Balodabazar Violence: छत्तीसगढ़ का बलौदाबाजार सुलग रहा है. यहां सतनामी समाज के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है. जैतखंभ में तोड़फोड़ के बाद उग्र हुए सतनामी समाज के लोगों ने सोमवार को जमकर आगजनी और तोड़फोड़ की है.
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में प्रदर्शन के दौरान हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़, धारा 144 लागू बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला इस समय सुलग रहा है. सतनामी समाज का गुस्सा अब हिंसा का रूप धारण कर चुका है.
धार्मिक स्तंभ को नुकसान पहुंचाने के विरोध में सतनामी समाज का आंदोलन सोमवार को हिंसक हो गया. इस दौरान आंदोलनकारियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया... कई सरकारी कार्यालय में तोड़फोड़ भी की गई. भीड़ द्वारा पथराव किए जाने के कारण अधिकारियों समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने बलौदाबाजार शहर में आईपीसी के अंतर्गत धारा-144 लागू कर दी है. वहीं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से मामले की जानकारी ली और इस पर रिपोर्ट मांगी है. "प्रदर्शनकारी DM ऑफिस में घुस गए और..." घटना के विरोध में सतनामी समाज ने सोमवार को यहां दशहरा मैदान में विरोध-प्रदर्शन और जिलाधिकारी कार्यालय के घेराव का आह्वान किया था. इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां जुटे थे. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जिलाधिकारी कार्यालय की ओर बढ़ने से रोकने के लिए कई स्थानों पर अवरोधक लगाए. बलौदाबाजार के पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने बताया,"सतनामी समुदाय ने प्रदर्शन का आह्वान किया था और प्रशासन को लिखित में दिया था कि यह शांतिपूर्ण होगा, लेकिन विरोध हिंसक हो गया. लगभग पांच हजार की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने अवरोधक तोड़ दिए और पुलिसकर्मियों पर पथराव किया, जिसमें अधिकारियों सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. वे जिलाधिकारी परिसर में घुस गए और तोड़फोड़ करने लगे. उन्होंने कई कार, मोटरसाइकिल और पुलिस अधीक्षक कार्यालय की इमारत में आग लगा दी और जिलाधिकारी कार्यालय पर पथराव किया, जिससे खिड़कियों के शीशे टूट गए." आग बुझाने आई दमकल की गाड़ी में भी लगा दी आग सोशल मीडिया पर इस हिंसक विरोध प्रदर्शन की कई वीडियो सामने आई हैं. प्रदर्शन स्थल के वीडियो में लगभग 50 दोपहिया वाहन, दो दर्जन से अधिक कार और जिलाधिकारी कार्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक दफ्तर की इमारत में आग लगी हुई दिखाई दे रही है. भीड़ ने एक दमकल वाहन को भी आग के हवाले कर दिया. वीडियो में प्रदर्शनकारी, पुलिसकर्मियों से झड़प करते दिख रहे हैं. एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने पहले ही 'जैतखंभ' में तोड़फोड़ की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं. केंदीय एजेंसी से मामले की जांच की मांगपुलिस ने इस घटना के सिलसिले में तीन लोगों को अब तक गिरफ्तार किया है. सतनामी समुदाय ने मांग की है कि इस मामले की स्थानीय पुलिस के बजाय केंद्रीय एजेंसी जांच करे. पुलिस का कहना है कि हमारे पास विरोध और हिंसा के वीडियो फुटेज हैं. जो लोग इसमें शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हिंसा में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. परिस्थितियों को देखते हुए बलौदाबाजार क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गयी है. इस दौरान नगरपालिका बलौदाबाजार सीमा क्षेत्र में रैली, जुलूस पर प्रतिबंध रहेगा. पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के समूहों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. अधिकारियों ने बताया कि यह आदेश आज रात नौ बजे से इस महीने की 16 तारीख को मध्यरात्रि 12 बजे तक जारी रहेगा. क्यों सुलग रहा बलौदाबाजार जिला...?