प्रचंड जनादेश जिम्मेदारी को बढ़ा देता है. नए उमंग, नए उत्साह से आगे बढ़ते जाना है: narendramodi LoksabhaElections2019
लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने संसदीय दल का नेता चुन लिया. संसद भवन में हुई बैठक में बीजेपी और उसके सभी सहयोगी दलों के चुने गए सांसदों के अलावा बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे.
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने इस पद के लिए मोदी का नाम प्रस्तावित किया, जिसका वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने अनुमोदन किया. इसके बाद सदन में मौजूद सभी सांसदों और गणमान्य लोगों ने तालियों के साथ मोदी का अभिनंदन किया. इस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, मैं हृदय से आप सबका आभार व्यक्त करता हूं. बीजेपी ने संसदीय दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से मुझे चुना और एनडीए के सभी दलों ने इसका समर्थन किया और इसके लिए मैं आभारी हूं. उन्होंने पहली बार चुनकर संसद पहुचे सदस्यों का स्वागत किया. मोदी ने कहा कि प्रचंड जनादेश जिम्मेदारी को बढ़ा देता है. नए उमंग, नए उत्साह से आगे बढ़ते जाना है. पीएम मोदी ने कहा कि सेंट्रल हॉल की आज ये घटना असामान्य घटना है. हम आज नए भारत के हमारे संकल्प को एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने के लिए एक नई यात्रा को यहां से आगे बढ़ाने वाले हैं. देश की राजनीति ने जो बदलाव आया है, आप सभी ने इसका नेतृत्व किया है. आप सभी अभिनंदन के आभारी हैं. लेकिन जो सदस्य पहली बार चुनकर आए हैं वे विशेष अभिनंदन के आभारी हैं. उन्होंने कहा कि भारत में तो चुनाव अपने आप में उत्सव था, मतदान भी अनेक रंगों से भरा था. लेकिन विजयोत्सव उससे भी अधिक शानदार था. देश के साथ विश्वभर के भारत प्रेमियों ने इस विजयोत्सव में हिस्सा लिया है. ये हमारे लिए गर्व की बात है. ये चुनाव कितना बड़ा और व्यापक होता है इसकी व्यवस्थाएं कितनी होती हैं, ये विश्व के लिए बहुत बड़ा अजूबा है. मोदी ने कहा कि इस काम को चुनाव आयोग ने, राज्यों के चुनाव आयोग ने, सरकारी मुलाजिम, सुरक्षा बल इन सब की एक कठोर परिश्रम का एक कालखंड होता है. भारत के लोकतंत्र को हमें समझना होगा. भारत का मतदाता, भारत के नागरिक के नीर, क्षीर, विवेक को किसी मापदंड से मापा नहीं जा सकता है. हम कह सकते हैं सत्ता का रुतबा भारत के मतदाता को कभी प्रभावित नहीं करता है. सत्ताभाव भारत का मतदाता कभी स्वीकार नहीं करता है. पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए के पास दो महत्वपूर्ण चीजें हैं, जो हमारी अमानत है. एक है एनर्जी और दूसरा है सिनर्जी. ये एनर्जी और सिनर्जी एक ऐसा केमिकल है, जिसको लेकर हम सशक्त और सामर्थ्यवान हुए हैं जिसको लेकर हमें आगे चलना है. पीएम मोदी ने नारा को भी परिभाषित किया और कहा कि नेशनल एम्बिशन और रीजनल एस्प्रेशन होता है. ये देश परिश्रम की पूजा करता है. ये देश ईमान को सर पर बिठाता है. यही इस देश की पवित्रता है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
NDA संसदीय दल की बैठक शनिवार को, बीजेपी ने विजयी सांसदों को दिल्ली बुलाया-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: बीजेपी की अगुआई वाले NDA की शानदार जीत के बाद अब शनिवार को संसदीय दल की बैठक बुलाई गई है। इस दौरान औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेता चुना जा सकता है। हालांकि यह औपचारिकता मात्र है क्योंकि नतीजे आने से पहले ही NDA के घटक दल पीएम के नेतृत्व पर भरोसा जता चुके हैं।
Read more »
बंपर जीत के बाद बीजेपी संसदीय दल की बैठक आज, फिर से नेता चुने जाएंगे नरेंद्र मोदीप्रचंड जीत के बाद कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार को बीजेपी संसदीय दल के नेता चुने जाएंगे. आज शाम को बीजेपी संसदीय दल की बैठक होगी.
Read more »
LIVE: NDA संसदीय दल के नेता चुने गए नरेंद्र मोदी, प्रकाश सिंह बादल ने रखा प्रस्तावNDA संसदीय दल के नेता चुने गए मोदी LoksabhaElections2019
Read more »
LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी बीजेपी संसदीय दल और एनडीए के नेता चुने गए, आडवाणी के पैर छूकर लिया आशीर्वादसरकार गठन को लेकर जारी गहमागहमी के बीच पार्टी के कई नेताओं का ऐसा विचार है कि शाह, मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे और उन्हें गृह, वित्त, विदेश या रक्षा में से कोई एक मंत्रालय दिया जा सकता है.
Read more »
BJP और NDA संसदीय दल के नेता चुने गए नरेंद्र मोदी-Navbharat TimesIndia News: संसद के सेन्ट्रल हॉल में शनिवार शाम को नरेंद्र मोदी को विधिवत बीजेपी और एनडीए के संसदीय दल का नेता चुना गया। तालियों की गड़गड़ाहट और मोदी-मोदी के नारों के बीच सबसे पहले नरेंद्र मोदी को बीजेपी संसदीय दल का नेता चुना गया, उसके बाद एनडीए का नेता चुना गया।
Read more »
एनडीए गठबंधन ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को चुना संसदीय दल का नेता | PM Modiनई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद संसद के सेंट्रल हॉल में एनडीए के सांसदों की बैठक में औपचारिक तौर पर नरेन्द्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया। भाजपा सांसदों ने भी सर्वसम्मति से मोदी को दल का नेता चुना। पेश हैं लाइव अपडेट्स-
Read more »
NDA Meeting: सबका साथ, सबका विकास और अब सबका विश्वास ये हमारा मंत्र है - नरेंद्र मोदीएनडीए संसदीय बोर्ड की बैठक के दौरान नरेंद्र मोदी को भाजपा संसदीय दल के नेता घोषित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी को प्रस्तावित किया... BJPParliamentaryLeadersMeeting 17thLokSabha ModiOnceAgain
Read more »
सबका साथ-सबका विकास और अब सबका विश्वास ये हमारा मंत्र: मोदीप्रकाश सिंह बादल ने रखा था प्रस्ताव. मोदी बीजेपी संसदीय दल के नेता भी चुने गए.
Read more »
