Donald Trump: फिर से हुई डोनाल्ड ट्रंप की सुऱक्षा में चूक, एक ही दिन में दो-दो विमानो ने की घुसपैठ विदेश donald Trump Security Breach once again
एक बार फिर दुनिया के सबसे ताकतवर शख्श यानी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा की चूक हो गई है. रविवार को एक सिविलियन प्लेन उनके गोल्फ क्लब के प्रतिबंधित एयरस्पेस में घुस गया. घटना अमेरिका के न्यूजर्सी की है.
Advertisment अमेरिका न्यूज चैनल के अनुसार, घटना दोपहर करीब 12.50 बजे की है, जब एक विमान पायलट ने अस्थायी उड़ान प्रतिबंधों को तोड़कर घुसपैठ कर दी. घुसपैठ होते ही नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड हरकत में आ गया. उन्होंने तुरंत अपने फाइटर जेट्स को रवाना किया. फाइटर जेट्स ने फ्लेयर्स की मदद से प्लेन को प्रतिबंधित क्षेत्र से बाहर निकाल दिया. घुसपैठ के वक्त गोल्फ क्लब में ही थे ट्रंप मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस वक्त डोनाल्ड ट्रंप गोल्फ क्लब में मौजूद थे, उसी वक्त नागरिक विमान ने घुसपैठ की. डोनाल्ड ट्रंप के सार्वजनिक शेड्यूल में भी गोल्फ क्लब आने के बारे में बताया गया था. ट्रंप शाम को ही व्हाइट हाउस आने वाले थे. घटना पर व्हाइट हाउस की ओर से अब तक कोई और बयान सामने नहीं आया है. ये भी पढ़ें- Donald Trump Security Breach: डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में चूक, F-16 लड़ाकू विमान ने तुरंत भरी उड़ान हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की घटना बढ़ीं खास बात है कि रविवार को ही दिन में भी एक बार घुसपैठ हो चुकी थी. इस सप्ताह पांच बार ट्रंप की सुरक्षा में हुई है, जब एक नागरिक विमान प्रतिबंधित हवाईक्षेत्र में दाखिल हो गया हो. बता दें, ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की घटनाएं बढ़ गईं हैं. जुलाई में एक ही दिन में पांच अलग-अलग विमानों ने हवाई प्रतिबंध का उल्लंघन किया था. पांचों ही विमानों को अमेरिकी एजेंसियों ने रोका था. इससे पहले मार्च में फ्लोरिडी स्थित मार-ए-लागो के पास भी घुसपैठ का मामला सामने आया था. मार-ए-लागो ट्रंप का लग्जरी रिसॉर्ट और आवास है. अमेरिकी एजेंसी ने की ये अपील अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी NORAD ने कहा कि FAA के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र के नियमों को मानना हर एक पायलट के लिए आवश्यक है. फिर चाहे वह किसी भी इलाके में हो या कोई भी विमान उड़ा रहा है. एजेंसी ने पायलटों से अपील की है कि वे उड़ान से पहले सभी नोटिफिकेशन चेक कर लें और प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने से बचें. ये भी पढ़ें- Trump Security Breach: डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में चूक, अमेरिकी राष्ट्रपति के रिजॉर्ट के ऊपर से गुजरे तीन नागरिक विमान
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Donald Trump Security Breach: डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में चूक, F-16 लड़ाकू विमान ने तुरंत भरी उड़ानDonald Trump Security Breach: डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में चूक, F-16 लड़ाकू विमान ने तुरंत भरी उड़ान US Prez Donald Trump Security Breach today news in Hindi विदेश
Read more »
US: इस अमेरिकी नागरिक ने दी बेंजामिन नेतन्याहू को गिरफ्तार करने की धमकी, डोनाल्ड ट्रंप कड़े शब्दों में कही ये बातDonald Trump slams Zohran Mamdani विदेश over benjamin Netanyahu Arrest remarks US: इस अमेरिकी नागरिक ने दी बेंजामिन नेतन्याहू को गिरफ्तार करने की धमकी, डोनाल्ड ट्रंप कड़े शब्दों में कही ये बात
Read more »
बेगूसराय में दिनदहाड़े फायरिंग: बदमाशों ने तीन युवकों को मारी गोली, एक की मौत, दो घायलबेगूसराय में दिनदहाड़े फायरिंग: बदमाशों ने तीन युवकों को मारी गोली, एक की मौत, दो घायल
Read more »
एयर इंडिया की क्रैश वाली विमान की कहानी: बोइंग कभी तकनीकी चमत्कार में तो कभी विवादों वाली उड़ान15 जुलाई 1916, ये वो तारीख है जब अमेरिका के सिएटल में एक छोटी-सी वर्कशॉप से शुरू हुई एक कंपनी ने भविष्य में आसमान की परिभाषा ही बदल दी.
Read more »
डोनाल्ड ट्रंप के पैरों में अचानक हो रही सूजन, इस बीमारी का पता चला, जानिए इसके 10 लक्षणवैसे तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई वजहों से चर्चा में रहते हैं, लेकिन अब उनकी बीमारी मीडिया की सुर्खियां बनी हुई हैं, आइए इसके बारे में जानते हैं.
Read more »
मरीज का दिल सीने के बीचोबीच मिला... अल्ट्रासाउंड में पित्ताशय और आंत की हालत देख दंग रह गए डॉक्टरझांसी के मेडिकल कॉलेज में दो मरीजों की जांच में उनके भीतरी अंग असमान्य मिले। डॉक्टरों ने बताया क 25 हजार मरीजों में से एक में ऐसा सिंड्रोम पाया जाता है।
Read more »
