फिल्म इंडस्ट्री में शादी को अक्सर हीरोइनों के करियर के लिए बाधा माना जाता था, लेकिन रश्मिका मंदाना ने इस धारणा को तोड़ा है. 29 साल की रश्मिका शादी के बाद भी अपने करियर के पीक पर बनी हुई हैं. उनकी लगभग 12 फिल्में पाइपलाइन में हैं.
'शादी कर ली, अब इस हीरोइन का करियर खत्म.', एक वक्त था जब फिल्म इंडस्ट्री में शादी को हीरोइन की बर्बादी माना गया. हीरो शादी के बाद बैक टू बैक मूवीज करता था, लेकिन हीरोइनों के लिए शादी को श्राप माना जाता था.
'शादी कर ली, अब इस हीरोइन का करियर खत्म...', एक वक्त था जब फिल्म इंडस्ट्री में शादी को हीरोइन की बर्बादी माना गया. हीरो शादी के बाद बैक टू बैक मूवीज करता था, लेकिन हीरोइनों के लिए शादी को श्राप माना जाता था. शादी और करियर में से उन्हें किसी एक को चुनता पड़ता था. कई लीडिंग एक्ट्रेसेज शादी के बाद इंडस्ट्री से गायब हो जाती थीं या फिर शादी के बाद उन्हें अच्छे रोल्स नहीं मिलते थे. लेकिन अब दौर बदल गया है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना हैं. और पढ़ेंशादी करियर में नहीं बनी रोड़ागुरुवार को 29 साल की रश्मिका मंदाना ने अपने लव ऑफ लाइफ विजय देवरकोंडा से शादी की है. इस वक्त वो अपने करियर के पीक पर हैं. साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में राज कर रही हैं. बावजूद इसके रश्मिका के करियर में शादी हर्डल नहीं बनी है. एक्ट्रेस के पास करीबन 12 फिल्में हैं. उनकी फिल्मोग्राफी की पाइपलाइन आने वाले 1-2 सालों के लिए एकदम स्ट्रॉन्ग है. रश्मिका के ये प्रोजेक्ट्स अलग-अलग प्रोडक्शन स्टेज पर हैं. रश्मिका के पास 12 फिल्मों का स्ट्रॉन्ग नंबर होना बताता है कि अब इंडस्ट्री में हीरोइनों के अच्छे दिन आ गए हैं. अब मेकर्स उनके टैंलेट को देखते हैं, ना कि मैरिटल स्टेट्स को. शादी के बाद गायब हुईं ये हीरोइनेंएक दौर की कई लीडिंग लेडीज को शादी के बाद इंडस्ट्री से गायब होते देखा गया है. असिन, इलियाना डिक्रूज एक्टिंग से दूर फैमिली लाइफ में बिजी हैं. ट्विंकल खन्ना ने एक्टिंग छोड़ राइटिंग पर फोकस किया. माधुरी दीक्षित शादी के बाद विदेश में सैटल हो गई थीं. हालांकि अब वो लौट आई हैं. भाग्यश्री, गायत्री जोशी, आयशा टाकिया ने भी शादी के बाद एक्टिंग से दूरी बनाई. सालों तक ये पैटर्न चला. शादी के बाद हीरोइनों ने ढंग का काम न मिलने पर गृहस्थी पर फोकस किया. वहीं मेल स्टार्स ने बॉक्स ऑफिस पर रूल किया. Advertisement लेकिन आज ऐसा नहीं है. शादी-बच्चा होने के बाद भी हीरोइनें हिट दे रही हैं. एक्शन मूवीज हो या पीरियड ड्रामा, बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्में करोड़ों काम रही हैं. रानी मुखर्जी, काजोल, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, समांथा रुथ प्रभु, शोभिता धुलिपाला, करीना कपूर शादी-बच्चों के बाद भी इंडस्ट्री में रूल कर रही हैं. किन फिल्मों में दिखेंगी रश्मिका?बात करें समांथा की तो, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट में कॉकटेल 2 सबसे पहले रिलीज होगी. इसमें वो शाहिद कपूर, कृति सेनन संग दिखेंगी. अटकलें हैं फिल्म में वो और कृति लेस्बियन बनी हैं. मूवी 2026 में रिलीज हो सकती है.