भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 76,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 150 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 23,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग और IT शेयर्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखी जा रही है। एशियाई बाजार में जापान और कोरिया के बाजारों में गिरावट देखी जा रही है, जबकि चीन में तेजी है।
भारतीय शेयर बाजार आज यानी 17 जनवरी को गिरावट के साथ शुरुआत करते हुए, शेयर बाजार में आज यानी 17 जनवरी को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 76,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 150 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 23,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी देखने को मिल रही है। बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा गिरावट है।एशियाई बाजार में जापान के निक्केई में 0.
84% और कोरिया के कोस्पी में 0.25% की गिरावट है। वहीं चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.40% की तेजी देखने को मिल रही है। NSE के डेटा के अनुसार, 16 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,341 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,928 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। 16 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.16% की गिरावट के साथ 43,153 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.21% गिरकर 5,937 बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 0.89% की गिरावट रही। स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड का IPO का आज यानी 17 जनवरी को दूसरा दिन है। निवेशक इस इश्यू के लिए 20 जनवरी तक बिडिंग कर सकेंगे। 23 जनवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे
SHARES MARKET SENSEX NIFTY BANKING IT GLOBAL MARKET IPO
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शेयर बाजार में गिरावटबुधवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में भारी गिरावट आई।
Read more »
शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स 400 अंक गिर गयाभारतीय शेयर बाजार बुधवार को भी गिरावट का दौर जारी रहा। विदेशी पूंजी की निकासी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखी गई।
Read more »
शेयर बाजार में दोबारा उछालपिछले हफ्ते की भारी गिरावट से उबरते हुए, घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे दिन भी तेजी देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों का प्रदर्शन खास तौर पर उल्लेखनीय रहा।
Read more »
भारतीय शेयर बाजार में गिरावटभारतीय शेयर बाजार सोमवार को कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच शुरुआती कारोबार में गिरावट दिखा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में मामूली गिरावट देखी गई।
Read more »
सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावटभारतीय शेयर बाजार में आज बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखी गई।
Read more »
घरेलू शेयर बाजार में गिरावटभारतीय शेयर बाजार गुरुवार को शुरुआती तेजी के बाद गिरावट देखी। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में हानि हुई। विदेशी फंड निकासी और सतर्कता बाजार में गिरावट की वजह मानी जा रही है।
Read more »
