सुप्रीम कोर्ट में वक्फ कानून के विरोध में 14 याचिकाएं दाखिल की गई हैं. इन याचिकाओं पर 15 अप्रैल को सुनवाई होने की संभावना है. असदुद्दीन ओवैसी बनाम भारत संघ मामले में भी इसी दिन सुनवाई होने की उम्मीद है. कुछ याचिकाकर्ता चीफ जस्टिस से जल्द सुनवाई का आग्रह कर सकते हैं, क्योंकि यह एक संवेदनशील मामला है.
केंद्र सरकार ने वक्फ कानून, 2025 को आधिकारिक रूप से लागू कर दिया है. यह अधिनियम संसद के दोनों सदनों से पारित होने और राष्ट्रपति की मंजूरी प्राप्त करने के कुछ ही दिनों बाद प्रभावी हो गया है. इसके साथ ही देश में वक्फ से जुड़े कानूनों में महत्त्वपूर्ण बदलाव औपचारिक रूप से लागू हो गए हैं.
Advertisementकेंद्र ने वक्फ अधिनियम, 2025 को 8 अप्रैल 2025 से प्रभाव में लाने की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. यह अधिसूचना भारत के राजपत्र में प्रकाशित की गई है. अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, केंद्र सरकार ने संविधान प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए अधिनियम की धारा 1 की उपधारा के तहत 8 अप्रैल 2025 को वह तारीख घोषित की है जिस दिन से वक्फ अधिनियम, 2025 के सभी प्रावधान प्रभावी हो जाएंगे. क्या है वक्फ अधिनियम, 2025 में खास?इस संशोधन के तहत वक्फ बोर्डों की कार्यप्रणाली में सुधार, संपत्ति के रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण, और अनधिकृत कब्जों पर सख्ती जैसे कई प्रावधान शामिल किए गए हैं. इसके अलावा, आम जनता को वक्फ संपत्तियों की जानकारी प्राप्त करने के अधिक अधिकार भी प्रदान किए गए हैं. सरकार का कहना है कि यह कदम सुधार, पारदर्शिता और जवाबदेही को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है.Advertisementवहीं कुछ विपक्षी दलों और मुस्लिम संगठनों ने संशोधन में “स्वामित्व के अधिकारों पर हस्तक्षेप” की आशंका जताई है. उनका कहना है कि संशोधन के कुछ प्रावधान वक्फ घोषित की गई निजी संपत्तियों को चुनौती देने की प्रक्रिया को जटिल बना सकते हैं. इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 6 याचिकाएं दायर की गई हैं. क्या है वक्फ संपत्ति?वक्फ संपत्ति वह होती है जो किसी मुसलमान द्वारा धार्मिक, परोपकारी या सामाजिक कार्यों के लिए स्थायी रूप से दान की जाती है. इन संपत्तियों की देखरेख राज्य वक्फ बोर्डों के माध्यम से की जाती है. वर्तमान में देशभर में लाखों एकड़ भूमि वक्फ संपत्ति के अंतर्गत आती है. बावजूद इसके, इनसे होने वाली आमदनी न्यूनतम है और उसका एक बड़ा हिस्सा प्रशासनिक खर्चों में चला जाता है. यही कारण है कि लंबे समय से इसके प्रबंधन में सुधार की मांग उठती रही है. ये भी देखें
वक्फ संशोधन 2025 वक्फ संपत्ति गजट अधिसूचना वक्फ बोर्ड अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय वक्फ कानून वक्फ संशोधन अधिनियम लागू केंद्र सरकार वक्फ पर कब्जा डिजिटलीकरण पारदर्शिता जवाबदेही राजपत्र अधिसूचना 8 अप्रैल 2025 मुस्लिम संपत्ति कानून वक्फ सुधार वक्फ संपत्ति विवाद Waqf Act Waqf Amendment 2025 Waqf Properties Gazette Notification Minority Affairs Ministry Central Government Waqf Board Waqf Law Waqf Act Enforced Digitalization Of Waqf Property Encroachment Transparency Accountability The Gazette Of India Notification April 8 2025 Muslim Property Law Waqf Management Reform Waqf Property Disputes
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत में मुसलमान क्यों कर रहे हैं वक्फ बिल का विरोधभारतीय मुसलमानों द्वारा सदियों से दान की गई अरबों रुपये की संपत्ति को नियंत्रित करने वाले दशकों पुराने कानून में संशोधन के प्रस्ताव से देश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं.
Read more »
आधी रात को कोर्ट में सुनवाई, 3 बजे जज ने दी जमानत! क्या था मामला जिससे Jolly LLB की याद आ गई?Barasat Court Night Hearing: बारासात कोर्ट में रात 3 बजे तक सुनवाई चली और जज ने चेक बाउंस मामले में आरोपी को 1000 रुपये के निजी बांड पर जमानत दी.
Read more »
न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के मामले की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, इलाहाबाद हाईकोर्ट में हड़ताल जारीJustice Yashwant Verma's Case: इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के वकील भी शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे.
Read more »
5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, 15 महीने बाद कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, तो फूट फुटकर रोने लगा दरिंदापंजाब के लुधियाना में 15 महीने पहले एक 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कोर्ट ने दोषी को सजा सुनाई है।
Read more »
वक्फ संशोधन एक्ट के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर 15 अप्रैल को SC कर सकता है सुनवाईवक्फ संशोधन एक्ट के खिलाफ अब तक कुल 14 याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई हैं, जिन पर अदालत जल्द सुनवाई कर सकती है.
Read more »
Waqf Act: मुर्शीदाबाद में वक्फ कानून के विरोध प्रदर्शन हिंसक, पुलिस गाड़ियों में आगपश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद में वक्फ कानून के विरोध में हुआ प्रदर्शन हिंसक हो गया. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी और पत्थरबाजी की. पुलिस को भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े. VIDEO
Read more »
