Chhattisgarh Liquor Scam Raid Update छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले केस में शनिवार सुबह ACB-EOW की टीमों ने सुकमा, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, अंबिकापुर और रायपुर में एक साथ छापेमारी
दंतेवाड़ा में लखमा के करीबी कांग्रेस नेता के घर छापा, रायपुर-अंबिकापुर और जगदलपुर समेत 5 शहरों में दबिशछत्तीसगढ़ के 5 शहरों में ACB-EOW की टीम ने 15 ठिकानों पर छापेमारी की है। शराब घोटाला केस में जांच की जा रही है। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले केस में शनिवार सुबह ACB-EOW की टीमों ने सुकमा, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, अंबिकापुर और रायपुर में एक साथ छापेमारी की। 5 जिलों के करीब 15 से ज्यादा ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि जिन जगहों पर रेड की गई है, वे सभीवहीं दंतेवाड़ा में कांग्रेस नेता राजकुमार तामो के घर ACB-EOW ने दबिश दी है। राजकुमार तामो को कवासी लखमा का करीबी माना जाता है। वहीं, सुकमा जिले में 4 स्थानों पर छापेमारी हुई है। इसमें जिला मुख्यालय के 3 और तोंगपाल के 1 स्थान पर कार्रवाई जारी है।अंबिकापुर में कपड़ा व्यवसाय से जुड़ी फर्म के खिलाफ रेड इनमें हार्डवेयर और पेट्रोल पंप कारोबारी भी शामिल हैं। ये सभी व्यक्ति भी कवासी लखमा के नजदीकी बताए जा रहे हैं। वहीं अंबिकापुर में भी कार्रवाई की गई है। यहां ACB-EOW की टीम ने कपड़ा व्यवसाय से जुड़ी फर्म धजाराम-विनोद कुमार के संचालकों के ठिकानों पर छापा मारा है। इस फर्म का नाम पहले भी चर्चित डीएमएफ घोटाले में आ चुका है। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज है। पहले भी ईडी और आयकर विभाग इन व्यापारियों पर कार्रवाई कर चुके हैं। फर्म के संचालक मुकेश अग्रवाल और विनोद अग्रवाल हैं, जिनके घरों पर शनिवार सुबह छापेमारी शुरू हुई।घोटाले में और बड़े नाम सामने आ सकते हैं छापेमारी के दौरान दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़ी कई अहम जानकारियां जुटाई जा रही हैं। फिलहाल ACB-EOW की टीमें जांच में जुटी हैं। पूरे नेटवर्क को खंगालने का काम चल रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस घोटाले में और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था। ED की ओर से दर्ज कराई गई FIR की जांच ACB कर रही है। ACB से मिली जानकारी के अनुसार साल 2019 से 2022 तक सरकारी शराब दुकानों से अवैध शराब डुप्लीकेट होलोग्राम लगाकर बेची गई। इससे शासन को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हुआ है।ED का आरोप है कि पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक कवासी लखमा सिंडिकेट के अहम हिस्सा थे। लखमा के निर्देश पर ही सिंडिकेट काम करता था। इनसे शराब सिंडिकेट को मदद मिलती थी।वही शराब नीति बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे छत्तीसगढ़ में FL-10 लाइसेंस की शुरुआत हुई। वही ED का दावा है कि लखमा को आबकारी विभाग में हो रही गड़बड़ियों की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने उसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया।ED के वकील सौरभ पांडेय ने बताया कि, 3 साल शराब घोटाला चला। लखमा को हर महीने 2 करोड़ रुपए मिलते थे। इस दौरान 36 महीने में लखमा को 72 करोड़ रुपए मिले। ये राशि उनके बेटे हरीश कवासी के घर के निर्माण और कांग्रेस भवन सुकमा के निर्माण में लगे। ईडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले से सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है। शराब सिंडिकेट के लोगों की जेबों में 2,100 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध कमाई भरी गई।