ओपनएआई की सफलता का ईनाम! सत्य नडेला को वित्त वर्ष 25 में मिला अब तक का सबसे अधिक वेतन
"मुंबई, 22 अक्टूबर । माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला को वित्त वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड 96.5 मिलियन डॉलर का वेतन मिला है, जो कि एक दशक पहले कंपनी के सीईओ बनने के बाद से अब तक का सबसे अधिक भुगतान है।Advertisment इससे पिछले वित्त वर्ष में नडेला को 79.
1 मिलियन डॉलर का वेतन मिला था। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ के वेतन में बढ़त की वजह, उनके नेतृत्व में आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस में कंपनी द्वारा मजबूती से आगे बढ़ना है। शेयरधारकों को लिखे एक नोट में, कंपनी के बोर्ड ने कहा कि नडेला और उनकी लीडरशीप टीम ने पीढ़ीगत तकनीकी बदलाव के दौरान माइक्रोसॉफ्ट को एआई के क्षेत्र में एक ग्लोबल लीडर के रूप में सफलतापूर्वक स्थापित किया है। कंपनी की नियामक फाइलिंग से पता चलता है कि नडेला का लगभग 90 प्रतिशत वेतन माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों के रूप में आता है, इसके अलावा उनका मूल वेतन 2.5 मिलियन डॉलर है। नडेला 2014 में स्टीव बाल्मर और सह-संस्थापक बिल गेट्स के बाद माइक्रोसॉफ्ट के तीसरे सीईओ बने थे। कंपनी की फाइलिंग में नडेला के साथ अन्य शीर्ष अधिकारियों के वेतन में भी बढ़ोतरी का खुलासा हुआ है। चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर एमी हूड को 29.5 मिलियन डॉलर मिले, जबकि माइक्रोसॉफ्ट के कमर्शियल बिजनेस के जडसन अल्थॉफ को 28.2 मिलियन डॉलर का वेतन मिला है। इस साल माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों में लगभग 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो इसके एज्योर क्लाउड कंप्यूटिंग कारोबार में लगातार वृद्धि के कारण है, जो अमेजन वेब सर्विसेज जैसे प्रतिस्पर्धियों से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। सीईओ बनने के बाद से, नडेला ने माइक्रोसॉफ्ट को एक क्लाउड-प्रमुख और एआई-संचालित कंपनी में बदल दिया है। क्लाउड कंप्यूटिंग पर उनके शुरुआती दांव ने एज्योर को वैश्विक बाजार में शीर्ष खिलाड़ियों में से एक बनने में मदद की। उन्होंने लिंक्डइन, गिटहब और गेमिंग दिग्गज एक्टिविजन ब्लिजार्ड सहित प्रमुख अधिग्रहणों के माध्यम से माइक्रोसॉफ्ट के पोर्टफोलियो का विस्तार किया, जिससे सॉफ्टवेयर, पेशेवर नेटवर्किंग और मनोरंजन के क्षेत्र में कंपनी की उपस्थिति मजबूत हुई। नडेला के सबसे महत्वपूर्ण कदमों में से एक ओपनएआई को सपोर्ट करना था, जब यह अभी भी एक छोटा स्टार्टअप था। ओपनएआई में माइक्रोसॉफ्ट का शुरुआती 1 अरब डॉलर का निवेश एक और गहरी साझेदारी में बदल गया। आज ओपनएआई द्वारा संचालित एआई सुविधाएं ऑफिस टूल्स से लेकर क्लाउड सेवाओं तक लगभग सभी माइक्रोसॉफ्ट उत्पादों में एकीकृत हैं। हैदराबाद में जन्मे और पले-बढ़े नडेला ने 1988 में मैंगलोर विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की और बाद में विस्कॉन्सिन-मिल्वौकी विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में मास्टर की उपाधि प्राप्त की। वह 1992 में माइक्रोसॉफ्ट में शामिल हुए और 2014 में सीईओ का पदभार संभालने से पहले कई विभागों का नेतृत्व कर चुके हैं। --आईएएनएस एबीएस/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
झारखंड में 25-26 अक्टूबर को बारिश की संभावना, मौसम विभाग का पूर्वानुमानमौसम विभाग ने झारखंड में 25 और 26 अक्टूबर को मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। पूर्वी और उत्तरी-पूर्वी जिलों में इसका अधिक असर रहेगा। तापमान में गिरावट की भी उम्मीद है।
Read more »
PCB ने मोहम्मद रिजवान से छीनी कैप्टेंसी, 25 साल का खिलाड़ी बना पाकिस्तान का नया कप्तानपाकिस्तान क्रिकेट में फिर कप्तानी में बदलाव देखने को मिल रहा है. पीसीबी ने अब मोहम्मद रिजवान से वनडे कप्तानी छीन ली है और 25 साल के युवा खिलाड़ी को सौंपी है. खेल समाचार
Read more »
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर चौक से नोएडा एयरपोर्ट तक जल्द बनेगा 25 किमी लंबा नया मार्ग, मिलेगी आसान कनेक्टिविटीयमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक 25 किमी लंबा नया मार्ग बनाएगा। यह सड़क गौर चौक से होकर एयरपोर्ट को कार्गो और एविएशन हब क्षेत्र से जोड़ेगी।
Read more »
दीपावली 2025 में खुदरा बाजार में शानदार उछाल, व्यापार में 25% की वृद्धिकैट के अनुसार, दीपावली 2025 में खुदरा बाजार ने शानदार प्रदर्शन किया, पिछले वर्ष की तुलना में 25% की वृद्धि दर्ज की गई। गैर-कॉर्पोरेट और पारंपरिक बाजारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जीएसटी दरों में कटौती और उपभोक्ता मांग बढ़ने से व्यापारियों और उपभोक्ताओं का विश्वास बढ़ा है। विभिन्न क्षेत्रों में बिक्री के आंकड़े भी दिए गए हैं, जिससे त्योहारी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिला है।
Read more »
बिहार चुनाव में दिवाली पर उल्लू-नेवले से तंत्र क्रिया: सफलता और सिद्धि की गारंटी, 25 उंगली वाला उल्लू 25 ला...दीपावली पर उल्लू के पावर के हिसाब से पूजा होती है। जितनी उंगली, उतनी पावर होती है। हमारे पास हर पावर के उल्लू मिल जाएंगे। जो आपका कोई भी काम करवा देंगे। 10 उंगली से लेकर 25 उंगली वाले पहाड़ी उल्लू मिल जाएंगे, लेकिन पैसा
Read more »
5th Gen छोड़ो, अब 6th जेन फाइटर जेट की बारी, कहीं भारी न पड़ जाए 25 साल पुरानीFighter Jet News: 5th Gen छोड़ो, अब 6th जेन फाइटर जेट की तैयारी, कहीं भारी न पड़ जाए 25 साल वाली चूक
Read more »
