पीएम का शपथ ग्रहण समारोह 30 मई को हो सकता है. सूत्रों के अनुसार नई सरकार के शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली यात्रा किसी पड़ोसी देश की कर सकते है. मालदीव, श्रीलंका या नेपाल की यात्रा पर जा सकते है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अधिकारिक रूप से पहली यात्रा 14-15 जून को किर्गिस्तान की तय है, जहां वह SCO summit में शामिल होंगे. इसके बाद 28-29 जून को प्रधानमंत्री जापान के ओसाका में G-20 सम्मेलन में शामिल होंगे.
अगस्त में प्रधानमंत्री विकसित देशों के समूह G-7 के सम्मेलन में फ्रांस जाएंगे. सितम्बर में प्रधानमंत्री का दौरा रूस के वलादिवोस्टक होगा. जहां पर प्रधानमंत्री economic summit में भाग लेंगे. सितम्बर में प्रधानमंत्री का दौरा न्यूयॉर्क का प्रस्तावित है. इसके बीच बीच में प्रधानमंत्री की दुनिया के कई देशों के प्रमुखों के साथ दिपक्षीय बैठके भी होगी.चुनाव में ‘निर्णायक जीत’ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सहित अमेरिका के शीर्ष नेताओं की ओर से बधाई संदेश की झड़ी लगी हुई है. राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि मोदी के दूसरे कार्यकाल में भारत और अमेरिका के रणनीतिक संबंधों में ‘बहुत सी अच्छी बातें’ होने जा रही हैं. ट्रम्प ने ट्वीटर संदेश में लिखा, ‘प्रधानमंत्री@नरेंद्रमोदी और उनकी भाजपा पार्टी को उनकी भारी जीत पर बधाई हो!’ उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री के फिर नेतृत्व संभालने के बाद भारत-अमेरिका रणनीतिक भागीदारी में बहुत सी अच्छी बातें जोने जा रही हैं. मुझे खुशी है कि हम मिलकर अपने महत्वपूर्ण काम को आगे जारी रख सकेंगे.’ अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने ट्वीट किया, ‘अमेरिका के साथी और दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के संसदीय चुनाव में उनकी जीत पर बधाइयां.’ उन्होंने इस जीत को ‘लोकतंत्र के प्रति भारत की जनता की प्रतिबद्धता की सशस्त अभिव्यक्ति’ बताते हुए कहा कि ‘हमे भारत के साथ मिल कर क्षेत्र को अधिक मुक्त, सुरक्षित और अधिक समृद्ध बनाने का काम जारी रखने की खुशी है.’
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
केदारनाथ यात्रा के 10 दिन में सात श्रद्धालुओं की मौत, कम ऑक्सीजन से परेशानी
Read more »
World Cup: पाकिस्तान की घर के सितारों ने की थी खिंचाई, जोस बटलर ने ऐसे की तरफदारीपाकिस्तान के इंग्लैंड दौरे की वनडे मैचों की सीरीज में इंग्लैंड के हाथों 0-3 से पिछड़ने पर कप्तान सरफराज और शोएब अख्तर की आलोचना के बावजूद इंग्लैंड के जोस बटलर ने पाकिस्तान टीम की तारीफ की है.
Read more »
केदारनाथ यात्रा के दौरान ऑक्सीजन की कमी से 10 दिन में सात श्रद्धालुओं की मौत– News18 हिंदीउत्तराखंड में केदारनाथ की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जहां बारिश, बर्फबारी के साथ अधिक ऊंचाई के कारण ऑक्सीजन की कमी बुजुर्ग लोगों को खासा परेशानी में डाल रही है. बावजूद इसके चारों धाम में यात्रियों का सैलाब उमड़ रहा है और अब तक लगभग 80 हजार श्रद्धालु केदारनाथ की यात्रा कर चुके हैं. इनमें से सात श्रद्धालुओं की ऑक्सीजन की कमी से ह्रदय गति के रुक जाने के कारण मौत की खबर भी है.
Read more »
Exit Poll 2019 LIVE: मोदी लहर 2014 से भी जबरदस्त, विपक्ष पूरी तरह ध्वस्त!Exit Poll news live updates: लोकसभा चुनाव 2019 में महा एग्जिट पोल में एक बार फिर से बीजेपी को भारी जीत मिलती दिख रही है. 2014 की तर्ज पर मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बीजेपी को भारी सीटें मिलने की
Read more »
World Cup से पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर पर टूटा दुखों का पहाड़, मासूम बेटी की कैंसर से मौतICCWorldCup2019 | बेटी की मौत की खबर आसिफ अली को इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की सीरीज के आखिरी वनडे के समाप्त होने के बाद लगी।
Read more »
मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी रॉबर्ट वाड्रा ने अदालत से मांगी विदेश यात्रा की अनुमतिमनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी रॉबर्ट वाड्रा ने अदालत से मांगी विदेश यात्रा की अनुमति irobertvadra priyankagandhi INCIndia
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : मतगणना आज सुबह आठ बजे होगी शुरू, नतीजे आने में हो सकता है कुछ विलंबElection Results 2019 : देश में एक माह से अधिक समय तक सात चरणों में हुए मतदान के बाद आज मतगणना (Counting of votes) के साथ लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी और 17वीं लोकसभा की तस्वीर साफ होने लगेगी. देश भर में लोकसभा की 543 सीटों में से 542 सीटों पर चुनाव के लिए मतदान हुआ है. इन 542 सीटों पर 8,000 से अधिक प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा जिनकी किस्मत का फैसला आज मतगणना पूरी होने के बाद हो जाएगा. मतगणना के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सभी लोकसभा सीटों के लिए मतगणना केन्द्र बनाए गए हैं जहां सुबह आठ बजे से वोटों की प्रारंभ होगी. लोकसभा चुनाव में पहली बार ईवीएम के मतों का सत्यापन करने के लिए वीवीपीएटी की पर्चियों से मिलान करने की व्यवस्था की गई है.
Read more »
मोदी की 'सुनामी' को सहयोगियों ने सराहा, ममता ने दी इस तरह बधाई...नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के ताजा रुझानों में भाजपा के बड़े बहुमत से सत्ता पर काबिज होने के संकेतों के बीच पार्टी नेताओं ने गुरुवार को जोर दिया कि इससे स्पष्ट है कि अब राजनीति का व्याकरण बदल चुका है और लोगों ने विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को खारिज कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों पर मुहर लगाई है। कई मंत्रियों और नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की सुनामी करार दिया। वहीं दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव में जीत की ओर बढ़ रहे उम्मीदवारों को बधाई दी और प्रक्रिया की पूर्ण समीक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। और कहा, लेकिन हारने वाले पराजित नहीं हैं।
Read more »
चार जजों की नियुक्ति, 11 साल में पहली बार 31 हुई सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या-Navbharat TimesIndia News: 2009 के बाद पहला मौका है जब सुप्रीम कोर्ट के जजों की कुल संख्या 31 हो गई है। राष्ट्रपति द्वारा बुधवार को चार जजों को शपथ दिलाई है। इनमें बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस बीआर गवई, हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के सूर्यकांत, झारखंड हाई कोर्ट अनिरुद्ध बोस और गुवाहाटी हाई कोर्ट के ए. एस. बोपन्ना ने सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली।
Read more »
