श्रीनगर के शोपियां जिले में 55 वर्षीय उल्फत बानो पिछले 30 सालों से बिना रुके हर सुबह पैदल ही चिट्ठियां बांटती हैं। बिना किसी वाहन के, कड़कती धूप और घुटनों तक जमी बर्फ के बीच सफर तय करती हैं। पुरुषों के दबदबे वाले क्षेत्र में 22,000 रुपये प्रति माह कमाते हुए, उनका जुनून आज भी बरकरार है।
श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में हर सुबह एक ऐसा नजारा दिखता है, जो पिछले तीस सालों से नहीं बदला है। यह कहानी है 55 साल की उल्फत बानो की, जो जम्मू-कश्मीर की पहली ' पोस्टवुमन ' है। हर सुबह उल्फत डिस्ट्रिक्ट पोस्ट ऑफिस से करीब पच्चीस चिट्ठियां समेटती है और पैदल ही निकल पड़ती है। उनके पास न तो पोस्टल वैन है और न ही साइकिल। उनका सफर सिर्फ मजबूत कदमों के सहारे तय होता है।अपने पुश्तैनी गांव 'हीरापोरा' की पगडंडियों, पत्थर की दीवारों और खलिहानों को पार करते हुए वह चलती है। सर्दियों में घुटनों तक जमी बर्फ के बीच से गुजरते हुए वह तय करती है कि हर लिफाफा सही हाथों तक पहुंचे। तीस से ज्यादा सालों से उनका यह रूटीन नहीं बदला है। आज भी वह उसी जोश के साथ काम करती है, जैसे किसी नए इंसान ने जॉइन किया हो। हीरापोरा के लोगों के लिए वह बाहरी दुनिया से जुड़ने का इकलौता जरिया है। 55 वर्षीय उल्फत बानो जम्मू-कश्मीर की पहली पोस्टवुमन हैं। पिछले 30 सालों से बिना रुके हर सुबह पैदल ही चिट्ठियां बांटने निकल पड़ती हैं। बिना किसी वाहन के, कड़कती धूप और घुटनों तक जमी बर्फ के बीच पैदल सफर तय करती हैं। पुरुषों के दबदबे वाले क्षेत्र में 22,000 रुपये प्रति माह कमाते हुए बराबरी से काम करती हैं। रिटायरमेंट में केवल 5 साल शेष हैं; उम्र की थकान के बावजूद उनका जुनून आज भी बरकरार है।55 साल की उम्र लेकिन वही जोश, वही शिद्दतपोस्टल डिपार्टमेंट अपनी इस कर्मचारी पर आंख बंद करके भरोसा करता है। चाहे तेज धूप हो, भारी बारिश या कंपा देने वाली बर्फबारी, एक हाथ में छाता और दूसरे में चिट्ठियां लिए उल्फत कभी रुकती नहीं है। पुरुषों के दबदबे वाले इस प्रोफेशन में उल्फत महीने के बाईस हजार रुपये कमाती है। वह पुरुष कलीग्स के बराबर ही काम करती है और किसी रियायत की मोहताज नहीं है।पैशन रुकने नहीं देताअब उनके रिटायरमेंट में मुश्किल से पांच साल बचे हैं। 55 की उम्र में शरीर पर थकान साफ महसूस होती है। उल्फत भावुक होकर मानती है कि कभी-कभी यह बहुत मुश्किल होता है, लेकिन उनका पैशन उन्हें रुकने नहीं देता।.
