मध्य प्रदेश से आई वन विभाग की टीम ने बुलंदशहर में एक मकान पर छापा मारकर देसी-विदेशी पक्षी और जीव-जंतु बरामद किए हैं। छापामार टीम ने रविवार को इस कार्रवाई के बाद मौके से एक केयर टेकर को हिरासत में लिया है। विदेशी पक्षियों और जीव-जंतुओं की तस्करी करने वाला माफिया अभी फरार बताया जा रहा...
बुलंदशहरः मध्य प्रदेश के वन विभाग के अधिकारियों की टीम ने रविवार को बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर रोड स्थित एक मकान में छापा मारकर विदेशी पक्षियों और जीव जंतुओं की तस्करी का खुलासा किया है। मध्य प्रदेश की फॉरेस्ट विभाग की टीम ने मौके से विदेशी लिजर्ड, रैपटाइल्स, कलर्ड बर्ड्स, केकड़े, बिच्छू आदि 11 प्रजातियों के 50 से अधिक विदेशी पक्षी और जीव-जंतु बरामद किए हैं। टीम उन्हें अपने साथ ले गई है। छापामार टीम ने रविवार को हुई इस कार्रवाई के बाद मौके से एक केयर टेकर को हिरासत में लिया है। हालांकि विदेशी पक्षियों, जीव जंतुओं की तस्करी करने वाला माफिया अभी फरार बताया जा रहा है।बुलंदशहर सिटी कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर रोड स्थित एक मकान पर मध्य प्रदेश के इंदौर की वन विभाग की 11 सदस्यीय टीम ने रविवार रात को बड़े ही गोपनीय तरीके से छापा मारा। इस दौरान बुलंदशहर वन विभाग की टीम और पुलिस भी साथ रही। छापामार कार्रवाई के दौरान देसी-विदेशी और कलर्ड पक्षियों, विभिन्न प्रकार के दुर्लभ प्रजाति के लिजर्ड, रैपटाइल्स व जलीय जीवों को देख टीम दंग रह गई। बताया गया कि जिस व्यक्ति के यहां छापामार कार्रवाई हुई है, उसके तार देसी-विदेशी दुर्लभ प्रजाति के पक्षियों एवं जीव जंतु की तस्करी करने वाले गिरोह से जुड़े हैं। वेस्ट यूपी में इस अवैध धंधे को बुलंदशहर से संचालित किए जाने की भी चर्चा है। करीब 4 घंटे तक चली छापे की कार्रवाई के बाद टीम 11 दुर्लभ प्रजातियों के 50 से अधिक पक्षियों, जीव जंतुओं को बरामद कर एक कैंटर में रखकर साथ ले गई। मौके पर मिला एक केयर टेकर भी पकड़ा गया। जिससे पूछताछ की जा रही है। छापेमार टीम फरार तस्करों का पता लगाने में जुटी है। वन विभाग की सक्रियता सवालों के घेरे मेंबुलंदशहर में देसी-विदेशी दुर्लभ प्रजातियों के पक्षियों, लिजर्ड, रैपटाइल्स व जलीय जीवों की खरीद फरोख्त का बड़े पैमाने पर खेल चल रहा था। बड़ा सवाल यह है कि आखिर वन विभाग को इसकी भनक क्यों नहीं लगी। मध्य प्रदेश के इंदौर वन विभाग की टीम ने गोपनीय ढंग से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने आरोपी के मकान की घेराबंदी करने के बाद बुलंदशहर वन विभाग को इसकी जानकारी दी।.
