GST 2.0 : जीएसटी दरों में कटौती के बाद एफएमसीजी कंपनियां अब ग्राहकों को राहत देने के लिए पैक्स का वजन बढ़ाएंगी। इससे 5 रुपये के पैक 4.
नई दिल्ली| GST 2.0 Reforms: जीएसटी दरों में कटौती के बाद अब FMCG कंपनियों ने ग्राहकों की परेशानी दूर करने का तरीका ढूंढ लिया है। अब आपको फिर से 2, रुपए 5-10 और 20 रुपए वाले 'मैजिक प्राइस पैक' मिलने वाले हैं। बस फर्क इतना होगा कि कीमत नहीं घटेगी, बढ़ेगा- वजन। दरअसल, 22 सितंबर से जीएसटी कम होने के बाद कंपनियों को कीमतें घटानी पड़ी थीं, जिससे अजीब स्थिति बन गई थी। 5 रुपए का पैक 4.
45 रुपए, 1 की टॉफी 88 पैसे की और 2 रुपए का शैंपू 1.77 रुपए में मिलने लगा था। दुकानदारों को छुट्टे रुपए देना मुश्किल हो गया था। उपभोक्ताओं को भी असुविधा होने लगी थी।हालांकि, अब सरकार की नई मंजूरी के बाद कंपनियां पैक का वजन 6-12% तक बढ़ाकर ही जीएसटी का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाएंगी। यह भी पढ़ें- चिप्स, नमकीन, बिस्किट से मसाले तक, 5 और 10 रुपए में क्यों आते हैं इनके पैकेट? छोटे दामों में छिपा है बड़ा राज! 12 फीसदी तक बढ़ेगा पारले बिस्किट की वजन सरकार ने यह साफ कर दिया है कि कंपनियां चाहें तो कीमत घटाने की बजाय वजन बढ़ाकर जीएसटी का फायदा दे सकती हैं। इसके बाद FMCG कंपनियों ने फिर से लोकप्रिय प्राइस पॉइंट्स पर नए पैक बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। पारले प्रोडक्स्ट के वाइस प्रेसिडेंट मयंक शाह ने कहा कि, अगले कुछ दिनों में कंपनियां पुराने प्राइस पॉइंट्स पर नए पैक बाजार में उतारेंगी, जिनका वजन बढ़ा होगा। स्नैक्स इंडस्ट्री में तो इसका उत्पादन शुरू भी हो गया है। बिस्किट पैक का वजन 11–12% तक बढ़ाया जा रहा है। बिसलेरी इंटरनेशनल के सीईओ एंजेलो जॉर्ज का कहना है कि, पुराने प्राइस पॉइंट्स पर लौटना सिर्फ समय की बात है। फिलहाल की गैर-मानक कीमतें उपभोक्ताओं के लिए असुविधाजनक हैं। पिछले महीने ही कंपनियों ने घटाए थे दाम पिछले महीने कंपनियों ने जीएसटी कटौती के बाद अपने उत्पादों के दाम घटा दिए थे। पारलेजी का 5 रुपए वाला पैक 4.45 रुपए पर आ गया था। जबकि, Mondelez ने बॉर्नवीटा को 30 रुपए से घटाकर 26.69 रुपए और ओरियो को 10 रुपए से घटाकर 8.90 रुपए कर दिया था। वहीं बिसलेरी ने भी 500ML पानी की बोतल 10 रुपए से घटाकर 9 रुपए कर दी थी। जबकि एक लीटर वाली बोतल 18 रुपए में बिकने लगी थी। अमूल का रुख साफ, कीमतें घटाकर देंगे लाभ हालांकि, अमूल ने कहा है कि जब तक सरकार का औपचारिक नोटिफिकेशन नहीं आता, वे पुराने प्राइस पॉइंट्स पर नहीं लौटेंगे। अमूल के एमडी जयेन मेहता ने कहा, 'सरकार की मंशा उपभोक्ताओं को सस्ता सामान देने की है, इसलिए हम कीमतें घटाकर ही लाभ देंगे, वजन नहीं बढ़ाएंगे।' उद्योग जगत से जुड़े एक्सपर्स्ट्स का मानना है कि नवंबर के मध्य तक दुकानों में फिर से ₹2, ₹5, ₹10 और ₹20 वाले पैक बाजार में लौट सकते हैं। बस फर्क इतना होगा कि अब उन्हीं पैक में वजन ज्यादा होगा या फिर मात्रा थोड़ी ज्यादा होगी।
GST Rates GST Reduction Impact Magic Price Packs Parle Products Bisleri International Amul Price Strategy Consumer Convenience Weight Increase Price Reduction GST 2.0 Impact GST News GST 2.0 News India Product Price After GST 2.0 GST New Rates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
GST का जादू नहीं चला, फेस्टिवल सीजन का भी फायदा नहीं मिला, फिर भी बिक्री में 47% की ग्रोथसितंबर में नई जीएसटी दरें लागू होने से गाड़ियों की कीमत में कमी आई थी, उम्मीद थी कि इससे डिमांड बढ़ेगी। साथ ही फेस्टिवल सीजन के दौरान भी सेल्स बढ़ने की चांसेस थे। लेकिन, एमजी के साथ ऐसा हुआ नहीं। फिर भी कंपनी ने सेल्स में ओवरऑल 46.
Read more »
6 लाख करोड़ की शॉपिंग और 50 लाख नौकरियां, GST घटने से इस दीवाली पर बना नया रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा बिका ये सामानभारत में दीवाली पर सामानों की बिक्री रिकार्ड 6.05 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई। कुल बिक्री में 5.40 लाख करोड़ रुपये वस्तुओं की और 65,000 करोड़ रुपये सेवाओं की बिक्री शामिल है। अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ ने इसकी जानकारी दी है।
Read more »
GST के दम पर इस दिवाली खूब हुई धनवर्षा, 5.40 लाख करोड़ का हुआ कारोबारजीएसटी की बदौलत मांग में तेजी आई है. कीमत कम होने से लोगों ने खूब जमकर खरीदारी की है. जीएसटी के दम पर कारोबार बढ़ा है. दीवाली पर इसका असर दिखा है.
Read more »
19,999 का प्रोजेक्टर सिर्फ 5,493 रुपये में, 72% ऑफ में मिलेगा 200 इंच जैसे टीवी का मजाProjector Price Drop: यदि आपको अपने घर पर बड़ी स्क्रीन का मजा लेना है, तो आप प्रोजेक्टर ऑर्डर कर सकते हैं। GST घटने के बाद प्रोजेक्टर की कीमत भी टूट गई है। चलिए, जानते हैं कि कौनसे प्रोजेक्टर पर भारी छूट मिल रही है।
Read more »
GST कट... फेस्टिव ऑफर्स! खूब सस्ते हुए Activa-Jupiter जैसे स्कूटरBest Selling Scooter GST Price: आज हम सितंबर के बेस्ट सेलिंग स्कूटरों की लिस्ट लेकर आए हैं. जिनकी कीमत में भारी कटौती देखने को मिली है.
Read more »
GST 2.0 Impact: मारुति ने 3.5 लाख तो टाटा ने बेची 1 लाख कारें, 7 लाख यूनिट बिक्री का अनुमानCar Sales in Festive Season: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बताया कि GST 2.0 लागू होने के बाद से कार बिक्री में अभूतपूर्व उछाल देखा गया है. एक महीने के भीतर ही कारों की बिक्री दोगुनी होकर 5 लाख यूनिट्स से ऊपर पहुंच गई है.
Read more »
