Parliament Security Breach Report Update.
नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मई 2023 को किया था। यह भवन सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का हिस्सा है। संसद भवन की सुरक्षा में गुरुवार को सेंध का मामला सामने आया। एक व्यक्ति दीवार कूदकर संसद भवन में घुस गया और गरुड़ द्वारा तक पहुंच गया। सुरक्षा कर्मियों ने उसे तुरंत दबोच लिया। अब उससे पूछताछ की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी सुबह 6.
30 बजे रेलभवन के पास पेड़ की मदद से दीवार पर चढ़ा और कूदकर अंदर घुसा। हालांकि, घटना के समय संसद में कोई सांसद मौजूद नहीं था। संसद का मानसून सत्र गुरुवार को खत्म हो गया था और राज्यसभा और लोकसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। एक साल पहले 16 अगस्त 2024 को भी एक युवक दोपहर में दीवार फांदकर संसद परिसर में घुस गया था। वहां तैनात सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। 16 अगस्त 2024 को भी एक युवक दोपहर में दीवार फांदकर संसद परिसर में घुस गया था। उसे CISF के जवानों ने पकड़ लिया था।संसद भवन की सुरक्षा में 16 अगस्त 2024 को बड़ी चूक सामने आई थी। दोपहर करीब 2:45 बजे एक युवक इम्तियाज खान मार्ग की तरफ से दीवार फांदकर संसद एनेक्सी भवन के कैंपस में कूद गया था। वहां मौजूद सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने तुरंत उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी युवक शॉर्ट्स और टी-शर्ट पहने हुए था। उसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आईं, जिनमें CISF के जवान उसे पकड़कर ले जाते दिख रहे थे। घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले जाकर पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ लगता है और वह अपना नाम भी सही से नहीं बता पा रहा था। बाद में उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी मनीष के रूप में हुई। उसके पास से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।13 दिसंबर 2023 को संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी पर नए संसद भवन की विजिटर्स गैलरी से बैठे 2 युवकों ने अपने जूतों से छिपा पीला स्प्रे भवन में फैला दिया था। पूरे सदन में भगदड़ मच गई थी। ये लोग 5 लेयर की सुरक्षा तोड़कर लोकसभा में घुसे थे और हंगामा किया था। वहीं, इनके दो अन्य साथियों को संसद के बाहर प्रदर्शन करते हुए सिक्योरिटी ने पकड़ा था।13 दिसंबर 2001 को संसद में विंटर सेशन चल रहा था। महिला आरक्षण बिल पर हंगामे के बाद 11:02 पर सदन को स्थगित कर दिया गया। इसके बाद उस समय के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और विपक्ष की नेता सोनिया गांधी संसद से जा चुके थे। करीब साढ़े 11 बजे उपराष्ट्रपति के सिक्योरिटी गार्ड उनके बाहर आने का इंतजार कर रहे थे और तभी सफेद एंबेसडर में सवार 5 आतंकी गेट नंबर-12 से संसद के अंदर घुस गए। उस समय सिक्योरिटी गार्ड निहत्थे हुआ करते थे। ये सब देखकर सिक्योरिटी गार्ड ने उस ऐंबैस्डर कार के पीछे दौड़ लगा दी। तभी आतंकियों की कार उपराष्ट्रपति की कार से टकरा गई। घबराकर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों के पास AK-47 और हैंडग्रेनेड थे, जबकि सिक्योरिटी गार्ड निहत्थे थे।रेणुका केस में 30 साल से नतीजा नहीं; सोनाली फोगाट मर्डर में मोटिव साफ नहीं45 मिनट की दूरी 7 मिनट में तय होगी, कल होगा लोकार्पण; देखें ड्रोन VIDEOSC का फैसला-पकड़े गए सामान्य कुत्ते नसबंदी कर छोड़े जाएंगे:मनीषा की मौत पर विधानसभा में हंगामागुरुग्राम-जींद में बारिश, 15 जिलों में अलर्टसुरवाल बांध में नाव डूबी, 10 लोग सवार थेझारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से
Rail Bhavan Wall Parliament Monsoon Session Rajya Sabha Lok Sabha Parliament Security Breach Report
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
प्रियंका गांधी ने पूछा- पहलगाम हमले के बाद गृह मंत्री ने इस्तीफ़ा क्यों नहीं दियालोकसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर दूसरे दिन भी बहस जारी है और विपक्षी दलों के नेताओं ने पहलगाम घटना में सुरक्षा चूक पर सरकार को घेरा है.
Read more »
Donald Trump: फिर से हुई डोनाल्ड ट्रंप की सुऱक्षा में चूक, एक ही दिन में दो-दो विमानों ने की घुसपैठDonald Trump: फिर से हुई डोनाल्ड ट्रंप की सुऱक्षा में चूक, एक ही दिन में दो-दो विमानो ने की घुसपैठ विदेश donald Trump Security Breach once again
Read more »
SIR का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन, इसलिए सदन में चर्चा नहीं हो सकती... साफ-साफ बोले- किरेन रिजिजूलोकसभा में मॉनसून सत्र के पहले दिन बिहार वोटर लिस्ट को लेकर हंगामा हुआ। किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है, पर मामला सुप्रीम कोर्ट में है।
Read more »
अमेरिकी विश्वविद्यालय परिसर में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, एक घायलअमेरिकी विश्वविद्यालय परिसर में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
Read more »
कौन हैं पूजा पाल? कभी मायावती ने दी थी 'सजा', अब अखिलेश यादव भी नाराज हो गएपूजा पाल ने एक दिन पहले यूपी विधानसभा में खुलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। उनके ऊपर एक साल से सपा विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप है।
Read more »
संसद भवन की सुरक्षा में सेंध, कुछ बड़ा होगा?संसद भवन की सुरक्षा में एक बार फिर सेंधमारी की खबर है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि एक अज्ञात शख्स Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