बुलंदशहरः मध्य प्रदेश के वन विभाग के अधिकारियों की टीम ने रविवार को बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर रोड स्थित एक मकान में छापा मारकर विदेशी पक्षियों और जीव जंतुओं की तस्करी का खुलासा किया है। मध्य प्रदेश की फॉरेस्ट विभाग की टीम ने मौके से विदेशी लिजर्ड, रैपटाइल्स, कलर्ड बर्ड्स, केकड़े, बिच्छू आदि 11 प्रजातियों के 50 से अधिक विदेशी पक्षी और जीव-जंतु बरामद किए हैं। टीम उन्हें अपने साथ ले गई है। छापामार टीम ने रविवार को हुई इस कार्रवाई के बाद मौके से एक केयर टेकर को हिरासत में लिया है। हालांकि विदेशी पक्षियों, जीव जंतुओं की तस्करी करने वाला माफिया अभी फरार बताया जा रहा है।बुलंदशहर सिटी कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर रोड स्थित एक मकान पर मध्य प्रदेश के इंदौर की वन विभाग की 11 सदस्यीय टीम ने रविवार रात को बड़े ही गोपनीय तरीके से छापा मारा। इस दौरान बुलंदशहर वन विभाग की टीम और पुलिस भी साथ रही। छापामार कार्रवाई के दौरान देसी-विदेशी और कलर्ड पक्षियों, विभिन्न प्रकार के दुर्लभ प्रजाति के लिजर्ड, रैपटाइल्स व जलीय जीवों को देख टीम दंग रह गई। बताया गया कि जिस व्यक्ति के यहां छापामार कार्रवाई हुई है, उसके तार देसी-विदेशी दुर्लभ प्रजाति के पक्षियों एवं जीव जंतु की तस्करी करने वाले गिरोह से जुड़े हैं। वेस्ट यूपी में इस अवैध धंधे को बुलंदशहर से संचालित किए जाने की भी चर्चा है। करीब 4 घंटे तक चली छापे की कार्रवाई के बाद टीम 11 दुर्लभ प्रजातियों के 50 से अधिक पक्षियों, जीव जंतुओं को बरामद कर एक कैंटर में रखकर साथ ले गई। मौके पर मिला एक केयर टेकर भी पकड़ा गया। जिससे पूछताछ की जा रही है। छापेमार टीम फरार तस्करों का पता लगाने में जुटी है। वन विभाग की सक्रियता सवालों के घेरे मेंबुलंदशहर में देसी-विदेशी दुर्लभ प्रजातियों के पक्षियों, लिजर्ड, रैपटाइल्स व जलीय जीवों की खरीद फरोख्त का बड़े पैमाने पर खेल चल रहा था। बड़ा सवाल यह है कि आखिर वन विभाग को इसकी भनक क्यों नहीं लगी। मध्य प्रदेश के इंदौर वन विभाग की टीम ने गोपनीय ढंग से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने आरोपी के मकान की घेराबंदी करने के बाद बुलंदशहर वन विभाग को इसकी जानकारी दी।
Up News Hindi Bulandshahr Birds Animals Recovered Bulandshahr News Bulandshahr Crime News बुलंदशहर क्राइम न्यूज देसी विदेशी पक्षी बरामद यूपी समाचार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
छत्तीसगढ़ में दिखा दुर्लभ प्रजाति का कोमोडो ड्रैगन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VideoKomodo Dragon Video: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दुर्लभ प्रजाति का कोमोडो ड्रैगन मिला है, यह बड़ी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
नोट गिन-गिन मशीनें गर्म: जूता कारोबारियों पर छापे में 100 करोड़ की जब्ती, 30 घंटे तक 14 ठिकानों पर कार्रवाईआयकर विभाग के छापे में तीन जूता कारोबारियों से 100 करोड़ रुपये की जब्ती का अनुमान है। शनिवार दोपहर 12 से रविवार शाम छह बजे तक 14 ठिकानों पर छापा जारी था।
Read more »
'भाबीजी घर पर हैं' एक्टर फिरोज खान का हार्ट अटैक से निधन, अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट के तौर पर हुए थे मशहूर'भाबीजी घर पर हैं' एक्टर फिरोज खान का हार्ट अटैक से निधन, अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट के तौर पर हुए थे मशहूर
Read more »
VISA एप्लीकेशन हो गया रिजेक्ट तो घर की छत पर ही बना दिया स्टैच्यू ऑफ लिबर्टीसोशल मीडिया पर इन दिनों एक घर की छत पर सजे स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स खूब मौज ले रहे हैं.
Read more »
T20 World Cup के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय बॉलर हैं आरपी सिंह, 17 साल से नहीं टूटा उनका रिकॉर्डटी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पिछले 17 साल से आरपी सिंह के नाम पर दर्ज है।
Read more »
अपरा एकादशी पर गृह क्लेश खत्म करना है तो घर में लगा लीजिए ये पौधा, परिवार में बढ़ेगा प्यारBanana tree puja vidhi : अपरा एकादशी पर घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए अपरा एकादशी के दिन घर में केले का पौधा लगाने की बात शास्त्रों में कही गई है.
Read more »
