शिक्षक के बेटे कार्तिक शर्मा को IPL नीलामी में ₹142000000, बेटे का जुनून देख आगरा छोड़ भरतपुर आ गए थे पिता

Kartik Sharma News

शिक्षक के बेटे कार्तिक शर्मा को IPL नीलामी में ₹142000000, बेटे का जुनून देख आगरा छोड़ भरतपुर आ गए थे पिता
Kartik Sharma Ipl AuctionKartik Sharma Cricketer IplKartik Sharma Cricketer Birth Place
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 62 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 51%

Kartik Sharma Story: कार्तिक शर्मा पर आईपीएल नीलामी में 14 करोड़ 20 लाख रुपये की बोली लगी। चेन्नई सुपरकिंग ने आगरा के शिक्षक पुत्र को अपनी टीम में शामिल किया है।

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार शाम से ही जश्न का माहौल है। आगरा के दो क्रिकेटरों राहुल चाहर और कार्तिक शर्मा पर आईपीएल की नीलामी में खूब धन बरसे। हालांकि, चर्चा कार्तिक शर्मा की जमकर हो रही है। दरअसल, 19 वर्षीय इस अनकैप्ड प्लेयर को खरीदने के लिए टीमों के बीच होड़ मच गई। राजस्थान से खेलने वाले कार्तिक शर्मा को आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ 20 लाख रुपये में अपने साथ शामिल किया है। आगरा इस शानदार बैटर पर लगी बोली को उनके हालिया प्रदर्शनों के इनाम के तौर पर देखा जा रहा है। कार्तिक शर्मा आगरा के शिक्षक मनोज शर्मा के बेटे हैं। उनके सीएसके में शामिल होने के बाद मालती चाहर ने सोशल मीडिया पोस्ट कर बधाई दी। उन्होंने कार्तिक को चेन्नई की युवा सनसनी करार दिया।ढाई साल में उठाया था बल्लापिता मनोज शर्मा बताते हैं कि कार्तिक अब 19 साल के हो चुके हैं। कार्तिक शर्मा ने महज ढाई साल की उम्र में बल्ला थाम लिया था। पिता ने बताया कि बेटे को क्रिकेट के प्रति जुनून था। यह देखते हुए हमलोग भरतपुर शिफ्ट हो गए। मकसद बेटे को बेहतर अभ्यास की जगह मिल सके। भरतपुर में कार्तिक का एडमिशन एसआर क्रिकेट एकेडमी में कराया गया।कार्तिक ने कोच शत्रुघ्न तिवारी की देखरेख में क्रिकेट की बारीकियां सीखीं। 13 साल की उम्र में कार्तिक का चयन राजस्थान की अंडर-14 टीम में हुआ। इसके बाद कार्तिक ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। पिता बताते हैं कि कार्तिक इसके बाद अंडर-16 टीम का हिस्सा बने।लोकेंद्र चाहर से भी सीखे गुरपिता ने बताया कि भरतपुर स्थित एकेडमी के कोच शत्रुघ्न तिवारी ने कार्तिक को आगरा में गोयनका-चाहर क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस करने की सलाह दी। कार्तिक इसके बाद आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने दीपक चाहर के पिता एवं कोच लोकेंद्र चाहर से करीब एक साल क्रिकेट के गुर सीखे। इसके बाद कार्तिक ने 2024 में राजस्थान के लिए रणजी ट्रॉफी, सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी और वीनू मांकड़ ट्रॉफी में डेब्यू किया।परिवार में मना जश्नआईपीएल नीलामी में बेटे पर 14 करोड़ से अधिक की बोली लगने पर पिता मनोज शर्मा सहित पूरे परिवार जश्न मनाने का लगा। खुशी की लहर दौड़ गई। टीवी पर आईपीएल नीलामी में चेन्नई सुपरकिंग्स के लगातार बोली बढ़ाने पर परिवार के लोगों का दिल धड़कता रहा। बोली के 14.

