श्रीलंका में 25 जिलों के 300 छात्रों को दी गई महात्मा गांधी स्कॉलरशिप

शिक्षा News

श्रीलंका में 25 जिलों के 300 छात्रों को दी गई महात्मा गांधी स्कॉलरशिप
कूटनीतिअंतरराष्ट्रीयश्रीलंका में 25 जिलों के 300 छात्रों को दी गई महा
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 64 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 57%
  • Publisher: 51%

श्रीलंका में 25 जिलों के 300 छात्रों को दी गई महात्मा गांधी स्कॉलरशिप

"कोलंबो, 10 फरवरी । श्रीलंका के सभी 25 जिलों के 300 विद्यार्थियों को महात्मा गांधी छात्रवृत्ति दी गई। इस मौके पर श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या, शिक्षा और उच्च शिक्षा उप मंत्री मधुरा सेनेविरत्ना और भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त सत्यंजल पांडे मौजूद थे। कोलंबो स्थित शिक्षा मंत्रालय में हुए इस खास समारोह में मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप थमाई गई।Advertisment भारतीय उच्चायोग के मुताबिक, छात्रों को मेरिट-कम-मीन्स स्कॉलरशिप के तहत हर महीने 2,500 एलकेआर दिया जाता है। इसके लिए हर जिले के शीर्ष छह छात्रों का चुनाव किया जाता है। इस साल का समारोह 2021 से 2024 तक के समय के बीच एक साथ दो बैच को स्कॉलरशिप देने के लिए खास रहा। भारतीय उच्चायोग की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, प्रधानमंत्री माननीय हरिनी अमरसूर्या ने महात्मा गांधी स्कॉलरशिप देने और श्रीलंका में इसके कई दूसरे कामों के लिए भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया। छात्रवृत्ति से सम्मानित छात्रों को बधाई देते हुए, प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी के विचारों और आदर्शों को याद किया और छात्रों को उनकी विरासत को आगे बढ़ाने में योगदान देने को कहा। इसमें आगे कहा गया, छात्रों को उनकी कामयाबी पर बधाई देते हुए, कार्यवाहक उच्चायुक्त डॉ.

सत्यंजल पांडे ने कहा कि महात्मा गांधी स्कॉलरशिप सिर्फ जरूरतमंद और काबिल छात्रों के लिए एक फाइनेंशियल अवॉर्ड नहीं है, बल्कि जिंदगी भर के लिए एक पहचान है। उन्होंने कहा कि सम्मानित छात्रों से शैक्षिक क्षेत्र में ही अच्छा करने की उम्मीद नहीं की जाती, बल्कि माना जाता है कि वे अपनी पूरी जिंदगी महान नेता के सद्विचारों को आगे बढ़ाते रहेंगे और उनका प्रसार भी करेंगे। छात्रवृत्ति के अलावा, भारत सरकार इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्ट्स, साइंस और देसी मेडिसिन जैसे क्षेत्रों को तकरीबन 210 सालाना स्कॉलरशिप देती है। भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग योजना के तहत श्रीलंकाई सरकारी अधिकारियों के लिए 400 से अधिक पूरी तरह से वित्त पोषित अल्पकालिक प्रशिक्षण स्लॉट प्रदान किए हैं। इसके अलावा, दिसंबर 2024 में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के आधिकारिक दौरे के दौरान, भारत में पांच साल के समय में 1500 श्रीलंकाई सिविल सर्वेंट्स को ट्रेनिंग देने के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया था। वहीं, अप्रैल 2025 में प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान, भारत ने श्रीलंकाई पेशेवरों के लिए हर साल 700 विशेष क्षमता निर्माण कार्यक्रम में शामिल होने का ऑफर दिया था। --आईएएनएस केआर/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

