शेख हसीना पर साजिश का खुलासा, पाकिस्तान में बैठे आतंकी का बड़ा दावा, रैली में अमेरिका का मोस्ट वांटेड आतंकी...

Pakistan News News

शेख हसीना पर साजिश का खुलासा, पाकिस्तान में बैठे आतंकी का बड़ा दावा, रैली में अमेरिका का मोस्ट वांटेड आतंकी...
पाकिस्तान समाचारIndia-Pakistan Relationsभारत-पाकिस्तान संबंध
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 91 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 51%

Pakistan News: भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान में आतंक और सियासत एक हो गए हैं. लश्कर-ए-तैयबा के टॉप आतंकी तल्हा सईद और सैफुल्ला कसूरी ने भारत और शेख हसीना के खिलाफ जहर उगला है.

Pakistan News : भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान में नेताओं और आतंकियों के बीच की सीमाएं अब लगभग मिटती नजर आ रही हैं. पाकिस्तान में आतंक और सियासत अब एक ही मंच पर आ गए हैं. लश्कर-ए-तैयबा के टॉप आतंकियों ने एक बार फिर भारत और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ जहर उगला है.

सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि इस रैली में अमेरिका का मोस्ट वांटेड आतंकी तल्हा सईद भी नजर आया. 28 मई को पाकिस्तान के कसूर शहर में एक रैली हुई. इस रैली की मेजबानी ‘पाकिस्तान मरकज़ी मुस्लिम लीग’ ने की. यह पार्टी लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक चेहरा मानी जाती है. रैली में लश्कर के डिप्टी चीफ सैफुल्ला कसूरी ने कहा “10 मई को हमने 1971 का बदला ले लिया.” पढ़ें- शहबाज के संभाले नहीं संभल रहा पाकिस्तान, अब जेल में कैदियों ने उठा ली बंदूक, घरों में दुबके लोग भारत के खिलाफ उगला जहर यानी इस रैली भारत के खिलाफ खुलेआम जहर उगला गया. कसूरी ने दावा किया कि शेख हसीना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में उसका और उसके साथियों का हाथ था. उसने ये भी कहा कि शेख हसीना भारत की शरण में चली गई हैं. मंच पर पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड, बगल में पाक नेता इस रैली में पाकिस्तान के पंजाब विधानसभा के स्पीकर मलिक अहमद खान भी मौजूद थे. उनके साथ मंच पर वही सैफुल्ला कसूरी बैठा था जो पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है. इसी रैली में अमेरिका द्वारा घोषित आतंकी तल्हा सईद भी दिखा. हैरान करने वाली बात है कि भीड़ में फूल बरसाए गए. कसूरी को “भारत का विजेता” बताया गया और माहौल भारत विरोधी नारों से गूंजता रहा. पीएम मोदी को धमकी रैली में एक और लश्कर आतंकी मुज़म्मिल हाशमी ने पीएम मोदी को सीधा निशाना बनाया. उसने कहा, “मोदी… तू हमें अपनी गोली से डराता है. हमारे बच्चे तेरी मिसाइलों से नहीं डरे. हम तेरी गोली से क्या डरेंगे?” हाशमी और कसूरी दोनों अमेरिका की मोस्ट वांटेड लिस्ट में हैं. इन दोनों ने खुलकर भारत और शेख हसीना पर हमले की बात कबूली. मुरिदके एयरस्ट्राइक का जिक्र, साथी की मौत पर भावुक हुआ आतंकी रैली के अंत में कसूरी ने भारत की एयरस्ट्राइक का जिक्र किया. उसने कहा कि उसके साथी आतंकी मुदस्सर की मौत हो गई थी. कसूरी ने कहा, “मुझे उसके जनाजे में नहीं जाने दिया गया, मैं बहुत रोया.” यह बयान दिखाता है कि पाकिस्तान में आतंकवाद को सियासी छतरी मिल रही है. मंच से जो बातें बोली गईं, वे सिर्फ भाषण नहीं थीं. वे भारत और बांग्लादेश के खिलाफ खुली धमकी थी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

पाकिस्तान समाचार India-Pakistan Relations भारत-पाकिस्तान संबंध Lashkar-E-Taiba लश्कर-ए-तैयबा Sheikh Hasina शेख हसीना

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

न्याय हुआ... पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक पर बोली भारतीय सेनान्याय हुआ... पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक पर बोली भारतीय सेनापहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने बुधवार देर रात 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के 9 ठिकानों पर हवाई हमला किया है.
Read more »

रूस, अमेरिका, चीन, UN, यूएई... पाकिस्तान में तबाही मचाने वाले भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोली दुनिया, जानेंरूस, अमेरिका, चीन, UN, यूएई... पाकिस्तान में तबाही मचाने वाले भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोली दुनिया, जानेंभारत ने पाकिस्तान में नौ आतंकवादी शिविरों पर हमला किया है। भारत ने इसे पहलगाम आतंकी हमले का जवाब कहा है। वहीं पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई का दंभ भरा है।
Read more »

एक के बाद एक मिसाइल... POK के लोगों ने सुनाई भारत के जवाबी हमले की आपबीती, हाथों में ताबूत उठाकर दिखाए सबूतएक के बाद एक मिसाइल... POK के लोगों ने सुनाई भारत के जवाबी हमले की आपबीती, हाथों में ताबूत उठाकर दिखाए सबूतभारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए सख्त जवाबी कार्रवाई में मंगलवार देर रात और बुधवार तड़के पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हमले किए हैं।
Read more »

कर्नल सोफिया 5वीं तक एमपी के छतरपुर में पढ़ी हैं: चाचा बोले- बचपन से था हथियारों का शौक, कहती थीं आर्मी ही ...कर्नल सोफिया 5वीं तक एमपी के छतरपुर में पढ़ी हैं: चाचा बोले- बचपन से था हथियारों का शौक, कहती थीं आर्मी ही ...Colonel Sophia Qureshi MP Chhatarpur Connection; पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हुए ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी का पैतृक गांव मध्यप्रदेश में है
Read more »

अराघची का दावा, ईरान-अमेरिका वार्ता का पांचवां दौर 'सबसे पेशेवर वार्ताओं में से एक'अराघची का दावा, ईरान-अमेरिका वार्ता का पांचवां दौर 'सबसे पेशेवर वार्ताओं में से एक'अराघची का दावा, ईरान-अमेरिका वार्ता का पांचवां दौर 'सबसे पेशेवर वार्ताओं में से एक'
Read more »

'पूरी दुनिया में मशहूर हुआ...': पहलगाम हमले के 'मास्टरमाइंड' का कैमरे पर कबूलनामा, पाकिस्तान में दे रहा था भाषण'पूरी दुनिया में मशहूर हुआ...': पहलगाम हमले के 'मास्टरमाइंड' का कैमरे पर कबूलनामा, पाकिस्तान में दे रहा था भाषणपहलगाम में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी पाकिस्तान में एक रैली में दिखा। उसने भारत के खिलाफ भाषण दिया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:22:28