कफ सीरप केस: 25-25 हजार के तीन इनामी समेत पांच गिरफ्तार, 55 हजार मूल्य के विदेशी मुद्रा बरामद

Cough Syrup Smuggling Varanasi News

कफ सीरप केस: 25-25 हजार के तीन इनामी समेत पांच गिरफ्तार, 55 हजार मूल्य के विदेशी मुद्रा बरामद
Varanasi CrimeHawala Money LaunderingCodeine Syrup Racket
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 126 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 99%
  • Publisher: 53%

वाराणसी पुलिस ने 2000 करोड़ रुपये के कफ सीरप तस्करी मामले में मिर्जापुर से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन 25-25 हजार के इनामी बदमाश शामिल हैं। इनके पास से विदेशी मुद्रा और आईफोन बरामद हुए। आरोपियों ने हवाला के जरिए 40 करोड़ रुपये कमाने और 8 करोड़ अपनी हिस्सेदारी होने की बात कबूली। वे फर्जी जीएसटी बिलों का उपयोग कर कोडिनयुक्त सीरप...

जागरण संवाददाता, वाराणसी। दो हजार करोड़ रुपये के कफ सीरप तस्करी मामले में कमिश्नरेट पुलिस की एसआइटी और कोतवली पुलिस ने शनिवार शाम भोरसर लिंक रोड मीरजापुर से 25-25 हजार के तीन इनामी बदमाशों समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से नेपाली, थाईलैंड व दिरहम के कुल 46 विदेशी मुद्रा व एक आइफोन बरामद हुआ। आरोपितों ने कफ सीरप तस्करी में संलिप्तता स्वीकारते हुए हवाला से 40 करोड़ रुपये अर्जित करने और उसमें आठ करोड़ की अपनी हिस्सेदारी स्वीकारी। डीसीपी गौरव बंसवाल व एसीपी विजय प्रताप सिंह ने एसआइटी और कोतवाली पुलिस की पीठ थपथपाई। एसआइटी के अध्यक्ष व काशी जोन के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में काजीपुरा खुर्द सिगरा निवासी अमित जायसवाल, खोजवां बाजार भेलूपुर निवासी दिवेश जायसवाल, अंकुश सिंह , घनश्याम व नवाबगंज छित्तपुर भेलूपुर का अभिनव कुमार शामिल है। पांचों आरोपित वारदात के बाद विभिन्न प्रांतों में भाग निकले, जब तक विदेश भागने की जुगत करते पुलिस लुक आउट नोटिस जारी कर चुकी थी। इसकी भनक पर अमित, दिवेश व अंकुश के स्वजन ने प्रयागराज हाईकोर्ट में जमानत अर्जी डाल दी, जिसमे नौ जनवरी को होने वाली सुनवाई में आरोपित पहुंचना चाह रहे थे, लेकिन पकड़े गए। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों ने फर्जी व कूटरचित जीएसटी इनवाइस/ई वे बिल से रांची झारखंड की शैली ट्रेडर्स के माध्यम से कोडीनयुक्त कफ सीरप की 25 लाख शीशी नशे के प्रयोग के लिए विभिन्न मेडिकल फर्म के माध्यम से क्रय-विक्रय की बात स्वीकारी। बताया कि जौनपुर का विकास सिंह, अमित सिंह टाटा, प्रशांत उपाध्याय, आकाश पाठक, गौरव जायसवाल, मनोज यादव की शुभम जायसवाल के साथ केबीएन प्लाजा बैठक की जाती थी। वहां तस्करी से अर्जित रुपये को नंबर एक में बदलने, वितरण करने के बारे में निर्णय होता था। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह, एसआइटी के दारोगा विकास पांडेय, अंकित सिंह, मनीष सिंह, धीरज सिंह, लवलेश पटेल आदि रहे। यह भी पढ़ें- Maha Shivaratri 2026: समस्त ब्रह्मांड की सनातन, सात्त्विक एवं शिव-अनुग्रही शक्तियों को काशी में आमंत्रण त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल व बिहार पुलिस ने खामियां पकड़ जारी किया था नोटिस गिरफ्तार आरोपितों ने बताया कि त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल व बिहार पुलिस ने कफ सीरप के बैच में गड़बड़ी की आशंका पर उन्हें नोटिस जारी किया था, लेकिन शिवम ने सब मैनेज कर लिया था। जानकारी दी कि हम लोगो के फर्मों के लिए चला माल भी बांग्लादेश, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल पहुंचा दिया जाता था। चौथे लेयर में रुपये पहुंचते थे शुभम के पासफर्जी दस्तावेजों से फर्म बनाए जाते थे, जिसमें शुभम जायसवाल और प्रशांत उपाध्याय मिलकर दिनेश यादव, आशीष यादव, स्वप्निल केसरी आदि लोगों से रुपये आरटीजीएस कराते थे। डमी फर्म आरटीजीएस से मिले रुपये को दूसरे फर्मों में फिर उन फर्मों द्वारा वही रुपये शुभम जायसवाल के पास पहुंचा दिया जाता था।.