कूटनीति अंतरराष्ट्रीय श्रीलंका में 25 जिलों के 300 छात्रों को दी गई महा न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कन्नौज में मतदाता सूची पुनरीक्षण: 25 हजार मतदाताओं ने नोटिस का दिया जवाब, सत्यापन जारीकन्नौज में मतदाता सूची पुनरीक्षण: 25 हजार मतदाताओं ने नोटिस का दिया जवाब, सत्यापन जारीकन्नौज में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 25 हजार मतदाताओं ने नोटिस का जवाब दिया है। अधिकारियों द्वारा अभिलेखों का सत्यापन किया जा रहा है। दावे और आपत्तियों की अंतिम तिथि 6 मार्च तक बढ़ा दी गई है, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन अब 10 अप्रैल को होगा। पश्चिम बंगाल में मिले 5 मतदाताओं के अभिलेखों का सत्यापन भी हो रहा है।
Read more »

300 करोड़ पार कर चुकी ‘बॉर्डर-2’, अहान शेट्टी बोले- ‘मुझे पता था कि तुलना होगी’300 करोड़ पार कर चुकी ‘बॉर्डर-2’, अहान शेट्टी बोले- ‘मुझे पता था कि तुलना होगी’Ahan Shetty on Border 2: बॉर्डर-2 बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है, फिल्म की शूटिंग करना अहान शेट्टी के लिए काफी चुनौतीपूर्ण था. क्योंकि उनके पिता भी फिल्म के पहले पार्ट बॉर्डर का हिस्सा रहे थे.
Read more »

कफ सीरप केस: 25-25 हजार के तीन इनामी समेत पांच गिरफ्तार, 55 हजार मूल्य के विदेशी मुद्रा बरामदकफ सीरप केस: 25-25 हजार के तीन इनामी समेत पांच गिरफ्तार, 55 हजार मूल्य के विदेशी मुद्रा बरामदवाराणसी पुलिस ने 2000 करोड़ रुपये के कफ सीरप तस्करी मामले में मिर्जापुर से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन 25-25 हजार के इनामी बदमाश शामिल हैं। इनके पास से विदेशी मुद्रा और आईफोन बरामद हुए। आरोपियों ने हवाला के जरिए 40 करोड़ रुपये कमाने और 8 करोड़ अपनी हिस्सेदारी होने की बात कबूली। वे फर्जी जीएसटी बिलों का उपयोग कर कोडिनयुक्त सीरप...
Read more »

गन्ने के रस का बिजनेस: गर्मी में शुरू करें 25 हजार में, रोज कमाएं 3000 तकगन्ने के रस का बिजनेस: गर्मी में शुरू करें 25 हजार में, रोज कमाएं 3000 तकगर्मी के मौसम में गन्ने के रस का बिजनेस एक शानदार विकल्प हो सकता है। मात्र 25 हजार रुपये की लागत से शुरू होने वाला यह बिजनेस रोजाना 3000 रुपये तक की कमाई करवा सकता है। यह लेख इस बिजनेस को शुरू करने के तरीके, आवश्यक सामग्री और मुनाफे के बारे में जानकारी प्रदान करता है।
Read more »

दिल्ली में फरवरी में ही पड़ने लगी गर्मी, तापमान 26 डिग्री पार; आनंद विहार में AQI 300 से ज्यादादिल्ली में फरवरी में ही पड़ने लगी गर्मी, तापमान 26 डिग्री पार; आनंद विहार में AQI 300 से ज्यादाराजधानी दिल्ली में फरवरी में ही गर्मी का अहसास होने लगा है, तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। मौसम विभाग ने आगे और बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। कमजोर हवा के कारण वायु प्रदूषण भी बढ़ा है, मंगलवार सुबह औसत एक्यूआई 267 दर्ज किया गया। आनंद विहार और बवाना जैसे इलाकों में यह 300 के पार रहा, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई...
Read more »

₹25 लाख की सैलरी, मेट्रो सिटीज में 'मिडिल क्लास', छोटे शहर में 'नवाब'₹25 लाख की सैलरी, मेट्रो सिटीज में 'मिडिल क्लास', छोटे शहर में 'नवाब'पैसा कितना कमा रहे हैं, उससे ज्यादा जरूरी अब यह हो गया है कि आप उसे कहां रहकर खर्च कर रहे हैं. लोकेशन ही तय करती है कि आप सिर्फ सर्वाइव कर रहे हैं या वाकई अपनी जिंदगी को एन्जॉय कर रहे हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 19:48:42