यूटिलिटीज | उत्तर प्रदेश Yogi Government Pension Third Instalment to Women उत्तर प्रदेश की महिलाओं में छाई खुशी की लहर, दिवाली पर योगी सरकार ने दिया यह तोहफा
योगी सरकार ने दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश की महिलाओं को तोहफा दिया है. सरकार ने प्रदेश की निराश्रित महिलाओं के खाते में पेंशन की तीसरी किस्त भेज दी है, जिससे 29 लाख महिलाएं खुश हैं.दीपावली और छठ के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर निराश्रित महिलाओं के खाते में पेंशन की तीसरी किस्त भेज दी गई है.
योगी सरकार ने कहा कि निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत लाखों महिलाओं के खातों में तीसरी तिमाही की पेंशन की राशि भेज दी गई है. किश्त की मदद से महिलाएं हर्षोल्लास के साथ पर्व मना सकती हैं. उत्तर प्रदेश सरकार ने 29 लाख से अधिक निराश्रित महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की है. पेंशन की राशि सीधे बैंक खातों में भेजी गई है, जिससे उन्होंने कोई परेशानी न हो.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर निराश्रित महिला को समय पर सहायता मिलनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने यह पहले इसलिए की, जिससे सुनिश्चित किया जा सके कि हर महिला खुशी के साथ दिवाली मना सके. निराश्रित महिलाएं भी वैसे ही दिवाली मनाएं, जैसे अन्य वर्ग के लोग मना रहे हैं. बता दें, पति के मरणोपरांत निराश्रित महिलाएं पेंशन योजना की लाभार्थी होती हैं. 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख रुपये से अधिक नहीं है, वे इस योजना के लिए पात्र हैं. योजना का लाभार्थी बनने के लिए एक शर्त है कि महिला राज्य या केंद्र सरकारी की किसी अन्य पेंशन स्कीम का लाभ नहीं ले रही हो. सरकार निराश्रित महिलाओं को हर माह 1000 रुपये देती है. पेंशन हर तिमाही दी जाती है. Delhi Pollution: दिवाली से पहले ही दिल्ली में दम घोंट रही है हवा, आंखों में जलन की शिकायत, 300 के ऊपर उन महिलाओं के लिए यह योजना संजीवनी है, जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन व्यतीत कर रही हैं और उस महिला को किसी प्रकार की आर्थिक सहायता मिल रही है. दूसरी तिमाही में 28.7 लाख लाभार्थियों के खातों में सरकार ने 91,517.75 लाख रुपये डाले थे. तीसरी तिमाही में लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 29.03 लाख हो गई है, जिनके खाते में 90,176.91 लाख रुपये की राशि डाली गई है.यदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
योगी सरकार ने पुलिसवालों को कर दिया खुश, दिवाली का दिया ऐसा तोहफा को खुशी में डूबा डिपार्टमेंटUP News: Uniform allowance of policemen will increase by three times, योगी सरकार ने पुलिसवालों को कर दिया खुश, दिवाली का दिया ऐसा तोहफा को खुशी में डूबा डिपार्टमेंट
Read more »
गजबः दिवाली पर दोहरी हो गई देशवासियों की खुशी, सरकार ने कर दिया 'फ्री बिजली' का ऐलानPM Surya Ghar Yojana: Free power and profits with PM Surya Ghar Yojana, गजबः दिवाली पर दोहरी हो गई देशवासियों की खुशी, सरकार ने कर दिया 'फ्री बिजली' का ऐलान
Read more »
महाराष्ट्र में कर्मचारियों को दीपावली बोनस का ऐलानदिवाली के मौके पर महाराष्ट्र सरकार ने कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस घोषणा की, जिससे पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
Read more »
उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में आया उछाल, दोगुना से अधिक हुई प्रति व्यक्ति आय, सीएम योगी ने साझा किए आंकड़ेउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य में वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की जीएसडीपी 25.
Read more »
उत्तर प्रदेश में दीपावली पर 14.82 लाख कर्मचारियों को बोनस, पर इनको नहीं मिलेगा लाभ… शासनादेश जारीUP Bonus News - उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 14.
Read more »
यूपी उपचुनावः खैर सीट पर आखिरी घंटों में मायावती ने घोषित किया उम्मीदवार, डॉ. पहल सिंह को दिया टिकटउत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनाव के लिए बसपा ने अलीगढ़ की खैर सीट पर डॉ.
Read more »
