वजाइना के पास गांठ या सूजन? हो सकती है बार्थोलिन सिस्ट, जानें इसके पीछे छिपे कारण

United States News News

वजाइना के पास गांठ या सूजन? हो सकती है बार्थोलिन सिस्ट, जानें इसके पीछे छिपे कारण
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

वजाइना के पास गांठ या सूजन? हो सकती है बार्थोलिन सिस्ट, जानें इसके पीछे छिपे कारण

नई दिल्ली, 25 मई । महिलाओं की वजाइनल हेल्थ को लेकर जागरूकता बेहद जरूरी है, क्योंकि कई बार शर्म या झिझक की वजह से महिलाएं समस्याएं छुपा लेती हैं। ऐसी ही एक समस्या है बार्थोलिन सिस्ट, जिसमें वजाइना के पास एक छोटी गांठ बन जाती है। ये गांठ तब दर्दनाक होती है जब उसमें इंफेक्शन हो जाता है या इसका आकार बढ़ जाता है। शुरुआत में दवाइयों से इसका इलाज किया जा सकता है, लेकिन अगर सिस्ट बड़ी हो जाए तो सर्जरी करानी पड़ती है। कुछ महिलाओं में यह सिस्ट बार-बार हो जाती है। आखिर क्या है ये बार्थोलिन सिस्ट और इसके कारण, चलिए आपको बताते हैं-पहले बात करते हैं बार्थोलिन सिस्ट क्या है? अमेरिकी राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसन में छपी एक शोध रिपोर्ट के मुताबिक, बार्थोलिन सिस्ट वजाइना में मौजूद गांठ होती है। यह समस्या तब होती है, जब वजाइना के दोनों ओर स्थित बार्थोलिन ग्लैंड का रास्ता ब्लॉक हो जाता है। अगर यह ब्लॉकेज बनी रहती है, तो यह सिस्ट होने की वजह बन सकती है। इसके अलावा, अगर पहले इंफेक्शन के दौरान इलाज या सर्जरी ठीक से नहीं हुई है, तो भी इस सिस्ट की समस्या बार-बार हो सकती है।शारीरिक संबंध के चलते भी बार-बार सिस्ट की समस्या हो सकती है। वजाइना में फ्लूड ड्रेनेज में बाधा भी बार-बार गांठ बना सकती है। हार्मोन के बदलाव एक साथ होने से भी सिस्ट की संभावना बढ़ जाती है। तनाव भी एक बड़ा कारण हो सकता है, क्योंकि तनाव बढ़ने से इम्यूनिटी पर असर पड़ता है। ऐसे में वजाइनल हेल्थ भी प्रभावित होती है, जो बार-बार सिस्ट होने की वजह बन सकती है।बार्थोलिन सिस्ट अगर छोटी है, तो इसमें दर्द का एहसास कम या ऐसा भी हो सकता है कि इसमें दर्द नहीं हो। लेकिन खुजली की समस्या बनी रहेगी। वहीं अगर ये सिस्ट बड़ी हो जाए, तो चलने या बैठने में असुविधा हो सकती है। शारीरिक संबंध बनाते समय दर्द हो सकता है। वजाइना में सूजन या लाल होना और बुखार जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं।इसके बचाव के लिए साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें और डॉक्टर की सलाह जरूर लें।--आईएएनएसपीके/केआर Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अमेर‍िका, चीन, जापान या भारत; क‍िस देश के पास कूट-कूटकर भरा है सोना?अमेर‍िका, चीन, जापान या भारत; क‍िस देश के पास कूट-कूटकर भरा है सोना?अमेर‍िका, चीन, जापान या भारत; क‍िस देश के पास कूट-कूटकर भरा है सोना?
Read more »

वैज्ञानिकों ने उम्र के साथ पेट की चर्बी बढ़ने के पीछे छिपे कोशिकीय कारण का पता लगायावैज्ञानिकों ने उम्र के साथ पेट की चर्बी बढ़ने के पीछे छिपे कोशिकीय कारण का पता लगायावैज्ञानिकों ने उम्र के साथ पेट की चर्बी बढ़ने के पीछे छिपे कोशिकीय कारण का पता लगाया
Read more »

इतना समय नहीं कि वह धर्म पूछकर मारेंगे...कांग्रेस नेता के बयान पर भड़की बीजेपी, नकवी ने जमकर सुनायाइतना समय नहीं कि वह धर्म पूछकर मारेंगे...कांग्रेस नेता के बयान पर भड़की बीजेपी, नकवी ने जमकर सुनायाकांग्रेस नेता ने कहा कि आतंकियों के पास इतना समय कहां होता है कि वह मारने वाले के कान में जाकर पूछे कि तुम हिन्दू हो या फिर मुसलमान.
Read more »

वजाइना में महसूस हो रही सूजन? हो सकते हैं ये कारण, तुरंत करवाएं डॉक्टर से जांचवजाइना में महसूस हो रही सूजन? हो सकते हैं ये कारण, तुरंत करवाएं डॉक्टर से जांचवजाइना में सूजन कई बार मामूली वजहों से हो जाता है. लेकिन यदि इसके साथ अन्य लक्षण महसूस हो या सूजन लंबे समय तक बरकरार रहे तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श करना जरूरी है.
Read more »

क्या है PPD, जो बच्चे के जन्म के बाद मां का जीना कर देता है हराम? ऐसे पहचानें इशारेक्या है PPD, जो बच्चे के जन्म के बाद मां का जीना कर देता है हराम? ऐसे पहचानें इशारेबच्चे का जन्म एक मां के लिए बेहद खुशनुमा अहसास होता है, लेकिन इसके साथ ही उनके लिए एक नई परेशानी खड़ी हो सकती है, जिसे वक्त पर पहचानना जरूरी है.
Read more »

इस तरीके से घर पर बनाएं हर्बल सनस्क्रीन, चेहरे के लिए हो सकती है फायदेमंदइस तरीके से घर पर बनाएं हर्बल सनस्क्रीन, चेहरे के लिए हो सकती है फायदेमंदइस तरीके से घर पर बनाएं हर्बल सनस्क्रीन, चेहरे के लिए हो सकती है फायदेमंद
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:46:52