संतकबीर नगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने यूपी-112 की कार्यप्रणाली में शिथिलता और देरी पर कड़ा रुख अपनाया। समीक्षा बैठक में असंतोषजनक जवाब मिलने पर 24 कर्मियों का 15 दिन का वेतन रोकने और छह दिन परेड करने का आदेश दिया। एसपी ने सभी को भविष्य में रिस्पॉन्स टाइम सुधारने, जिम्मेदारी से काम करने और त्वरित सहायता प्रदान करने की सख्त हिदायत दी,...
जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। यूपी-112 पीआरवी वाहनों की कार्यप्रणाली में शिथिलता और रिस्पॉन्स टाइम में देरी को लेकर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सोमवार को कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने यूपी-112 में तैनात कर्मियों को अपने कार्यालय में तलब कर समीक्षा बैठक की। बैठक में जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर 24 कर्मियों का 15 दिवस का वेतन रोकने तथा छह दिवस परेड करने का आदेश दिया गया। एसपी ने रिस्पॉन्स टाइम में लापरवाही पाए जाने पर हेड कांस्टेबल सुनीता तिवारी, नीलम सिंह, मुख्य आरक्षी.
दिलीप यादव, जयगोपाल यादव,लक्ष्मण राजभर, राजकिशोर प्रसाद,राजनाथ यादव, कांस्टेबल प्रिया राय,. ब्यूटी तिवारी, अनुराग यादव, रामराज, उपेन्द्र कुमार, चन्द्रशेखर सिंह, हरिशंकर शाह, चन्दन यादव, रोहित यादव, आरक्षी चालक अम्बरीश यादव, होमगार्ड चालक. राकेश पाण्डेय, गौरीश पाण्डेय, शिवाकान्त मणि, सुनील गौंड, राकेश कनौजिया, सुरेन्द्र शर्मा तथा अवधेश तिवारी सहित कुल 24 कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मियों को निर्देशित किया कि भविष्य में रिस्पॉन्स टाइम में हर हाल में सुधार किया जाए, ड्यूटी के प्रति पूरी जिम्मेदारी निभाई जाए और आमजन को त्वरित व प्रभावी सहायता प्रदान की जाए। साथ ही फीडबैक सुधारने और कार्य के प्रति सतर्कता बनाए रखने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यूपी-112 एक अत्यंत महत्वपूर्ण आपातकालीन सेवा है और इसमें किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं है। कहा कि जनता की सुरक्षा और भरोसा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Sant Kabir Nagar Police SP Sandeep Kumar Meena Emergency Service Delay Police Response Time Personnel Action Salary Withheld Uttar Pradesh Police Police Accountability Sant Kabir Nagar Sant Kabir Nagar News Sant Kabir Nagar Latest News Sant Kabir Nagar News In Hindi Sant Kabir Nagar Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
फरीदाबाद में आग लगने के 24 घंटे बाद प्लाईवुड फैक्ट्री में दो श्रमिकों के कंकाल मिलेफरीदाबाद के पाखल गांव स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में आग लगने के 24 घंटे बाद दो श्रमिकों के जले हुए कंकाल मिले हैं। लापता मोहम्मद आलिम और अरविंद के होने की आशंका है, जिनकी पहचान डीएनए टेस्ट से होगी। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही...
Read more »
विदेश में रहने वाले भारतीय भी कर सकेंगे इन्वेस्ट, एनआरआई की निवेश लिमिट 24 फीसदी हुईविदेश में रहने वाले भारतीय भी कर सकेंगे इन्वेस्ट, एनआरआई की निवेश लिमिट 24 फीसदी हुई
Read more »
राजकारणात कोणी कायमचा शत्रू नसतो, विलिनीकरणाबाबत झी 24 तासच्या मुलाखतीत अजितदादांचे संकेत!Ajit Pawat On NCP Together: दोन्ही राष्ट्रवादीच्या विलिनीकरणाबाबत वेगवेगळे दावे प्रतिदावे केले जात असताना आता खुद्द अजित पवार विलिनीकरणावर सकारात्मक असल्याचं समोर आलंय.
Read more »
गुरुग्राम में संगीत और नृत्य के साथ सड़क उत्सव, 24 मीटर रोड निर्माण की जोरदार मांगद्वारका एक्सप्रेसवे के सेक्टर-102 में सत्या द हाइव माल में 'सड़क उत्सव' आयोजित हुआ। डीएक्सपी-जीडीए और मिशन 7374 द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 4000 नागरिकों ने भाग लिया। संगीत, नृत्य और खेल गतिविधियों के साथ, उत्सव का मुख्य उद्देश्य 24 मीटर चौड़ी सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर नागरिक जागरूकता बढ़ाना था। नागरिकों ने बुनियादी ढांचे के अधिकार के...
Read more »
Maharashtra Weather News : थंडी नव्हे, आता महाराष्ट्राला वादळी पावसाचा धोका; 24 तासांसाठी या भागांवर सावट...Maharashtra Weather News : महाराष्ट्रातील बहुतांश भागांमध्ये हवामान बदलांस सुरुवात झाली असून, आता थंडीनं राज्यातून काढता पाय घेण्यास सुरुवात केल्याचं पाहायला मिळत आहे.
Read more »
Budget 2026: उत्तराखंड को विकास के लिए मिलेंगे 24 हजार करोड़, बुनियादी सुविधाओं को मिलेगी रफ्तारउत्तराखंड को 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर वित्तीय वर्ष 2026-27 में 24,000 करोड़ रुपये से अधिक की केंद्रीय सहायता मिलेगी। इसमें केंद्रीय करों में हिस्सेदारी, पूंजीगत निवेश और जल जीवन मिशन की लंबित धनराशि शामिल है। यह राशि राज्य में अवस्थापना विकास, पर्यटन और ग्रामीण क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने में मदद करेगी। हालांकि, राजस्व...
Read more »
