ऑपरेशन सिंदूरः 'शायद वो आज खुश हुआ होगा...', पाकिस्तान में आतंकियों पर एयर स्ट्राइक पर विनय नरवाल के मां-पि...

Operation Sindoor Whole Story News

ऑपरेशन सिंदूरः 'शायद वो आज खुश हुआ होगा...', पाकिस्तान में आतंकियों पर एयर स्ट्राइक पर विनय नरवाल के मां-पि...
Operation Sindoor Kya HaiOperation Sindoor Photosऑपरेशन सिंदूर
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 86 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 83%
  • Publisher: 51%

Operations Sindoor: पहलगाम हमले में मारे गए हरियाणा के करनाल के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मां आशा नरवाल ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले की तारीफ की है.

करनाल. पाकिस्तान पर आधी रात को एयर स्ट्राइक पर हरियाणा के करनाल के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मां आशा नरवाल ने प्रतिक्रिया दी है. विनय की मां ने करनाल में मीडिया से बातचीत में भारतीय सेना और पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया.

वहीं, पिता राजेश नरवाल ने भी बड़ा बयान दिया. मीडिया से बात की विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने कहा कि जब ये हादसा हुआ, तब आप लोग घर में आए थे और पूछा कि आप क्या चाहते हैं? तो मेरा एक सटीक जवाब था कि मुझे सरकार पर भरोसा है और वो अपना काम कर रही है और सरकार ने आज वो काम करके दिखाया. जिनके लाल चले गए, उनका जीवन वापिस नहीं आ सकता है, लेकिन मैंने कहा था कि ऐसा कुछ किया जाए कि कायराना हरकत दोबारा ना हो. भारत सरकार का ये कदम बिल्कुल सही है. उनके 9 ठिकानों पर जो ये स्ट्राइक हुई है, वो दोबारा पहलगाम जैसी कायराना हरकत करने के बारे में नहीं सोचेंगे. आशा नरवाल न कहा कि यह बहुत अच्छी बात है और मोदी सरकार ने बदला लिया है और मैं, हमारा परिवार और सारी जनता उनके साथ हूं. आशा ने कहा कि वह सेना के जवानों से कहना चाहती हूं कि आगे बढ़ते रहो और ऐसे ही बदला लेते रहो. दोबारा ऐसी घटना दोबारा ना हों. पहलगाम हमले के बाद परिवार की निराशा को लेकर आशा ने कहा कि इसके लिए वह खुश हैं. उन्होंने कहा कि पहगाम हमले में मारे गए सभी लोगों को श्रद्धांजलि मिली है. हमले में मारे गए सभी लोगों को न्याय मिला है. विनय नरवाल की मां आशा नरवाल. बुआ माया ने कहा हम फौज के साथ लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की बुआ माया ने भी पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक पर कहा कि मैं अपने भारतीय सैनिकों का हौंसला बढ़ाना चाहती हूं. हम देश के काम आएं तो हम भी पूरी तरह से तैयार हूं. मेरा पूरा परिवार सेना से जुड़ा हुआ है. कुछ श्रद्धांजलि जरूर उन बच्चों को मिली है, जिनकी जान गई थी. सेना और सख्त बदला ले. सिंदूर नाम पर कहा कि जिन बेटियों के सिंदूर उजड़े हैं, उनके लिए ये नाम रखा गया है. ये अच्छा नाम है, जिनके सिंदूर उजड़े हैं, उनके लिए बदला लिया गया है. भारतीय सेना को संदेश देते हुए कहा कि हम आपके साथ हैं, आप लगे रहो, हम आपके साथ हैं. हमारी सेना ने बहुत अच्छा काम किया है और मोदी जी ने भी बहुत अच्छा काम किया. विनय नरवाल पर बुआ ने कहा कि शायद वह आज खुश हुआ होगा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Operation Sindoor Kya Hai Operation Sindoor Photos ऑपरेशन सिंदूर Operation Sindoor पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक विनय नरवाल समाचार विनय नरवाल की मां विनय नरवाल का परिवार हरियाणा समाचार पहलगाम आतंकी हमला Pahalgam Latest News Pahalgat Attack Updates Pakistan Air Strike Updates

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पहलगाम हमला: शांति की अपील करने वाली हिमांशी को ट्रोलिंग का निशाना क्यों बनाया गया?पहलगाम हमला: शांति की अपील करने वाली हिमांशी को ट्रोलिंग का निशाना क्यों बनाया गया?पहलगाम हमले में मारे गए विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी ने एक बयान दिया है, जिसके बाद वे सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं.
Read more »

पहलगाम के बदले में भारत का 'ऑपरेशन सिंदूर', पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइकपहलगाम के बदले में भारत का 'ऑपरेशन सिंदूर', पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइकभारत ने आतंक के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्च किया है. पाकिस्तान में 9 लोकेशन पर एयर स्ट्राइक किया गया है. भारत ने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है.
Read more »

Operation Sindoor: भारत का पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर', 9 आतंकी ठिकानों पर की एयर स्ट्राइकOperation Sindoor: भारत का पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर', 9 आतंकी ठिकानों पर की एयर स्ट्राइकपहलगाम हमले के जबाव में भारतीय सेना ने कार्रवाई शुरू कर दी है। भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमला किया गया जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें निर्देशित किया गया। कुल मिलाकर नौ 9 साइटों को निशाना बनाया गया...
Read more »

न्याय हुआ... पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक पर बोली भारतीय सेनान्याय हुआ... पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक पर बोली भारतीय सेनापहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने बुधवार देर रात 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के 9 ठिकानों पर हवाई हमला किया है.
Read more »

School Close: ऑपरेशन सिंदूर के बाद यहां आज घोषित हुई स्कूलों की छुट्टी?School Close: ऑपरेशन सिंदूर के बाद यहां आज घोषित हुई स्कूलों की छुट्टी?Operation Sindoor, School Closed: भारत की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद कुछ जगहों पर स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है.
Read more »

भारत ने अंजाम द‍िया 'ऑपरेशन सिंदूर', पाकिस्तान में 9 आतंकी शिविरों पर की एयर स्ट्राइकभारत ने अंजाम द‍िया 'ऑपरेशन सिंदूर', पाकिस्तान में 9 आतंकी शिविरों पर की एयर स्ट्राइकभारत ने पाकिस्तान में नौ अलग-अलग ठिकानों पर स्थित आतंकवादी शिविरों को 'ऑपरेशन सिन्दूर' के तहत एयर स्ट्राइक द्वारा ध्वस्त कर दिया है. यह कदम पहलगाम में अंजाम द‍िए गए आंतकी हमले के बाद उठाया गया, जिसमें आतंकवादियों ने कई बेगुनाहों को मारा था.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:12:06