वैश्विक आतंकी नेटवर्क ISKP में कैसे घुसा शामली का आजाद? ऑपरेशन सिंदूर का बदला लेने का था प्लान

Global Terror Group Islamic State Khurasan Prant News

वैश्विक आतंकी नेटवर्क ISKP में कैसे घुसा शामली का आजाद? ऑपरेशन सिंदूर का बदला लेने का था प्लान
Shamli Resident Azad AhmadShamli PoliceUp Samachar
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 113 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 51%

शामली के झींझक में रहने वाला आजाद अहमद 40 दिन की जमात पर कोलकाता गया था। वह छह साल साल से मुजफ्फरनगर के मदरसे में दीनी तालीम ले रहा था।

रामबाबू मित्‍तल, शामली: अहमदाबाद में गिरफ्तार हुए शामली निवासी आजाद अहमद की जांच ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। शुरुआती पूछताछ में ऐसे कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, जिनसे साफ होता है कि आजाद वैश्विक आतंकी नेटवर्क इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत के संपर्क में था। एजेंसियों को मिले डिजिटल साक्ष्यों में यह बात सामने आई है कि आजाद और उसके सहयोगी हैदराबाद निवासी अहमद का संपर्क अफगानिस्तान में सक्रिय ISKP के कुख्यात आतंकी अबू खदीजा से था।यह पहली बार है जब शामली जिले का लिंक सीधे ISKP जैसे अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन से जुड़ता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह न केवल युवाओं को कट्टरपंथ की राह पर धकेल रहा था, बल्कि वेस्ट यूपी, दिल्ली और आस-पास के इलाकों में नेटवर्क फैलाने की कोशिश भी कर रहा था। खुफिया सूत्रों का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुई बड़ी कार्रवाई से बौखलाए आतंकी इसके बदले की साजिश रच रहे थे और आजाद उसी रणनीति का हिस्सा था।40 दिन की जमात पर गया था कोलकाताआजाद के परिवार के मुताबिक, वह पिछले छह साल से बुढ़ाना के एक मदरसे में दीनी तालीम ले रहा था। पिता सुलेमान ने बताया कि वह हर शनिवार को मदरसे लौट जाता था और कुछ समय पहले 40 दिन की जमात पर दिल्ली से कोलकाता गया था। अब एजेंसियां इस जमात में गए अन्य लोगों की पहचान और संपर्कों की भी गहराई से जांच कर रही हैं। छानबीन हो रही है कि आजाद जमात में अधिकांश किसके साथ रहा था।2015 में हुई थी ISKP की स्थापनासुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, ISKP की स्थापना वर्ष 2015 में अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर की गई थी। यह संगठन सीधे आईएसआईएस की दक्षिण एशियाई शाखा है, जिसका उद्देश्य दक्षिण और मध्य एशिया में इस्लामिक खलीफा का विस्तार करना है। इस नेटवर्क की विचारधारा देवबंदी और कट्टर इस्लामिक सोच पर आधारित है, जो पाकिस्तान और कश्मीर के मुद्दों को भड़काकर भारत में अस्थिरता फैलाने का काम करता है।फिर आतंक के मानचित्र पर उभरा शामलीपिछले कुछ वर्षों में कैराना के इकबाल काना और दिलशाद मिर्जा जैसे लोग पाकिस्तान जाकर आईएसआई से जुड़ चुके हैं। ऐसे में शामली का नाम फिर से आतंक के मानचित्र पर उभरना एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। सूत्रों के मुताबिक, आईएसकेपी के आतंकी मोहम्मद तंजीम और उसके समर्थक भारत को निशाना बनाकर ऑपरेशन सिंदूर का बदला लेने की योजना बना रहे थे। इसी बड़ी साजिश के तहत आजाद अहमद को प्रशिक्षित किया गया था ताकि वह वेस्ट यूपी में संगठन की जड़ें मजबूत कर सके। फिलहाल, एटीएस, एनआईए और इंटेलिजेंस ब्यूरो की संयुक्त टीम जांच में जुटी है।.

