शिमोगा लोकसभा सीट पर येदियुरप्पा के बेटे ने जीता था उपचुनाव, अब JDS देगी चुनौती

United States News News

शिमोगा लोकसभा सीट पर येदियुरप्पा के बेटे ने जीता था उपचुनाव, अब JDS देगी चुनौती
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 147 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 63%

IndiaElects इसबार शिमोगा लोकसभा सीट पर कौन मारेगा बाज़ी? | anugrahspeaks

कर्नाटक के शिमोगा का नाम भगवान शिव के नाम पर पड़ा है और इस शहर की स्थापना तीसरे शताब्दी में सम्राट अशोक ने की थी. यह शहर कर्नाटक राज्य में शिक्षण संस्थाओं के लिए ख्याति हासिल किए हुए है, जहां ब्रिटिश शासन के दौरान के कई शैक्षणिक संस्थान हैं.

इस लोकसभा सीट पर बीजेपी का वर्चस्व रहा है और यहां से कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा सांसद रह चुके हैं. वर्तमान में यह सीट बीजेपी के पास हैं और यहां से येदियुरप्पा के बेटे बी.वाई. राघवेंद्र सांसद हैं. शिमोगा लोकसभा सीट पर 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. बीजेपी ने 1998 में पहली बार इस सीट पर जीत हासिल की थी और तब ए मंजूनाथ सांसद चुने गए थे. इसके बाद 2005 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने शिमोगा लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी. साल 2009 से लगातार तीन बार बीजेपी इस सीट पर जीत दर्ज कर रही है, जिसमें 2018 का उपचुनाव भी शामिल हैं. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के बेटे बी.वाई. राघवेंद्र ने 2009 के लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता एस बंगरप्पा को 52 हजार वोटों से हराया था. इसके बाद 2014 में मोदी लहर के बीच येदियुरप्पा को शिमोगा सीट से बड़ी जीत मिली थी. येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद फिर से उनके बेटे ने 2018 के उपचुनाव में शिमोगा से जीत दर्ज की. उन्होंने जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार और बंगारप्पा के बेटे मधु बंगारप्पा को शिकस्त दी थी.शिमोगा की कुल आबादी 20.09 लाख है जिसमें करीब 15.62 लाख वोटर शामिल हैं. इस सीट पर 7.78 लाख पुरुष वोटर और 7.83 लाख महिला वोटर आते हैं. इसके अलावा शिमोगा की 69 फीसदी आबादी ग्रामीण और 31 फीसदी आबादी शहरी क्षेत्र में रहती है. इस सीट के अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग की 16.05 फीसदी आबादी और अनुसूचित जनजाति वर्ग की 3.85 फीसदी आबादी भी आती है. शिमोगा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 8 सीटें भी हैं.साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के बीएस येदियुरप्पा ने कांग्रेस के मंजूनाथ भंडारे को करीब 3.63 लाख वोटों के बड़े अंतर से हराया था. इस चुनाव में येदियुरप्पा को 6.06 लाख वोट मिले थे जबकि भंडारे को करीब 2.42 लाख वोट हासिल हुए थे. इस चुनाव में जेडीएस तीसरे नंबर की पार्टी थी जिसे करीब 2.40 लाख वोट मिले थे. इसके अलावा आम आदमी पार्टी और बसपा ने भी 2014 में शिमोगा से चुनाव लड़ा था, लेकिन दोनों में से किसी भी दल को एक फीसदी वोट भी नहीं मिल पाए थे. इस चुनाव में कुल 11.29 लाख लोगों ने वोट डाला और वोटिंग फीसद 72 के करीब था.येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद शिमोगा लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे. इस चुनाव में बीजेपी ने येदियुरप्पा के बेटे बी.वाई. राघवेंद्र को मैदान में उतारा था, जिन्होंने कांग्रेस के मधु बंगारप्पा को करीब 52 हजार वोटों से शिकस्त दी थी. इस चुनाव में मुकाबला दो मुख्यमंत्रियों के बेटों के बीच था, क्योंकि मधु बंगारप्पा भी कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस बंगरप्पा के बेटे हैं.शिमोगा से बीजेपी सांसद बी.वाई. राघवेंद्र लिंगायत समुदाय से आते हैं, जिनकी बड़ी आबादी राज्य में रहती है. वह 2018 में पहली बार चुनकर लोकसभा पहुंचे हैं. राघवेंद्र राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के बेटे हैं और उन्हीं के इस्तीफे के बाद वह शिमोगा से चुनाव लड़कर जीते हैं. संसद में उनके प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने शपथ लेने के बाद लोकसभा की 25 में से 15 बैठकों में हिस्सा लिया है. बीजेपी सांसद बी.वाई. राघवेंद्र ने लोकसभा में 12 सवाल भी किए हैं. उन्होंने अपनी सांसद निधि 22.5 करोड़ में से अबतक 16.92 करोड़ की राशि खर्च की है. 2018 में दिए हलफनामे के मुताबिक राघवेंद्र के पास कुल 58 करोड़ की संपत्ति है और उनपर 2 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कर्नाटक में हुआ सीट बंटवारा, 20 पर कांग्रेस 8 पर जेडीएस उतारेगा उम्मीदवारकर्नाटक में हुआ सीट बंटवारा, 20 पर कांग्रेस 8 पर जेडीएस उतारेगा उम्मीदवारLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): जेडीएस ने समझौते के मुताबिक अपने खाते में शिमोगा, तुमकुर, हासन, मांड्या और उत्तरी बेंगलुरु सीट सुरक्षित रखी है।
Read more »

