दिल्ली को अगले 4-5 दिनों में नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से लौटने के बाद विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होगी। बीजेपी अपने चुनावी वादों की पूर्ति करने की तैयारी में हैं, जिसमें आयुष्मान योजना और यमुना रिवर फ्रंट शामिल...
नई दिल्ली : दिल्ली को मुख्यमंत्री मिलने का इंतजार अगले 4-5 दिनों में खत्म होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से लौटने के बाद दिल्ली में बीजेपी विधायक दल की मीटिंग होगी। इसमें सीएम के नाम की घोषणा होगी। इसके बाद शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। बीजेपी सूत्रों ने कहा कि जिस हिसाब से दिल्ली की जनता ने बीजेपी को बहुमत दिया है उसे देखते हुए विधायकों में से ही मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। सीएम के नाम पर कयासबाजीसीएम के ऐलान से पहले कई कयासबाजी चल रही हैं। कुछ सांसदों के नामों की भी चर्चा चल रही है कि कौन सीएम हो सकता है। हालांकि बीजेपी सूत्रों ने कहा कि विधायक ही सीएम होगा और सारी तैयारी हो चुकी हैं। विधायक दल की मीटिंग के लिए ऑब्जर्वर तय करने और मीटिंग होकर नाम घोषित करने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। बीजेपी अपने चुनावी वादों में से कुछ वादों को पहली कैबिनेट मीटिंग में ही पूरा करने का ऐलान करने की तैयारी में है। दिल्ली में बीजेपी की जीत की असली कहानी तो ये है.
. विपक्ष कैसे दे पाएगा टक्कर?यमुना रिवर फ्रंट, आयुष्मान पर हो सकता है फैसलासूत्रों के मुताबिक दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू करना और यमुना की सफाई और रिवर फ्रंट डिवेलप करना उसमें शामिल हो सकता है। बीजेपी सूत्रों ने कहा कि हम कुछ चुनावी वादे पहली मीटिंग में ही पूरा कर देंगे और जो भी वादे हमने चुनाव के दौरान किए हैं वह सब एक एक कर पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि हमने जो भी वादे किए थे वह सब वित्तीय लिहाज से भी सारा होमवर्क करके किए थे इसलिए कोई भी वादा पूरा करने में दिक्कत नहीं होगी। साथ ही कि फाइनेंस की कभी कोई दिक्कत नहीं होती है, एडमिनिस्ट्रेशन की दिक्कत होती है। बीजेपी ने दूसरे राज्यों में भी अपने वादे पूरे किए और दिल्ली में भी करेंगे। दिल्ली में सरकार बनाने की क्या है तैयारी? बीजेपी का पूरा प्लान जान लीजिएहार वाली सीटों पर मंथन करेगी पार्टीसूत्रों के मुताबिक बीजेपी उन चार सीटों पर भी मंथन करेगी जिनमें लोकसभा चुनाव के दौरान ज्यादा वोट मिले थे लेकिन विधानसभा में हार गई। बीजेपी उम्मीदवारों को लोकसभा चुनाव में 70 विधानसभा एरिया में से 52 सीटों पर ज्यादा वोट पड़े थे लेकिन विधानसभा चुनाव में 48 सीटें जीती। बीजेपी के एक नेता ने कहा कि दिल्ली के लोगों को केंद्र की आयुष्मान योजना का फायदा मिलेगा। साथ ही 70 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को, चाहे वह किसी भी आय वर्ग के हों उन्हें भी आयुष्मान का फायदा मिलेगा। इस महीने के अंत तक राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनावइसमें एक कार्ड दिया जाएगा वह पति-पत्नी दोनों के लिए होगा। साथ ही इसमें 5 लाख तक का कवर होगा, अगर कोई सिंगल है तो भी यही एक कार्ड मिलेगा। बीजेपी में संगठन के चुनाव भी चल रहे हैं। हालांकि अभी 50 पर्सेंट से ज्यादा राज्यों में चुनाव नहीं हुए हैं, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले हो जाने चाहिए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इसमें ज्यादा वक्त नहीं लगेगा, एक साथ कई राज्यों में सांगठनिक चुनाव पूरे हो जाएंगे और हमारी कोशिश है कि इस महीने के आखिर तक राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो जाए।
Delhi New Cm Delhi Bjp Govt Pm Modi Us Visit दिल्ली न्यूज दिल्ली सरकार बीजेपी सरकार दिल्ली का नया सीएम दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कांग्रेस का नया मुख्यालय 'इंदिरा भवन' का नाम बदलने की मांगकांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने दिल्ली में पार्टी के नए मुख्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान ही 'इंदिरा भवन' से 'सरदार मनमोहन सिंह भवन' करने की मांग शुरू हो गई है।
Read more »
बीजेपी पर आप का गंभीर आरोप: प्रवेश वर्मा के गुंडों ने केजरीवाल पर हमला करवायादिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी हार के डर से बौखला गई है और अपने गुंडों से आप के राष्ट्रीय संजोयक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करवाया है।
Read more »
दिल्ली विधानसभा में भाजपा की बड़ी जीत, मुख्यमंत्री पद का चर्चादिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को दो तिहाई बहुमत से विजय मिली है। मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा जोरों पर है, पार्टी चार महिला विधायकों पर भी विचार कर रही है।
Read more »
दिल्ली की नई सरकार योगी मॉडल लागू करने की तैयारी में?बीजेपी विधायकों के बयानों से दिल्ली में सियासी गरमाहट बढ़ गई है। मुस्तफाबाद का नाम बदलने से लेकर वक्फ को खत्म करने जैसी मांगों ने लोगों में उत्सुकता जगा दी है।
Read more »
नए दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए बीजेपी विधायक चिंतनदिल्ली में बीजेपी के कई नवनिर्वाचित विधायक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर रहे हैं। इस बैठक के दौरान नड्डा कब मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी, यह देखना बाकी है।
Read more »
दिल्ली की राजनीति में नया दौर, सीएम का चेहरा चुनाव के बाद तय होगादिल्ली में बीजेपी की सरकार बनेगी और पार्टी के 48 विधायकों में से कोई एक मुख्यमंत्री बनेगा। सीएम का नाम तय करने की प्रक्रिया पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा की जाएगी। कई दावेदार हैं, लेकिन सीएम का चेहरा संतुलन बनाने का खेल होगा।
Read more »
