सऊदी अरब में 'कफाला सिस्टम' खत्म, मोहम्मद बिन सलमान ने लिया बड़ा फैसला; 25 लाख भारतीयों को राहत

Kafala System News

सऊदी अरब में 'कफाला सिस्टम' खत्म, मोहम्मद बिन सलमान ने लिया बड़ा फैसला; 25 लाख भारतीयों को राहत
Saudi ArabiaForeign Workers RightsLabor Reforms
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 68 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 61%
  • Publisher: 53%

सऊदी अरब ने 50 साल पुरानी कफाला प्रणाली को खत्म कर दिया है, जिससे 25 लाख भारतीयों समेत 1.

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सऊदी अरब ने इस महीने आधिकारिक तौर पर 50 साल पुरानी कफाला सिस्टम को खत्म कर दिया है, जिसे आधुनिक दौर की गुलामी कहा जाता था। इस व्यवस्था के तहत विदेशी कर्मचारियों के जीवन पर उनके नियोक्ता पर पूरा नियंत्रण होता था, वह उसका पासपोर्ट तक रख सकता था और यह तय करता था कि वे कब नौकरी बदल सकते हैं या देश छोड़ सकते हैं। इस निर्णय से करीब 1.

3 करोड़ विदेशी मजदूरों को राहत मिलेगी, जिनमें लगभग 25 लाख भारतीय शामिल हैं। यह फैसला क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की 'विजन 2030' सुधार योजना का हिस्सा है, जिसका मकसद सऊदी अरब की वैश्विक छवि को सुधारना और विदेशी निवेश को आकर्षित करना है। क्या था कफाला सिस्टम? 1950 के दशक में शुरू हुई यह व्यवस्था मूल रूप से विदेश मजदूरों की निगरानी के लिए बनाई गई थी। हर विदेशी श्रमिक को एक कफील से जोड़ा जाता था, जो उसकी नौकरी, वेतन और यहां तक कि रहने की जगह पर भी नियंत्रण रखता था। सबसे चिंताजनक बात यह थी कि मजदूर अपने ही उत्पीड़क के खिलाफ शिकायत तक नहीं कर सकते थे, जब तक कि वही कफील अनुमति न दे। इस सिस्टम में महिलाओं की स्थिति सबसे खराब रही। कई भारतीय महिलाओं ने शारीरिक और यौन शोषण की शिकायत की। 2017 में गुजरात और कर्नाटक की महिलाओं के साथ हुए अमानवीय व्यवहार के मामले भारत सरकार के हस्तक्षेप के बाद ही सुलझ पाए। एमनेस्टी इंटरनेशनल जैसी संस्थाओं ने इसे मानव तस्करी का रूप बताया। क्यों खत्म किया गया कफाला सिस्टम? अंतरराष्ट्रीय दबाव, मानवाधिकार संगठनों की रिपोर्ट और विदेशी नागरिकों की नाराजगी इस फैसले के पीछे की बड़ी वजह रही। आखिरकार क्राउन प्रिंस ने देश की वैश्विक साख और निवेश माहौल सुधारने के लिए कफाला सिस्टम को खत्म करने का फैसला लिया। हालांकि, यह व्यवस्था अब भी कुवैत, ओमान, लेबनान और कतर जैसे देशों में जारी है। 'क्या पुतिन मानेंगे?', ट्रंप की शांति योजना समझौते पर जेलेंस्की के सवाल; यूक्रेनी राष्ट्रपति ने US प्रेसिडेंट का किया समर्थन

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Saudi Arabia Foreign Workers Rights Labor Reforms Mohammad Bin Salman Vision 2030 Indian Expatriates Human Rights Labor Laws Kafala System Abolition

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर चौक से नोएडा एयरपोर्ट तक जल्द बनेगा 25 किमी लंबा नया मार्ग, मिलेगी आसान कनेक्टिविटीग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर चौक से नोएडा एयरपोर्ट तक जल्द बनेगा 25 किमी लंबा नया मार्ग, मिलेगी आसान कनेक्टिविटीयमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक 25 किमी लंबा नया मार्ग बनाएगा। यह सड़क गौर चौक से होकर एयरपोर्ट को कार्गो और एविएशन हब क्षेत्र से जोड़ेगी।
Read more »

बिहार चुनाव में दिवाली पर उल्लू-नेवले से तंत्र क्रिया: सफलता और सिद्धि की गारंटी, 25 उंगली वाला उल्लू 25 ला...बिहार चुनाव में दिवाली पर उल्लू-नेवले से तंत्र क्रिया: सफलता और सिद्धि की गारंटी, 25 उंगली वाला उल्लू 25 ला...दीपावली पर उल्लू के पावर के हिसाब से पूजा होती है। जितनी उंगली, उतनी पावर होती है। हमारे पास हर पावर के उल्लू मिल जाएंगे। जो आपका कोई भी काम करवा देंगे। 10 उंगली से लेकर 25 उंगली वाले पहाड़ी उल्लू मिल जाएंगे, लेकिन पैसा
Read more »

5th Gen छोड़ो, अब 6th जेन फाइटर जेट की बारी, कहीं भारी न पड़ जाए 25 साल पुरानी5th Gen छोड़ो, अब 6th जेन फाइटर जेट की बारी, कहीं भारी न पड़ जाए 25 साल पुरानीFighter Jet News: 5th Gen छोड़ो, अब 6th जेन फाइटर जेट की तैयारी, कहीं भारी न पड़ जाए 25 साल वाली चूक
Read more »

ओपनएआई की सफलता का ईनाम! सत्य नडेला को वित्त वर्ष 25 में मिला अब तक का सबसे अधिक वेतनओपनएआई की सफलता का ईनाम! सत्य नडेला को वित्त वर्ष 25 में मिला अब तक का सबसे अधिक वेतनओपनएआई की सफलता का ईनाम! सत्य नडेला को वित्त वर्ष 25 में मिला अब तक का सबसे अधिक वेतन
Read more »

ठंड में गर्म पानी का बंदोबस्‍त, 25 लीटर वाले गीजर के टूटे दाम, 4099 रुपये में पहुंच जाएगा घरठंड में गर्म पानी का बंदोबस्‍त, 25 लीटर वाले गीजर के टूटे दाम, 4099 रुपये में पहुंच जाएगा घरइस सर्दियों में अपने घर सस्ते में गीजर लाने का मौका मिल रहा है। आप 25 लीटर के गीज को काफी कम मासिक किस्त पर खरीद सकते हैं।
Read more »

फर्जी IPS तो कभी बना जज, तलाकशुदा पत्‍नी संग मिलकर दिखाता था रौब, कानपुर के 'ठग्‍गू' के किस्‍सेफर्जी IPS तो कभी बना जज, तलाकशुदा पत्‍नी संग मिलकर दिखाता था रौब, कानपुर के 'ठग्‍गू' के किस्‍सेविष्‍णु शंकर गुप्‍ता ने 10 लड़कियों को शादी करने का झांसा देकर ठगी की है। उसके पास से अर्टिगा कार और 25 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:25:24