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हैं.मोदी वाराणसी से भाजपा उम्मीदवार हैं. उनका मुकाबला सपा की शालिनी यादव और कांग्रेस के अजय राय से है. इनके अलावा, भाजपा खेमे से केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का मुकाबला पटना साहिब से कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा से है. केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पंजाब की अमृतसर, मनोज सिन्हा उत्तर प्रदेश की गाजीपुर और अनुप्रिया पटेल बतौर अपना दल उम्मीदवार मिर्जापुर सीट से किस्मत आजमा रही हैं. इनके अलावा, प्रमुख उम्मीदवारों में फिल्म अभिनेता सनी देओल गुरदासपुर से, भोजपुरी गायक रवि किशन गोरखपुर से और किरण खेर चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हैं.
Read more »
ज्योतिष के अनुसार ऐसे रखें अपने खानपान का ध्यान, यह जानकारी आपको चौंका देगीज्योतिष, हस्तरेखा और ग्रहों के आधार पर रोग और स्वास्थ्य की शिकायतों के बारे में जाना जा सकता है।
Read more »
बेटे सनी बीजेपी से लड़ रहे चुनाव, पिता धर्मेंद्र बोले- कैप्टन के साथ लगाऊंगा पटियाला पेगLok Sabha Election 2019: धर्मेंद्र ने ये भी कहा कि विरोधी कहते हैं कि सनी सीधा-सादा है, उसको बोलना नहीं आता, लेकिन मैं कहता हूं कि सीधा इंसान ही सेवा करता है, क्योंकि टेढ़े मेढ़े इंसान तो केवल लूट कर चले जाते हैं।
Read more »
Exit Poll के बाद लखनऊ में गरमाई सियासत, 60 मिनट तक मायावती से मिले अखिलेश यादवबसपा प्रमुख मायावती से मिलने उनके आवास पर सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे थे जहां दोनों के बीच करीब 60 मिनट तक बातचीत हुई है.
Read more »
Exit Poll: सिंधिया की सीट फंसी, जानें- MP, छत्तीसगढ़ की हर सीट का हालमध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की किस सीट पर कौन पार्टी ज्यादा लोकप्रिय और मजबूत है. जानिए, आजतक और एक्सिस माई इंडिया के एक्जिट पोल के हवाले से हर सीट का हाल.
Read more »