विजय देवरकोंडा संग उनकी तीसरी फिल्म राणाबाली भी पाइपालइन में है. ये पीरियड एक्शन ड्रामा ब्रिटिश रूल पर सेट है. अपने फेवरेट कपल को ऑनस्क्रीन देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं. इसके अलावा रश्मिका की पुष्पा 3, एनिमल पार्क रिलीज होंगी. वो एटली की बिग बजट फिल्म #AA22xA6 में निगेटिव रोल में दिखेंगी. ये रोल उनके करियर के लिए बड़ा गेमचेंजर होगा. उनकी गर्ल नेक्स्ट डोर इमेज को ब्रेक करेगा. फिल्म मायसा में वो बेधड़क आदिवासी महिला का रोल प्ले करेंगी. रामचरण के अपोजिट उनकी अनटाइटल्ड मूवी आएगी. अनुराग बसु के साथ उनका एक प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है. फिल्म 'एकसाथ दो दो' में भी वो नजर आएंगी. रश्मिका ने साई श्रीनिवास के साथ मूवी Stuartpuram Donga में अपनी कास्टिंग की जानकारी दी थी. उनके पास तेलुगू-तमिल फैंटेसी रोमांटिक ड्रामा रेनबो भी है. हालांकि ये प्रोजेक्ट होल्ड पर रखे जाने की अटकलें हैं. Advertisement इन सभी मूवीज की लिस्ट देखकर ये पता चलता है कि आने वाले साल रश्मिका के होने वाले हैं. उनके रोल्स में वैरिएशन है. 'किरिक पार्टी' से शुरू हुआ उनका एक्टिंग करियर आज पीक पर है. वो साउथ की बड़ी और हाईएस्ट पेड हीरोइनों में शुमार की जाती हैं. तो आप कितने एक्साटेड हैं एक्ट्रेस को पावर पैक्ड रोल्स में स्क्रीन पर देखने के लिए... ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Marriage Film Career Vijay Deverakonda Bollywood South Indian Cinema Actresses Film Industry Movie Projects Career Success Female Actors Indian Cinema
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अगले 12 महीनों में निफ्टी 27,958 के स्तर को छू सकता है: रिपोर्टअगले 12 महीनों में निफ्टी 27,958 के स्तर को छू सकता है: रिपोर्ट
Read more »
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, किसानों का भुगतान रोका तो देना होगा 12 ब्याज; पेश किया कृषि सुधारों का रोडमैपकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूसा कृषि विज्ञान मेले में कृषि सुधारों का रोडमैप प्रस्तुत किया। उन्होंने किसानों के बकाया भुगतान में देरी पर 12 ब्याज लगाने की चेतावनी दी।
Read more »
अंबेडकरनगर में हादसों का बुधवार, महिला जायरीन समेत 5 लोगों की मौत; 12 यात्री घायलअंबेडकरनगर में बुधवार को हुए कई सड़क हादसों में एक महिला जायरीन सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 यात्री घायल हो गए।
Read more »
धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर सख्त कानून की मांग; किसानों ने दोपहर 12 बजे से पंजाब के टोल प्लाजा फ्रीभारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर ने धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर सख्त कानून की मांग को लेकर आज दोपहर 12 बजे से पूरे पंजाब में टोल प्लाजा फ्री करने का एलान किया है।
Read more »
Zomato वाले दीपिंदर गोयल ने इन 12 पदों पर निकाली वैकेंसी; 45 लाख तक मिलेगी सैलरी! कैसे करें अप्लाई और क्या है योग्यता?जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने अपनी नई न्यूरोसाइंस स्टार्टअप 'टेम्पल' में 12 विशेष पदों पर भर्ती निकाली है। यह कंपनी एलीट एथलीट्स के लिए दिमाग की गतिविधियों और ब्लड फ्लो को मॉनिटर करने वाला वियरेबल डिवाइस बना रही है। गोयल ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी...
Read more »
मार्च में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, शेयर बाजार में 12 दिन नहीं होगा कारोबार - देखें छुट्टियों की पूरी लिस्टमार्च में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, शेयर बाजार में 12 दिन नहीं होगा कारोबार - देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Read more »