जागरण संवाददाता, वाराणसी। दो हजार करोड़ रुपये के कफ सीरप तस्करी मामले में कमिश्नरेट पुलिस की एसआइटी और कोतवली पुलिस ने शनिवार शाम भोरसर लिंक रोड मीरजापुर से 25-25 हजार के तीन इनामी बदमाशों समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से नेपाली, थाईलैंड व दिरहम के कुल 46 विदेशी मुद्रा व एक आइफोन बरामद हुआ। आरोपितों ने कफ सीरप तस्करी में संलिप्तता स्वीकारते हुए हवाला से 40 करोड़ रुपये अर्जित करने और उसमें आठ करोड़ की अपनी हिस्सेदारी स्वीकारी। डीसीपी गौरव बंसवाल व एसीपी विजय प्रताप सिंह ने एसआइटी और कोतवाली पुलिस की पीठ थपथपाई। एसआइटी के अध्यक्ष व काशी जोन के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में काजीपुरा खुर्द सिगरा निवासी अमित जायसवाल, खोजवां बाजार भेलूपुर निवासी दिवेश जायसवाल, अंकुश सिंह , घनश्याम व नवाबगंज छित्तपुर भेलूपुर का अभिनव कुमार शामिल है। पांचों आरोपित वारदात के बाद विभिन्न प्रांतों में भाग निकले, जब तक विदेश भागने की जुगत करते पुलिस लुक आउट नोटिस जारी कर चुकी थी। इसकी भनक पर अमित, दिवेश व अंकुश के स्वजन ने प्रयागराज हाईकोर्ट में जमानत अर्जी डाल दी, जिसमे नौ जनवरी को होने वाली सुनवाई में आरोपित पहुंचना चाह रहे थे, लेकिन पकड़े गए। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों ने फर्जी व कूटरचित जीएसटी इनवाइस/ई वे बिल से रांची झारखंड की शैली ट्रेडर्स के माध्यम से कोडीनयुक्त कफ सीरप की 25 लाख शीशी नशे के प्रयोग के लिए विभिन्न मेडिकल फर्म के माध्यम से क्रय-विक्रय की बात स्वीकारी। बताया कि जौनपुर का विकास सिंह, अमित सिंह टाटा, प्रशांत उपाध्याय, आकाश पाठक, गौरव जायसवाल, मनोज यादव की शुभम जायसवाल के साथ केबीएन प्लाजा बैठक की जाती थी। वहां तस्करी से अर्जित रुपये को नंबर एक में बदलने, वितरण करने के बारे में निर्णय होता था। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह, एसआइटी के दारोगा विकास पांडेय, अंकित सिंह, मनीष सिंह, धीरज सिंह, लवलेश पटेल आदि रहे। यह भी पढ़ें- Maha Shivaratri 2026: समस्त ब्रह्मांड की सनातन, सात्त्विक एवं शिव-अनुग्रही शक्तियों को काशी में आमंत्रण त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल व बिहार पुलिस ने खामियां पकड़ जारी किया था नोटिस गिरफ्तार आरोपितों ने बताया कि त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल व बिहार पुलिस ने कफ सीरप के बैच में गड़बड़ी की आशंका पर उन्हें नोटिस जारी किया था, लेकिन शिवम ने सब मैनेज कर लिया था। जानकारी दी कि हम लोगो के फर्मों के लिए चला माल भी बांग्लादेश, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल पहुंचा दिया जाता था। चौथे लेयर में रुपये पहुंचते थे शुभम के पासफर्जी दस्तावेजों से फर्म बनाए जाते थे, जिसमें शुभम जायसवाल और प्रशांत उपाध्याय मिलकर दिनेश यादव, आशीष यादव, स्वप्निल केसरी आदि लोगों से रुपये आरटीजीएस कराते थे। डमी फर्म आरटीजीएस से मिले रुपये को दूसरे फर्मों में फिर उन फर्मों द्वारा वही रुपये शुभम जायसवाल के पास पहुंचा दिया जाता था।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Varanasi Crime Hawala Money Laundering Codeine Syrup Racket Bounty Criminals Arrested Fake GST Invoices Uttar Pradesh Police Mirzapur Arrests Drug Trafficking India Organized Crime Varanasi Varanasi News Varanasi Latest News Varanasi News In Hindi Varanasi Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मध्य प्रदेश: मधुमक्खियों से 25 बच्चों को बचाने के लिए अपनी जान गंवाने वाली कंचन बाईमध्य प्रदेश: मधुमक्खियों से 25 बच्चों को बचाने के लिए अपनी जान गंवाने वाली कंचन बाईमध्य प्रदेश के नीमच ज़िले में एक आंगनबाड़ी में बच्चों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. कंचन बाई अगर चाहतीं तो अपनी जान बचाने के लिए भाग जातीं लेकिन उन्होंने बच्चों की जान बचाने के लिए अपनी जान गंवा दी.
Read more »