लखमा के खिलाफ एक्शन को लेकर निदेशालय की ओर से कहा गया कि जांच में पहले पता चला था कि अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा और अन्य लोगों का शराब सिंडिकेट छत्तीसगढ़ राज्य में काम कर रहा था। इस घोटाले की रकम 2100 करोड़ रुपए से ज्यादा है।CSMCL यानी शराब की खरीद और बिक्री के लिए राज्य निकाय द्वारा उनसे खरीदी गई शराब के प्रति ‘केस’ के लिए डिस्टिलर्स से रिश्वत ली जाती थी।बेहिसाब 'कच्ची ऑफ-द-बुक' देसी शराब की बिक्री हुई। इस मामले में सरकारी खजाने में एक भी रुपया नहीं पहुंचा और बिक्री की सारी रकम सिंडिकेट ने हड़प ली। अवैध शराब सरकारी दुकानों से ही बेची जाती थी।शराब बनाने वालों से कार्टेल बनाने और बाजार में निश्चित हिस्सेदारी दिलाने के लिए रिश्वत ली जाती थी। FL-10 A लाइसेंस धारकों से कमीशन ली गई, जिन्हें विदेशी शराब के क्षेत्र में कमाई के लिए लाया गया था।FL-10 का फुल फॉर्म है, फॉरेन लिकर-10। इस लाइसेंस को छत्तीसगढ़ में विदेशी शराब की खरीदी की लिए राज्य सरकार ने ही जारी किया था। जिन कंपनियों को ये लाइसेंस मिला है, वे मैन्युफैक्चर्स यानी निर्माताओं से शराब लेकर सरकार को सप्लाई करते थे। इन्हें थर्ड पार्टी भी कह सकते हैं। खरीदी के अलावा भंडारण और ट्रांसपोर्टेशन का काम भी इसी लाइसेंस के तहत मिलता है। हालांकि इन कंपनियों ने भंडारण और ट्रांसपोर्टेशन का काम नहीं किया। इसे बेवरेज कॉर्पोरेशन को ही दिया गया था। इस लाइसेंस में भी A और B कैटेगरी के लाइसेंस धारक होते थे।इस कैटेगरी के लाइसेंस-धारक देश के किसी भी राज्य के निर्माताओं से इंडियन मेड विदेशी शराब लेकर विभाग को बेच सकते हैं।अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा!हरियाणा में मौसम बिगड़ा, 2 जिलों में बारिशछत्तीसगढ़ समर बुलेटिन.
.मध्य-दक्षिण के लिए ऑरेंज अलर्टआज पूरे झारखंड में बारिश-आकाशीय बिजली का अलर्टबूंदाबांदी के साथ मुरादाबाद में मौसम ने ली करवट
Jagdalpur Dantewada Ambikapur Raipur CG Liquor Scam
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ईडी ने बोकारो में वन भूमि घोटाले में 15 ठिकानों पर छापेमारी कीईडी ने बिहार-झारखंड में वन भूमि घोटाले के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही है और मंगलवार की सुबह 15 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है।
Read more »
UP News: अंसल ग्रुप के ठिकानों पर ईडी की दस्तक, लखनऊ... गाजियाबाद समेत खंगाल रही सात ठिकानेउत्तर प्रदेश में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने अंसल ग्रुप के ठिकानों पर दस्तक दी। टीम लखनऊ, गाजियाबाद समेत सात ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रही है।
Read more »
फोन के डेटा से पता चलीं अंसल की 217.80 करोड़ की 62 संपत्तियां, ईडी ने पांच ठिकानों पर की थी छापेमारीलखनऊ में अंसल के प्रमोटर प्रणव अंसल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी में 217.
Read more »
ऑपरेशन सिंदूरः 'शायद वो आज खुश हुआ होगा...', पाकिस्तान में आतंकियों पर एयर स्ट्राइक पर विनय नरवाल के मां-पि...Operations Sindoor: पहलगाम हमले में मारे गए हरियाणा के करनाल के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मां आशा नरवाल ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले की तारीफ की है.
Read more »
केंद्र ने ऑपरेशन सिंदूर पर सभी राजनीतिक दलों को दी जानकारी, राहुल गांधी बोले- हम सरकार के साथसर्वदलीय बैठक में कांग्रेस सांसद और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई नेता मौजूद रहे।
Read more »
नाम छोटू और काम इतना बड़ा कि मत पूछिए, चुनाव में सप्लाई होनी थी 'विदेशी', कमरे में घुसते ही पुलिस भी दंगPatna News Today : पटना के पालीगंज में पुलिस ने एक घर पर छापा मारकर 1,187 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में 7.
Read more »