20 करोड़ पर रुकने के बाद परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी।कार्तिक की मां और दोनों छोटे भाई भी खुशी से झूमते दिखे। परिवार और रिश्तेदारों के फोन लगातार आने लगे। पिता ने कहा कि इतनी बड़ी राशि पर बिकने के बाद कार्तिक पर जिम्मेदारी भी बहुत होगी। उन्होंने कहा कि कप्तान एमएस धोनी के नेतृत्व में बेटा खेलेगा, इसकी सबसे बड़ी खुशी है।कार्तिक ने क्या कहा?चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होने के बाद कार्तिक शर्मा ने कहा कि इस बिडिंग के बाद काफी खुशी हो रही है। पहले तो काफी डर लग रहा था। ऐसा लग रहा था कि कहीं अनसोल्ड न चला जाऊं। जैसे ही बिडिंग स्टार्ट हुई, मैं रोने लगा। बिडिंग खत्म होने के बाद भी मैं रोता ही रहा। अब माही भाई के साथ खेलने को लेकर काफी उत्सुक हूं। इसको सोचकर ही एक्साइटेड हूं। घर के लोग मेरे चयन के बाद काफी खुश थे। सबलोग डांस कर रहे थे। इस प्रकार की स्थिति को देखकर मेरे पास बोलने के लिए कोई शब्द ही नहीं है।राहुल चाहर भी चेन्नई से खेलेंगेआगरा के क्रिकेटर राहुल चाहर भी चेन्नई पहुंच गए हैं। आईपीएल में यह उनकी चौथी टीम है। इससे पहले मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए राहुल खेल चुके हैं। राहुल के ताऊ एवं कोच लोकेंद्र चाहर ने कहा कि इस नीलामी में उसने एक करोड़ का बेस प्राइस रखा था। नीलामी के आखिरी राउंड में राहुल चाहर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 5.20 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Kartik Sharma Ipl Auction Kartik Sharma Cricketer Ipl Kartik Sharma Cricketer Birth Place Kartik Sharma Agra Cricketer In Csk Agra News कार्तिक शर्मा क्रिकेटर कार्तिक शर्मा क्रिकेटर जन्म स्थान कार्तिक शर्मा आईपीएल 2026 आगरा न्यूज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

મીની ઓક્શન પહેલા IPL 2026ને લઈને આવ્યું મોટું અપડેટ, આ તારીખથી શરૂ થશે 19મી સીઝન! જાણો ક્યાં રમાશે પહેલી મેચ?મીની ઓક્શન પહેલા IPL 2026ને લઈને આવ્યું મોટું અપડેટ, આ તારીખથી શરૂ થશે 19મી સીઝન! જાણો ક્યાં રમાશે પહેલી મેચ?IPL 2026: મીની ઓક્શન પહેલાં IPL 2026ને લઈને એક મોટું અપડેટ સામે આવ્યું છે. 16 ડિસેમ્બરે અબુ ધાબીમાં મીની ઓક્શનનું આયોજન કરવામાં આવશે.
Read more »

IPL 2026 26 मार्च से, फाइनल 31 मई को: उद्घाटन मैच को लेकर चिन्नास्वामी स्टेडियम पर संशय; लगातार दूसरे साल I...IPL 2026 26 मार्च से, फाइनल 31 मई को: उद्घाटन मैच को लेकर चिन्नास्वामी स्टेडियम पर संशय; लगातार दूसरे साल I...IPL Vs PSL League 2026 Schedule Dates Update; इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत गुरुवार, 26 मार्च से होगी, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार, 31 मई को खेला जाएगा।
Read more »

IPL Auction 2026 Live Updates: After Green, KKR Buys Matheesha Pathirana For Rs 18 CrIPL Auction 2026 Live Updates: After Green, KKR Buys Matheesha Pathirana For Rs 18 CrIPL Auction 2026 Live Updates: Cameron Green, who was the hottest property in this IPL 2026 auction, goes to KKR for Rs 25.20 Cr.
Read more »

अगर खेती करता तो उसमें भी... IPL में 14 करोड़ वाले अमेठी के प्रशांत वीर पर पिता ने बताई दिल की बातअगर खेती करता तो उसमें भी... IPL में 14 करोड़ वाले अमेठी के प्रशांत वीर पर पिता ने बताई दिल की बातIPL Auction Prashant Veer: आईपीएल ऑक्शन में अमेठी के खिलाड़ी प्रशांत वीर को सीएसके ने 14.
Read more »

પ્રશાંત-કાર્તિક 14.20 કરોડમાં વેચાયા, આકિબને મળ્યા 8.40 કરોડ... IPL ઓક્શનમાં 6 અનકેપ્ડ ખેલાડીઓ થયા માલામાલપ્રશાંત-કાર્તિક 14.20 કરોડમાં વેચાયા, આકિબને મળ્યા 8.40 કરોડ... IPL ઓક્શનમાં 6 અનકેપ્ડ ખેલાડીઓ થયા માલામાલIPL Auction 2026: IPL 2026ના ઓક્શનમાં પ્રશાંત વીર અને કાર્તિક શર્મા સંયુક્ત રીતે સૌથી મોંઘા અનકેપ્ડ ખેલાડી બન્યા, જેમને ચેન્નાઈ સુપર કિંગ્સ દ્વારા 14.20 કરોડ રૂપિયામાં ખરીદ્યા છે.
Read more »

ऊधर आईपीएल ऑक्शन में बिजी थे सारे, इधर टीम इंडिया के स्टार को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती, किस वजह से पहुं...ऊधर आईपीएल ऑक्शन में बिजी थे सारे, इधर टीम इंडिया के स्टार को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती, किस वजह से पहुं...ऊधर IPL ऑक्शन में बिजी थे सारे, इधर यशस्वी को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:36:15