ये पूरा मामला जैतखंभ में तोड़फोड़ के बाद खड़ा हुआ. दरअसल, 15 और 16 मई की दरमियानी रात को कुछ अज्ञात लोगों ने बलौदाबाजार जिले के गिरौदपुरी धाम में पवित्र अमर गुफा में स्थित सतनामी समाज द्वारा पूजे जाने वाले ‘जैतखंभ' में तोड़फोड़ कर दी थी. सतनामी समाज इसे 'जैतखंभ' को एक पवित्र प्रतीक के रूप में पूजता रहा है. जब सतनामी समाज के लोगों को पता चला कि उनके पवित्र जैतखंभ को नुकसान पहुंचाया गया है, तो उन्होंने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया, जिसने सोमवार को हिंसा का रूप ले लिया. ऐसे हुई सतनामी समाज की स्थापना छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संत बाबा घासीदास ने सतनाम पंथ की स्थापना की थी. राज्य की अनुसूचित जातियों में बड़ी संख्या सतनामी समाज के लोगों की है तथा यह समाज यहां के प्रभावशाली समाजों में से एक है. सतनामी भक्त वेशभूषा, उचित तरीकों से पैसा कमाना और किसी भी तरह का अन्याय या अत्याचार सहन नहीं करने पर ध्यान केंदित करते हैं. पूरी स्टोरी पढ़ें Comments NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं फॉलो करे: Balodabazar Violence, Chhattisgarh Violence, Satnami Community, Chhattisgarh Violence Satnami Community
Chhattisgarh Violence Satnami Community Chhattisgarh Violence Satnami Community
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में सतनामी समाज का उग्र प्रदर्शन, कलेक्टर-एसी ऑफिस में लगाई आगयह प्रर्दशन बीते दिनों गिरौदपुरी के महकोनी गांव में संत अमरदास की तपोभूमि के जैतखाम को काटे जाने की सीबीआई जांच की मांग को लेकर हो रहा था. वहीं, प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी सतनामी समाज की मांग पर न्यायिक जांच की बात कही थी.
Read more »
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में उग्र प्रदर्शन, कलेक्टर-SP दफ्तर में तोड़फोड़-आगजनीछत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सतनाम समाज के लोगों के विरोध प्रदर्शन ने अचानक उग्र रूप धारण कर लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट में तोड़फोड़ की और आसपास खड़े वाहनों को जला दिया। इस हिंसक प्रदर्शन में अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है लेकिन बड़े पैमाने पर सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान हुआ...
Read more »
Satnami Community Sets Collectors Office On Fire In Chhattisgarhs Baloda Bazarछत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में बवाल, कलेक्टर दफ्तर का किया घेराव और की आगजनी। भीड़ ने दफ्तर में किया पथराव और आगजनी, ह
Read more »
Violence in Baloda Bazar: क्या है जैतखाम जिसके लिए हिंसक हुआ सतनामी समाज, जानें इनका इतिहास, किन तीन बातों पर देते हैं जोरViolence in Baloda Bazar: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में सतनामी समाज का प्रदर्शन सोमवार को उग्र हो गया। समाज के लोगों ने कलेक्टर ऑफिस में घुसकर तोड़फोड और आगजनी की। जिसके बाद परिसर में बड़ी संख्या में गाड़ियों को फूंक दिया। सतनामी समाज के लोग जैतखाम तोड़ने से नाराज...
Read more »
छत्तीसगढ़ : बलौदा बाज़ार में भड़की हिंसा, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़पछत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बलौदा बाज़ार (Baloda Bazar) में सोमवार को भयंकर बवाल हुआ. कल सतनामी समाज का प्रदर्शन उग्र हो गया और लोगों ने कलेक्टर-एसपी दफ़्तर में आग लगा दी. साथ ही दफ़्तर में खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ कर उन्हें फूंक दिया. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प भी हुई और कई लोग घायल हो गए.
Read more »
कलेक्टर-एसपी दफ्तर फूंके, छत्तीसगढ़ के छग में क्यों सुलग गया सतनामी समाज?Balodabazar Violence: छत्तीसगढ़ का बलौदाबाजार सुलग रहा है. यहां सतनामी समाज के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है. जैतखंभ में तोड़फोड़ के बाद उग्र हुए सतनामी समाज के लोगों ने सोमवार को जमकर आगजनी और तोड़फोड़ की है.
Read more »