श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में हर सुबह एक ऐसा नजारा दिखता है, जो पिछले तीस सालों से नहीं बदला है। यह कहानी है 55 साल की उल्फत बानो की, जो जम्मू-कश्मीर की पहली 'पोस्टवुमन' है। हर सुबह उल्फत डिस्ट्रिक्ट पोस्ट ऑफिस से करीब पच्चीस चिट्ठियां समेटती है और पैदल ही निकल पड़ती है। उनके पास न तो पोस्टल वैन है और न ही साइकिल। उनका सफर सिर्फ मजबूत कदमों के सहारे तय होता है।अपने पुश्तैनी गांव 'हीरापोरा' की पगडंडियों, पत्थर की दीवारों और खलिहानों को पार करते हुए वह चलती है। सर्दियों में घुटनों तक जमी बर्फ के बीच से गुजरते हुए वह तय करती है कि हर लिफाफा सही हाथों तक पहुंचे। तीस से ज्यादा सालों से उनका यह रूटीन नहीं बदला है। आज भी वह उसी जोश के साथ काम करती है, जैसे किसी नए इंसान ने जॉइन किया हो। हीरापोरा के लोगों के लिए वह बाहरी दुनिया से जुड़ने का इकलौता जरिया है। 55 वर्षीय उल्फत बानो जम्मू-कश्मीर की पहली पोस्टवुमन हैं। पिछले 30 सालों से बिना रुके हर सुबह पैदल ही चिट्ठियां बांटने निकल पड़ती हैं। बिना किसी वाहन के, कड़कती धूप और घुटनों तक जमी बर्फ के बीच पैदल सफर तय करती हैं। पुरुषों के दबदबे वाले क्षेत्र में 22,000 रुपये प्रति माह कमाते हुए बराबरी से काम करती हैं। रिटायरमेंट में केवल 5 साल शेष हैं; उम्र की थकान के बावजूद उनका जुनून आज भी बरकरार है।55 साल की उम्र लेकिन वही जोश, वही शिद्दतपोस्टल डिपार्टमेंट अपनी इस कर्मचारी पर आंख बंद करके भरोसा करता है। चाहे तेज धूप हो, भारी बारिश या कंपा देने वाली बर्फबारी, एक हाथ में छाता और दूसरे में चिट्ठियां लिए उल्फत कभी रुकती नहीं है। पुरुषों के दबदबे वाले इस प्रोफेशन में उल्फत महीने के बाईस हजार रुपये कमाती है। वह पुरुष कलीग्स के बराबर ही काम करती है और किसी रियायत की मोहताज नहीं है।पैशन रुकने नहीं देताअब उनके रिटायरमेंट में मुश्किल से पांच साल बचे हैं। 55 की उम्र में शरीर पर थकान साफ महसूस होती है। उल्फत भावुक होकर मानती है कि कभी-कभी यह बहुत मुश्किल होता है, लेकिन उनका पैशन उन्हें रुकने नहीं देता।
उल्फत बानो पोस्टवुमन शोपियां जम्मू-कश्मीर महिला सशक्तिकरण
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
MP में महावीर जयंती पर सरकारी छुट्टी को लेकर सस्पेंस: विधायकों की मांग 30 मार्च को अवकाश हो, मंथन में जुटी...Madhya Pradesh Mahavir Jayanti Holiday: MLAs Demand March 30, Government Mulls Options. Follow Latest Updates on Dainik Bhaskar.
Read more »
ईरान का दावा- अमेरिकी F-16 जेट को निशाना बनाया: UAE पर 20 बैलिस्टिक मिसाइल दागीं; 3,500 US सैनिक मिडिल ईस्ट...Israel vs Iran War 30 Days of Live Updates Trump and Netanyahu
Read more »
पंजाब-चंडीगढ़ में बदला मौसम: चंडीगढ़ समेत कई शहरों में हो रही बारिश, दो दिन का यलो अलर्ट; तापमान में आई गिरावटPunjab Chandigarh weather changes, rain alert issued for July 29-30. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
Read more »
प्रदोष व्रत में इस विधि से करें शिव मृत्युंजय स्तोत्र का पाठ, चमक जाएगी आपकी किस्मत30 मार्च को प्रदोष व्रत है, जब भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाएगी। इस दिन शिव मृत्युंजय स्तोत्र का पाठ करने का विशेष महत्व है।
Read more »
इंडिगो नवी मुंबई एयरपोर्ट से देश के प्रमुख शहरों के लिए 30 से अधिक नए रूट करेगी शुरूइंडिगो नवी मुंबई एयरपोर्ट से देश के प्रमुख शहरों के लिए 30 से अधिक नए रूट करेगी शुरू
Read more »
Weekly Finance Horoscope: इस सप्ताह इन राशियों के खुलेंगे कमाई के नए रास्ते, पढ़ें वीकली फाइनेंस राशिफलएस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक द्वारा 30 मार्च से 5 अप्रैल तक का साप्ताहिक वित्त राशिफल प्रस्तुत किया गया है। यह सप्ताह सभी राशियों के लिए आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण रहेगा।
Read more »