रामबाबू मित्‍तल, शामली: अहमदाबाद में गिरफ्तार हुए शामली निवासी आजाद अहमद की जांच ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। शुरुआती पूछताछ में ऐसे कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, जिनसे साफ होता है कि आजाद वैश्विक आतंकी नेटवर्क इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत के संपर्क में था। एजेंसियों को मिले डिजिटल साक्ष्यों में यह बात सामने आई है कि आजाद और उसके सहयोगी हैदराबाद निवासी अहमद का संपर्क अफगानिस्तान में सक्रिय ISKP के कुख्यात आतंकी अबू खदीजा से था।यह पहली बार है जब शामली जिले का लिंक सीधे ISKP जैसे अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन से जुड़ता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह न केवल युवाओं को कट्टरपंथ की राह पर धकेल रहा था, बल्कि वेस्ट यूपी, दिल्ली और आस-पास के इलाकों में नेटवर्क फैलाने की कोशिश भी कर रहा था। खुफिया सूत्रों का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुई बड़ी कार्रवाई से बौखलाए आतंकी इसके बदले की साजिश रच रहे थे और आजाद उसी रणनीति का हिस्सा था।40 दिन की जमात पर गया था कोलकाताआजाद के परिवार के मुताबिक, वह पिछले छह साल से बुढ़ाना के एक मदरसे में दीनी तालीम ले रहा था। पिता सुलेमान ने बताया कि वह हर शनिवार को मदरसे लौट जाता था और कुछ समय पहले 40 दिन की जमात पर दिल्ली से कोलकाता गया था। अब एजेंसियां इस जमात में गए अन्य लोगों की पहचान और संपर्कों की भी गहराई से जांच कर रही हैं। छानबीन हो रही है कि आजाद जमात में अधिकांश किसके साथ रहा था।2015 में हुई थी ISKP की स्थापनासुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, ISKP की स्थापना वर्ष 2015 में अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर की गई थी। यह संगठन सीधे आईएसआईएस की दक्षिण एशियाई शाखा है, जिसका उद्देश्य दक्षिण और मध्य एशिया में इस्लामिक खलीफा का विस्तार करना है। इस नेटवर्क की विचारधारा देवबंदी और कट्टर इस्लामिक सोच पर आधारित है, जो पाकिस्तान और कश्मीर के मुद्दों को भड़काकर भारत में अस्थिरता फैलाने का काम करता है।फिर आतंक के मानचित्र पर उभरा शामलीपिछले कुछ वर्षों में कैराना के इकबाल काना और दिलशाद मिर्जा जैसे लोग पाकिस्तान जाकर आईएसआई से जुड़ चुके हैं। ऐसे में शामली का नाम फिर से आतंक के मानचित्र पर उभरना एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। सूत्रों के मुताबिक, आईएसकेपी के आतंकी मोहम्मद तंजीम और उसके समर्थक भारत को निशाना बनाकर ऑपरेशन सिंदूर का बदला लेने की योजना बना रहे थे। इसी बड़ी साजिश के तहत आजाद अहमद को प्रशिक्षित किया गया था ताकि वह वेस्ट यूपी में संगठन की जड़ें मजबूत कर सके। फिलहाल, एटीएस, एनआईए और इंटेलिजेंस ब्यूरो की संयुक्त टीम जांच में जुटी है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Shamli Resident Azad Ahmad Shamli Police Up Samachar शामली का आजाद अहमद यूपी न्‍यूज शामली पुलिस इस्‍लामिक स्‍टेट खुरासान प्रांत

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ISI’s New Game Plan Exposed: LeT–ISKP Alliance Uncovered By Indian IntelligenceISI’s New Game Plan Exposed: LeT–ISKP Alliance Uncovered By Indian IntelligenceIndian intelligence has reported to higher authorities that a new alliance is forming between the Pakistan-based terror group Lashkar-e-Taiba (LeT) and the Islamic State Khorasan Province (ISKP), with ISIs backing.
Read more »

ISKP आतंकी मॉड्यूल केस: तीनों संदिग्धों से पूछताछ करेगी UPATS, लखनऊ-अहमदाबाद में हुई थी रेकीISKP आतंकी मॉड्यूल केस: तीनों संदिग्धों से पूछताछ करेगी UPATS, लखनऊ-अहमदाबाद में हुई थी रेकीगुजरात पुलिस ने एक ऐसे 'डॉक्टर' की गिरफ्तारी की है, जो रिसिन जैसे घातक केमिकल जहर से भारत में तबाही मचाने की तैयारी में था. हैदराबाद से लेकर लखनऊ, दिल्ली और अहमदाबाद तक उसकी साजिश के तार फैले हुए थे. ISKP मॉड्यूल से जुड़ा यह नेटवर्क पाकिस्तान और अफगानिस्तान से निर्देश ले रहा था.
Read more »

New ISIS Terror Plot: How Telangana-Based Doctor, Two Aides Were Plotting Deadly Massacre In India With Bio WeaponNew ISIS Terror Plot: How Telangana-Based Doctor, Two Aides Were Plotting Deadly Massacre In India With Bio WeaponISIS Terror Plot Foiled: The terror accused, linked to the Islamic State Khorasan Province (ISKP), had conducted reconnaissance in Delhi, Ahmedabad, and Lucknow, targeting crowded public places.
Read more »

இரக்கமே இல்லையா! 40 வயது பெண்ணுக்கு 14 வயது சிறுவனால் நேர்ந்த கொடுமை..இரக்கமே இல்லையா! 40 வயது பெண்ணுக்கு 14 வயது சிறுவனால் நேர்ந்த கொடுமை..40 Year Old Woman Dies : 14 வயது சிறுவனால் பாலியல் வன்கொடுமைக்கு ஆளக்கப்பட்ட 40 வயது பெண் உயரிழந்துள்ள சம்பவம் அதிர்ச்சியை ஏற்படுத்தியுள்ளது.
Read more »

DNA: क्या लाल किला ब्लास्ट की साजिश पाकिस्तान में रची गई! ISKP-ISI गठजोड़ पर जांच एजेंसियों की नजरDNA: क्या लाल किला ब्लास्ट की साजिश पाकिस्तान में रची गई! ISKP-ISI गठजोड़ पर जांच एजेंसियों की नजरDelhi Blast: दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके ने देश की राजधानी को हिला दिया है. शुरुआती जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे इस आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान और उसके आतंकी नेटवर्क की संलिप्तता की ओर इशारा करते हैं.
Read more »

गुजरात में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी डॉक्टर के घर से मिला 'रिसिन' जहर बनाने का समान, हैदराबाद में ATS की छापेमारीगुजरात में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी डॉक्टर के घर से मिला 'रिसिन' जहर बनाने का समान, हैदराबाद में ATS की छापेमारीGujarat ATS ISKP Terror Plot: गुजरात एटीएस ने दिल्ली बम ब्लास्ट से पहले एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए हैदराबाद के एक डॉक्टर समेत तीन संदिग्धों को अरेस्ट किया था। एटीएस की छापेमारी में हैदराबाद के डॉक्टर के घर से खतरनाक जहर रिसिन को बनाने का साजोसमान मिला...
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:27:33