International Breaking News Headlines Update; Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, and World Latest Pictures Videos, Pictures, and More From Dainik Bhaskar.
ब्रिटिश फैशन कंपनी ASOS के सह-संस्थापक की थाईलैंड में मौत: 17वीं मंजिल से गिरे, पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताईब्रिटेन की फास्ट-फैशन कंपनी ASOS के सह-संस्थापक क्वेंटिन ग्रिफिथ्स की थाईलैंड के पटाया में 17वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस को मौके से किसी साजिश या हत्या के सबूत नहीं मिले हैं और शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई गई है। थाई पुलिस के मुताबिक, 9 फरवरी को पटाया के एक 18 मंजिला अपार्टमेंट की बालकनी से ग्रिफिथ्स गिर गए। उनका शव बालकनी के ठीक नीचे जमीन पर मिला। जांच में सामने आया कि अपार्टमेंट अंदर से बंद था और जबरन प्रवेश के कोई निशान नहीं थे। सीसीटीवी फुटेज में भी किसी अन्य व्यक्ति के कमरे में आने-जाने का रिकॉर्ड नहीं मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी किसी तरह की साजिश या हमले के संकेत नहीं पाए गए। पुलिस ने कहा कि सभी सबूत आत्महत्या की ओर इशारा करते हैं। जांच अधिकारियों को अपार्टमेंट से चल रहे मुकदमों से जुड़े दस्तावेज मिले। पुलिस के मुताबिक, ग्रिफिथ्स अपनी पूर्व पत्नी के साथ कानूनी विवाद को लेकर चिंतित थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी दूसरी पत्नी, जो थाई नागरिक हैं, ने उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने दोनों के साझा व्यवसाय से 6.
73 लाख डॉलर से ज्यादा की रकम हड़पी। पिछले साल उन्हें दस्तावेजों में हेरफेर कर जमीन के शेयर बेचने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था, लेकिन जांच जारी थी। क्वेंटिन ग्रिफिथ्स ने लंदन में निक रॉबर्टसन, एंड्रयू रीगन और डेबोरा थॉर्प के साथ मिलकर ASOS की स्थापना की थी। यह आगे चलकर एक ग्लोबल ऑनलाइन फैशन मार्केटप्लेस बनी, जहां सैकड़ों ब्रांड्स और अपने लेबल के उत्पाद बेचे जाते थे। एक समय कंपनी का मूल्यांकन 6 अरब यूरो से अधिक और बाद में 8 अरब डॉलर से ऊपर पहुंच गया था।राष्ट्रपति भवन में ग्रैंड वेलकम, कुछ देर में मीटिंग, लूला बोले थे- हमारी एयरोस्पेस कंपनी यहां प्लांट लगाएगीइससे 3 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने पिछला आदेश रद्द किया, इससे भारत का 18% टैरिफ खत्मNASA ने माना- सुनीता का अंतरिक्ष में फंसना खतरनाक था:MP में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्टहिमाचल में कल-परसों ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारीआगरा में अगले 2 दिनों में बारिश का अलर्टठंडी गई, इस साल 30 दिन ज्यादा पड़ेगी गर्मीहिमाचल में तापमान में बड़ा उछाल
Breaking News Today Breaking News Today World News Today International News Headlines
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारतीय विमेंस टीम 17 रन से दूसरा टी-20 हारी: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 रन के अंदर 6 विकेट गंवाए; सीरीज 1-1 से ...India Women lost the second T20 by 17 runs against Australia Women in Canberra. Georgia Voll scored 88 as Australia posted 163/5. India collapsed, losing 6 wickets within 7 runs. Series now level 1-1.
Read more »
Suicide Death: പത്തനംതിട്ടയിൽ പ്ലസ് ടു വിദ്യാർത്ഥി ജീവനൊടുക്കി; ആൺസുഹൃത്ത് അറസ്റ്റിൽതിരുവല്ല കാവുംഭാഗം സ്വദേശി അപർണ രമേശ് (17) ആണ് മരിച്ചത്
Read more »
Google ने रोके 17 लाख से ज्यादा ऐप्स, 80 हजार अकाउंट्स, आपकी वजह से किया ऐसा?गूगल ने बताया कि उसने 17.5 लाख (1.
Read more »
17 की उम्र में पहली नौकरी, 19 में खोली कंपनी और 24 में बन गया सबसे कम उम्र का अरबपति, कौन हैं एलेक्जेंडर वांग?एलेक्जेंडर वांग 24 साल की उम्र में दुनिया के सबसे कम उम्र के सेल्फ-मेड अरबपति हैं। उन्होंने 19 साल की उम्र में एमआईटी छोड़कर अपनी कंपनी स्केल एआई शुरू की। अब वह मेटा के चीफ एआई ऑफिसर हैं और एआई समिट में हिस्सा लेने के लिए पहली बार भारत आए हैं। उनकी कुल संपत्ति 3.
Read more »
Tiger Death: തിരുവനന്തപുരം മൃഗശാലയിലെ വെള്ളക്കടുവ ചത്തു; മൃഗശാലാ വളപ്പിൽ തന്നെ ദഹിപ്പിച്ചു17 വയസ്സുള്ള മലർ എന്ന വെള്ളക്കടുവയാണ് വെള്ളിയാഴ്ച പുലർച്ചെ ആറ് മണിയോടെ ചത്തത്
Read more »
T20 World Cup 2026 : 17 वर्षांनंतर पुन्हा तोच धोका! सुपर 8 मध्ये टीम इंडियाची डोकेदुखी वाढली; नेमकं संकट काय?T20 World Cup 2026 : 21 फेब्रुवारी पासून सुपर 8 ची फेरी सुरु होणार असून यात भारतीय संघ ग्रुप ए मध्ये आहे. ज्यात टीम इंडिया वगळता दक्षिण आफ्रिका, वेस्ट इंडिज, झिम्बाब्वे सारखे मजबूत संघ सुद्धा आहेत. ज्यामुळे सुपर 8 चा हा ग्रुप आता ग्रुप ऑफ डेथ बनला आहे.
Read more »
