अंबेडकरनगर में बुधवार को हुए कई सड़क हादसों में एक महिला जायरीन सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 यात्री घायल हो गए।
संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। हाइवे पर तेज रफ्तार दौड़ रहे वाहन यात्रियों और राहगीरों की जान ले रहे हैं। हाइवे समेत अन्य स्थानों पर हुए हादसों में महिला जायरीन समेत पांच की मौत हो गई। बिहार प्रांत, चंदौली जिले के जायरीन समेत 12 यात्री घायल हो गए। अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। सम्मनपुर: बुधवार को दोपहर में आटो वाहन चालक खचाखच सवारियों को भरकर अकबरपुर से बसखारी जा रहा था। पलई रामनगर स्थित पेट्रोल पंप पर गैस भराने के बाद वह गलत लेन में आगे बढ़ रहा था। बाजार में पहुंचने पर सामने से आ रहे पिकअप वाहन से सीधी टक्कर हो गई। हादसे में आटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चंदौली जिले के कंदवा थाना के असवा गांव की कलावती की मौके पर मौत हो गई। बिहार प्रांत के बांका जिले के थाना रजवान आपदाचक गांव के मिस्टर खान, चंदौली जिले के थाना कंदवा के सिसौरा गांव के अविनाश व नीलम, असना थाना कंदवा के श्याम प्यारे व सरिता देवी, पटना जिला के थाना शाहपुर के उसरी शिकारपुर की राजू देवी, माधव, हंसवर के कटोखर के अली हुसैन, टांडा के भरहा गांव के रक्षाराम व सूरज, देवहट इटहिया के अमित कुमार व पिकप चालक अरविंद घायल हो गए। पिकअप चालक गांव के अमित कुमार की बहन की शादी का सामान लेने सिझौली जा रहा था। आटो में सवार चंदौली और बिहार के जायरीन किछौछा दरगाह जा रहे थे। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। चालक ने आटो में 14 सवारियों को बैठा रखा था। वहीं मनमाने तौर पर वाहन के ऊपर कैरेज लगाया था। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। भीटी: महरुआ के बरामदपुर जरियारी गांव के मजरे कुड़ी में बीती रात बरात आयी थी। बरात से रात करीब नौ बजे गांव के मुकेश कुमार अपने साथी यम कुमार संग बाइक से आनंदनगर चौराहे के ढाबे पर खाना खाने आए थे। खाना खाकर वे रात करीब 10 बजे बाइक से टांडा-बांदा हाइवे पर चढ़े रहे थे। इसी बीच महरुआ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें मुकेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया। हालत नाजुक देख चिकित्सक ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में यम कुमार की मौत हो गई। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सरोज ने बताया कि तहरीर नही मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।टांडा: हसनपुर सुंथर गांव के मंजीत कुमार मंगलवार की रात नौ बजे घर से बाहर सड़क की तरफ जा रहे थे। हाइवे पर अचानक एक तेज रफ्तार कार ने मंजीत को टक्कर मार घसीटते हुए सड़क के किनारे अनियंत्रित होकर खेत में उतर गई। हादसे की जानकारी पर ग्रामीण पहुंचे। कार में फंसे मंजीत को निकाल मेडिकल कालेज सदरपुर लेकर गए,जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई सुरजीत ने पुलिस को तहरीर दिया है। निरीक्षक दीपक सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। हंसवर: लखीमपुर खीरी के तिकोनोया थाने के रेहान व सईद हंसवर के मदारडीह गांव के पास ईंट भट्टा पर काम करते हैं। मंगलवार की शाम दोनों बाइक से समान लेने हंसवर आ रहे थे। मकरही मार्ग पर मदारडीह गांव के निकट पहुंचे थे कि सामने से कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक कार के अगले हिस्से में फंसकर करीब 200 मीटर दूर घिसटती चली गई। दोनों बाइक सवार गंभीर हो गए। एयरबैग खुलने से कार चालक को हल्की चोटे आई हैं। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी बसखारी भेजवाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने सद्दरपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घायल रेहान की मौत हो गई। प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सैनी ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। यह भी पढ़ें- नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला बर्खास्त सिपाही गिरफ्तार, NGO में नौकरी का झांसा देकर वसूले 1.
83 रुपये
Uttar Pradesh Accidents Sammanpur Accident Meharua Accident Tanda Accident Hanswar Accident Kichhauchha Dargah Pilgrims Fatal Road Crashes UP Ambedkarnagar News Road Safety Uttar Pradesh Ambedkarnagar News Ambedkarnagar Latest News Ambedkarnagar News In Hindi Ambedkarnagar Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
श्रीलंकाई नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को पकड़ा, पीड़ित परिवारों ने केंद्र से की हस्तक्षेप की मांगश्रीलंकाई नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को पकड़ा, पीड़ित परिवारों ने केंद्र से की हस्तक्षेप की मांग
Read more »
राजस्थान में आज रात से नहीं चलेंगी 35 हजार बसें: 15 लाख यात्री होंगे प्रभावित, ऑपरेटर्स की धमकी- मोदी की रै...Rajasthan Bus Operators Protest Update; परिवहन विभाग की स्लीपर बसों पर कार्रवाई के विरोध में प्रदेशभर के निजी बस ऑपरेटर्स ने सोमवार रात 12 बजे से हड़ताल का ऐलान किया है
Read more »
बांग्लादेश में 12 मार्च से शुरू होगा नई संसद का पहला सत्र, राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने जारी किया आदेशबांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने 12 मार्च को संसद का पहला सत्र बुलाया है। यह सत्र संविधान के अनुच्छेद 721 के तहत आयोजित होगा।
Read more »
वैशाली का कुख्यात अपराधी हेरोइन के साथ महेंद्र राय गिरफ्तार, 25 हजार रुपए का था इनामीहाजीपुर में वैशाली जिले के टॉप 12 कुख्यात अपराधी महेंद्र राय को बिदुपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया है। उसके पास से 20.20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
Read more »
अगले 12 महीनों में निफ्टी 27,958 के स्तर को छू सकता है: रिपोर्टअगले 12 महीनों में निफ्टी 27,958 के स्तर को छू सकता है: रिपोर्ट
Read more »
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, किसानों का भुगतान रोका तो देना होगा 12 ब्याज; पेश किया कृषि सुधारों का रोडमैपकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूसा कृषि विज्ञान मेले में कृषि सुधारों का रोडमैप प्रस्तुत किया। उन्होंने किसानों के बकाया भुगतान में देरी पर 12 ब्याज लगाने की चेतावनी दी।
Read more »