US-India Trade Deal: মেগা ডিল! রাশিয়ার তেল ছাড়তেই ভারতীয় পণ্যে আরও বাম্পার ছাড় আমেরিকার...US-India Trade Deal: মেগা ডিল! রাশিয়ার তেল ছাড়তেই ভারতীয় পণ্যে আরও বাম্পার ছাড় আমেরিকার...US moved to lift an additional 25 percent tariff on goods from India
Read more »

मेघालय कोयला खदान हादसा: मृतकों की संख्या 25 पहुंची, अवैध खनन पर सवालमेघालय कोयला खदान हादसा: मृतकों की संख्या 25 पहुंची, अवैध खनन पर सवालमेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में एक अवैध कोयला खदान में विस्फोट के बाद तलाशी और बचाव अभियान जारी है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। घटना के बाद, पुलिस ने मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अवैध खनन पर सवाल उठ रहे हैं और राज्य सरकार पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।
Read more »

MEA clarifies India’s Russian oil stance after US lifts 25% tariffMEA clarifies India’s Russian oil stance after US lifts 25% tariffIndias Ministry of External Affairs stated Saturday that energy diversification amid market and global shifts remains central to securing supply for 1.4 billion people, after the US revoked its 25% tariff on Russian oil imports under a new trade fram
Read more »

हरियाणा में 15 दिन पहले गर्मी की दस्तक: दिन का तापमान 25 डिग्री पार, अब सुबह और शाम की ठंड, 10 को छाएंगे बादलहरियाणा में 15 दिन पहले गर्मी की दस्तक: दिन का तापमान 25 डिग्री पार, अब सुबह और शाम की ठंड, 10 को छाएंगे बादलHaryana weather updates: Day temperature crosses 25°C. Follow Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर). Latest Updates.
Read more »

कन्नौज में मतदाता सूची पुनरीक्षण: 25 हजार मतदाताओं ने नोटिस का दिया जवाब, सत्यापन जारीकन्नौज में मतदाता सूची पुनरीक्षण: 25 हजार मतदाताओं ने नोटिस का दिया जवाब, सत्यापन जारीकन्नौज में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 25 हजार मतदाताओं ने नोटिस का जवाब दिया है। अधिकारियों द्वारा अभिलेखों का सत्यापन किया जा रहा है। दावे और आपत्तियों की अंतिम तिथि 6 मार्च तक बढ़ा दी गई है, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन अब 10 अप्रैल को होगा। पश्चिम बंगाल में मिले 5 मतदाताओं के अभिलेखों का सत्यापन भी हो रहा है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:51:25