उत्तर प्रदेश को जल प्रबंधन और संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए चार महीनों में तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले हैं। राज्य को ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर तक नल कनेक्शन पहुंचाने और जल संरक्षण प्रयासों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान मिला है। अधिकारियों ने गुरुवार को ये पुरस्कार सीएम योगी को...
लखनऊः सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जल प्रबंधन और जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उत्तर प्रदेश को 4 महीने में 3 पुरस्कार प्रदान किए गए, जिन्हें विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री को सौंपा। ग्रामीण इलाकों में घर-घर तक नल कनेक्शन पहुंचाने के साथ जल संरक्षण और जल प्रबंधन के क्षेत्र में शानदार काम के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में उत्तर प्रदेश को देश में दूसरा स्थान मिला। बीते दिनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश को प्रदान किया था, जिसे गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा गया। सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में ओडिशा को पहला और गुजरात-पुडुचेरी को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला था।जल जीवन मिशन के तहत उत्तर प्रदेश को चार माह में तीन पुरस्कार मिले। हर घर नल योजना के तहत उत्तर प्रदेश ने सर्वाधिक घरों तक नल से जल पहुंचाया है। उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। स्वच्छ गंगा मिशन के तहत गंगा स्वच्छता अभियान व अन्य नदी संरक्षण कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश को 13 जुलाई को स्कॉच गोल्ड अवार्ड मिला था। नोएडा इंटरनेशनल ट्रेड शो-2024 में उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के कार्यों और उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाने के लिए उत्तर प्रदेश को 27 सितंबर को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेस्ट डिस्प्ले अवॉर्ड प्रदान किया था। यह अवॉर्ड भी विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सौंपा।जल संरक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए 22 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किया था। इस श्रेणी में उत्तर प्रदेश को दूसरा स्थान मिला था। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, उत्तर प्रदेश ने अपना यूनिक मोमेंटो बनाया है। गुरुवार को इसे भी मुख्यमंत्री को सौंपा गया। यह पुरस्कार नमामि गंगे के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को सौंपे। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति के अफसरों की पीठ थपथपाई। साथ ही निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश ने अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। हर घर नल के तहत ग्रामीण इलाक़ों में निरंतर स्वच्छ जल पहुंचाया जाए।.
लखनऊः सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जल प्रबंधन और जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उत्तर प्रदेश को 4 महीने में 3 पुरस्कार प्रदान किए गए, जिन्हें विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री को सौंपा। ग्रामीण इलाकों में घर-घर तक नल कनेक्शन पहुंचाने के साथ जल संरक्षण और जल प्रबंधन के क्षेत्र में शानदार काम के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में उत्तर प्रदेश को देश में दूसरा स्थान मिला। बीते दिनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश को प्रदान किया था, जिसे गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा गया। सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में ओडिशा को पहला और गुजरात-पुडुचेरी को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला था।जल जीवन मिशन के तहत उत्तर प्रदेश को चार माह में तीन पुरस्कार मिले। हर घर नल योजना के तहत उत्तर प्रदेश ने सर्वाधिक घरों तक नल से जल पहुंचाया है। उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। स्वच्छ गंगा मिशन के तहत गंगा स्वच्छता अभियान व अन्य नदी संरक्षण कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश को 13 जुलाई को स्कॉच गोल्ड अवार्ड मिला था। नोएडा इंटरनेशनल ट्रेड शो-2024 में उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के कार्यों और उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाने के लिए उत्तर प्रदेश को 27 सितंबर को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेस्ट डिस्प्ले अवॉर्ड प्रदान किया था। यह अवॉर्ड भी विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सौंपा।जल संरक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए 22 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किया था। इस श्रेणी में उत्तर प्रदेश को दूसरा स्थान मिला था। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, उत्तर प्रदेश ने अपना यूनिक मोमेंटो बनाया है। गुरुवार को इसे भी मुख्यमंत्री को सौंपा गया। यह पुरस्कार नमामि गंगे के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को सौंपे। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति के अफसरों की पीठ थपथपाई। साथ ही निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश ने अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। हर घर नल के तहत ग्रामीण इलाक़ों में निरंतर स्वच्छ जल पहुंचाया जाए।
Yogi Adityanath Jal Awards Jal Jivan Mission Awards UP News Hindi Yogi Adityanath Water Management योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ जल पुरस्कार यूपी समाचार यूपी जल जीवन मिशन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
धार्मिक स्थलों पर यूपी सरकार का बड़ा फैसलाउत्तर प्रदेश ,में स्थित धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. यूपी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
शानदार...; अयोध्या में पत्नि संग राम मंदिर के दर्शन के बाद इजराइली राजदूतभारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में उनके आवास पर मुलाकात की थी.
Read more »
उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में आया उछाल, दोगुना से अधिक हुई प्रति व्यक्ति आय, सीएम योगी ने साझा किए आंकड़ेउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य में वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की जीएसडीपी 25.
Read more »
उत्तर प्रदेश में दीपावली पर 14.82 लाख कर्मचारियों को बोनस, पर इनको नहीं मिलेगा लाभ… शासनादेश जारीUP Bonus News - उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 14.
Read more »
Maharajganj News: सीएम योगी आज जाएंगे महाराजगंज, दिवाली से पहले पूर्वांचल को 940 करोड़ रुपये की देंगे सौगातMaharajganj News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराजगंज में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. यह उनका गोरक्षपीठ में पांचवां दौरा होगा.
Read more »
Good News: उत्तर प्रदेश की महिलाओं में छाई खुशी की लहर, दिवाली पर योगी सरकार ने दिया यह तोहफायूटिलिटीज | उत्तर प्रदेश Yogi Government Pension Third Instalment to Women उत्तर प्रदेश की महिलाओं में छाई खुशी की लहर, दिवाली पर योगी सरकार ने दिया यह तोहफा
Read more »
