प्रधानमंत्री मोदी के शपथग्रहण समारोह में बिम्सटेक के सदस्य देशों को किया गया है आमंत्रित Geeta_Mohan
नरेंद्र मोदी 30 मई को दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके इस शपथग्रहण समारोह में काफी संख्या में विदेशी मेहमान भी शिरकत करेंगे, जिनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ लेने के बाद द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.
ये द्विपक्षीय वार्ताएं 31 मई को होंगी. हालांकि म्यांमार के राष्ट्रपति विन मयिंट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ लेने के बाद 30 मई की रात को ही रवाना हो जाएंगे. लिहाजा म्यांमार के राष्ट्रपति विन मयिंट से पीएम मोदी की द्विपक्षीय वार्ता नहीं हो पाएगी. इस शपथग्रहण समारोह में थाईलैंड के विशेष प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे. थाईलैंड के विशेष प्रतिनिधि 31 मई को यहां से रवाना होंगे. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस शपथग्रहण समारोह में बिम्सटेक के सदस्य देशों को आमंत्रित किया गया है. बिम्सटेक देशों में बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल और भूटान देश आते हैं. इसके अलावा संघाई सहयोग संगठन के अध्यक्ष और किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सूरोनबे जीनबेकोव और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनॉथ को बुलाया गया है. मॉरीशस के प्रधानमंत्री हाल ही में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस के चीफ गेस्ट थे. हालांकि पीएम मोदी के इस शपथग्रहण समारोह में पाकिस्तान और चीन को नहीं बुलाया गया है. प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से पहले नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह 7:15 बजे राजघाट जाएंगे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे. इसके बाद वो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक जाएंगे और उनको श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे. यहां से वो नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचेंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस समारोह में करीब 6,500 मेहमान शामिल होंगे. शपथग्रहण कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा. इसके चलते आम जनता के लिए दिल्ली की सड़कों के रूट भी बदले जाएंगे. इस समारोह को लेकर सुरक्षा और यातायात की व्यापक व्यवस्था की गई है. 30 मई को शाम 4 बजे से 9 बजे के बीच आम जनता की आवाजाही के लिए राजपथ , विजय चौक और फव्वारा, साउथ एवेन्यू, नॉर्थ एवेन्यू, दारा-शिकोह रोड और चर्च रोड बंद रहेंगे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कांग्रेस के अशोक तंवर बोले, 'काहे का मोदी-मोदी, अब बर्बाद इंडिया स्कीम फिर चलाएंगे'कांग्रेस के अशोक तंवर बोले, 'काहे का मोदी-मोदी, अब बर्बाद इंडिया स्कीम फिर चलाएंगे' AshokTanwar_INC INCIndia INCDelhi ElectionResults LokSabhaElectionResults2019 ResultsWithAmarUjala Results2019
Read more »
modi's landslide victory in loksabha election 2019, all updates here - बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी से मिलने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया- डॉ. मुरली मनोहर जोशी एक विद्वान और बुद्धिजीवी हैं। भारतीय शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में उनका योगदान उल्लेखनीय है। उ | Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे घोषित हो गए हैं। पीएम मोदी और बीजेपी ने इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। नतीजे और रुझानों में बीजेपी अकेले दम पर 300 के पार पहुंच गई है। 2014 की तरह इस बार भी विपक्ष का सूपड़ा साफ हो गया है। पीएम मोदी ने जीत के बाद अपने संबोधन में इस जीत को 130 करोड़ देशवासियों को समर्पित किया। देश-विदेश से पीएम मोदी को बधाई मिलने का सिलसिला जारी है। इस बीच पीएम मोदी और अमित शाह लालकृष्ण आडवाणी से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं। पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ...
Read more »
मोदी 2.0 LIVE: आडवाणी-जोशी से मिले मोदी और शाह, लिया जीत का आशीर्वादमोदी-शाह ने की आडवाणी से मुलाकात लाइव ब्लॉग
Read more »
modi's landslide victory in loksabha election 2019, all updates here - लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में नवनिर्वाचित सांसदों और विधायकों ने डीएमके चीफ एमके स्टालिन से चेन्नै में पार्टी कार्यालय में मुलाकात की। | Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे घोषित हो गए हैं। पीएम मोदी और बीजेपी ने इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। नतीजे और रुझानों में बीजेपी अकेले दम पर 300 के पार पहुंच गई है। 2014 की तरह इस बार भी विपक्ष का सूपड़ा साफ हो गया है। पीएम मोदी ने जीत के बाद अपने संबोधन में इस जीत को 130 करोड़ देशवासियों को समर्पित किया। देश-विदेश से पीएम मोदी को बधाई मिलने का सिलसिला जारी है। इस बीच पीएम मोदी और अमित शाह ने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ...
Read more »
साध्वी प्रज्ञा से हारने के बाद बोले दिग्विजय- गोडसे की विचारधारा के जीतने से चिंतित हूंमध्यप्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव हारने के बाद सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय
Read more »
बिहार: मोदी की ऐसी दीवानगी, युवक ने सीने पर चाकू से लिखा 'मोदी'बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में प्रधानमंत्री का एक ऐसा भी प्रशंसक है, जिसने इस चुनाव में उनकी जीत की खुशी में न केवल मिठाइयां बांटी, बल्कि अपने सीने पर चाकू से 'मोदी' का नाम लिख डाला.
Read more »
सेंट्रल हॉल में मोदी के भाषण के मायनेक्या इस भाषण से उनकी बेहतर छवि बनेगी और यह कह सकते हैं कि नई सरकार को नए अंदाज़ में देखेंगे?
Read more »
पुणे के डॉक्टर से दिल्ली के कनॉट प्लेस में जबरन लगवाए ‘जय श्री राम’ के नारे26 मई की सुबह जब वह दिल्ली में कनॉट प्लेस के पास से गुजर रहे थे तो हनुमान मंदिर के सामने 5-6 युवक आए और उनका धर्म पूछने लगे. इतना कहते ही उन्होंने जय श्री राम के नारे लगाने को मजबूर किया.
Read more »
speculations about modi cabinet and rahul gandhis resignation, live updates here - बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के मोदी कैबिनेट में शामिल होने पर जेपी नड्डा को बीजेपी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। | Navbharat Timesलोकसभा चुनावों में जीत के बाद एक तरफ बीजेपी जहां 30 मई को होने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथग्रहण की तैयारियों में जोर-शोर से लगी हुई है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी है। राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश के बाद कई कांग्रेसी नेताओं ने इस्तीफ दिया। हालांकि इस बीच राहुल गांधी ने कुछ शर्तों के साथ पार्टी अध्यक्ष बने रहने के लिए सहमति दी है, लेकिन स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। इस बीच ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होने से इनकार कर दिया है। पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ...
Read more »