कर्नाटक: सीट शेयरिंग पर बनी बात, कांग्रेस 20 और JDS 8 पर लड़ेगी चुनावकर्नाटक: सीट शेयरिंग पर बनी बात, कांग्रेस 20 और JDS 8 पर लड़ेगी चुनावजेडीएस उत्तर कन्नड़, चिकमगलूर, शिवमोगा, तुमकूर, हासन, मांड्या, बेंगलुरु नॉर्थ और विजयपुरा से चुनाव लड़ेगी.
Read more »

इस वजह से चीन पाकिस्तानी आतंकवादी मसूद अजहर को बार-बार बचा रहा है– News18 Hindiइस वजह से चीन पाकिस्तानी आतंकवादी मसूद अजहर को बार-बार बचा रहा है– News18 Hindiwhy china blocked massod azhar global terrorist list in UNSC , pulwama news, pulwama, pulwama attack, latest, news, crpf, kashmir news, greater kashmir, crpf full form, kashmir, pulwama encounter, jaish e mohammed, kashmir attack news, jammu kashmir news, pulwama attack today, indian army, pulwama aatanki hamla, surgical strike, narendra modi, jammu kashmir, ied, pakistan, uri attack, jammu and kashmir, black day, ied meaning, pulwama, crpf, kashmir news, greater kashmir, terrorist attack, crpf full form, kashmir, terrorist attack today, jaish e mohammed, kashmir attack news, jammu kashmir news, indian army, surgical strike, pakistan, jammu kashmir, ied, uri attack, crpf news, jammu and kashmir, ied meaning, kashmir attack, today's news, masood azhar, martyred, pulwama attack images, china, masood azhar, china pakistan, UN, Jaish e mohammad
Read more »

धनबाद सीट: कोयले की राजधानी, जहां दो बार से कांग्रेस को हरा रही है बीजेपीधनबाद सीट: कोयले की राजधानी, जहां दो बार से कांग्रेस को हरा रही है बीजेपीकोयले की राजधानी के नाम से प्रसिद्ध धनबाद लोकसभा क्षेत्र, झारखंड के 14 लोकसभा क्षेत्रों में से एक है. 2009 और 2014 के चुनाव में बीजेपी के पशुपति नाथ सिंह जीते हैं. इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी में कड़ी टक्कर होती है.
Read more »

कोलार लोकसभा सीट कांग्रेस का किला, लगातार 7 बार से सांसद हैं मुनियप्पाकोलार लोकसभा सीट कांग्रेस का किला, लगातार 7 बार से सांसद हैं मुनियप्पाकोलार लोकसभा सीट को कांग्रेस का अभेद्य किला कहना गलत नहीं होगा क्योंकि इस सीट पर आजादी के बाद हुए कुल 16 चुनावों में से 15 में कांग्रेस को ही जीत मिली है. बीजेपी यहां अपना खाता भी नहीं खोल पाई है.
Read more »

मांड्या लोकसभा सीट से देवगौड़ा के पोते निखिल को टिकट, जानें सीट का इतिहासमांड्या लोकसभा सीट से देवगौड़ा के पोते निखिल को टिकट, जानें सीट का इतिहासमई 2018 में मांड्या सीट पर हुए उपचुनाव में फिर से जेडीएस के ही एल. आर. शिवराम गौड़ा यहां से चुनाव जीतने में सफल रहे थे. जेडीएस ने इस बार मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी को मांड्या से टिकट दिया है.
Read more »

BJP के हिस्से में नहीं आई शाहनवाज हुसैन और गिरिराज सिंह की सीटBJP के हिस्से में नहीं आई शाहनवाज हुसैन और गिरिराज सिंह की सीटनवादा सीट से फिलहाल बीजेपी के गिरिराज सिंह सांसद हैं और अब यह सीट जेडीयू के पास चली गई है. जबकि भागलपुर सीट पर 2014 में शाहनवाज हुसैन हार गए थे और ये सीट भी बीजेपी को छोड़नी पड़ी है, अब इस सीट पर एलजेपी उम्मीदवार लड़ेगा.
Read more »

तुमकुर सीट पर कांग्रेस का कब्जा, इस बार BJP और JDS के बीच टक्करतुमकुर सीट पर कांग्रेस का कब्जा, इस बार BJP और JDS के बीच टक्करतुमकुर लोकसभा सीट पर फिलहाल कांग्रेस का कब्जा है और यहां से एस.पी. मुदाहनुमेगौड़ा सांसद हैं. लेकिन इस बार गठबंधन के समझौते के तहत कांग्रेस समर्थित जेडीएस का उम्मीदवार तुमकुर सीट से चुनाव लड़ेगा.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:17:34