Justice Yashwant Verma's Case: इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के वकील भी शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे.
Justice Yashwant Verma' ;s Case: सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ उनके आवास पर मिले कथित आधे जले हुए नकद को लेकर एक FIR की मांग पर याचिका सुनेगा. वहीं दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा का इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्थानांतरण के खिलाफ इस उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं की हड़ताल आज भी जारी रहेगी.
बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे हुई कार्यकारिणी की बैठक में 28 मार्च को सभी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को आंदोलन में सहयोग करने के लिए आमंत्रित करने का सुझाव दिया गया.इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव विक्रांत पांडेय ने कहा, “हमारा संकल्प है कि जब तक इस मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम द्वारा ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, हम हड़ताल जारी रखेंगे. कल शाम मेरी एसोसिएशन के अध्यक्ष से बात हुई जिसमें उन्होंने बताया कि सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया है कि कॉलेजियम की स्थानांतरण की सिफारिश पर कोई निर्णय नहीं किया जाएगा.”बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनित तिवारी ने केंद्रीय कानून मंत्री और उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम से मुलाकात की और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के स्थानांतरण के निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया. इस बीच, इलाहाबाद उच्च न्यायालय से जुड़े ‘एडवोकेट्स एसोसिएशन' के महासचिव इशान देव गिरि ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि एसोसिएशन ने उच्चतम न्यायालय से न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ जांच लंबित रहने तक उनके स्थानांतरण पर यथास्थिति बनाए रखने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा, “इसके अलावा, हमने भारत के प्रधान न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीशों से संस्थान और वादकारियों के हित में न्यायालय में सामान्य स्थिति बहाल करने का भी अनुरोध किया.”{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});सीजेआई से की मुलाकातइस बीच, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के वकील भी शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे. वे न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की सिफारिश का विरोध कर रहे हैं. इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वकील इस मुद्दे पर पहले से ही आंदोलन कर रहे हैं. अवध बार एसोसिएशन ने इस मुद्दे पर 25 मार्च को ही निर्णय ले लिया था. बार एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर कहा कि सभी अधिवक्ता अपना विरोध जताने के लिए शुक्रवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार करेंगे. इसी से जुड़े एक घटनाक्रम में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नेताओं ने बृहस्पतिवार को भारत के प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना से मुलाकात की और स्थानांतरण की सिफारिश वापस लेने की मांग की. मुलाकात करने वाले बार एसोसिएशन पदाधिकारी के मुताबिक सीजेआई ने उन्हें मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है. हालांकि, घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि प्रधान न्यायाधीश ने कोई वादा नहीं किया.
S Case Yashwant Verma Yashwant Verma Cash Case Yashwant Verma News Yashwant Verma Case Supreme Court न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा का मामला यशवंत वर्मा यशवंत वर्मा नकद मामला यशवंत वर्मा समाचार यशवंत वर्मा मामला सर्वोच्च न्यायालय
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
संभल की जामा मस्जिद अब विवादित ढांचा: हिंदू पक्ष ने कहा- ये मस्जिद कहेंगे तो हम मंदिर, तब इलाहाबाद हाईकोर्ट...Uttar Pradesh Sambhal Jama Masjid Case Hearing Update; संभल की शाही जामा मस्जिद विवाद पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट और इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
Read more »
जस्टिस वर्मा के घर में जले नोटों के बंडल! VIDEO जारी, SC ने पब्लिक की रिपोर्टजस्टिस यशवंत वर्मा के घर में अधजले नोटों के बंडल! वीडियो जारी, सुप्रीम कोर्ट ने पब्लिक की इंटरनल रिपोर्ट
Read more »
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस यशवंत वर्मा को इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश कीसुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा को इलाहाबाद हाईकोर्ट में वापस भेजने की सिफारिश की है.
Read more »
बेहिसाब जले नोट गले पड़े! जस्टिस यशवंत वर्मा का इलाहाबाद हाईकोर्ट में तबादला, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का फैस...Justice Yashwant Verma News: सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अगुवाई में कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा का तबादला इलाहाबाद हाईकोर्ट में करने का फैसला किया है.
Read more »
इलाहाबाद हाई कोर्ट में अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान, जज यशवंत वर्मा की नए सिरे से हुई संस्तुति पर भड़के वकीलइलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रत्यार्पित करने के सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के निर्णय के विरोध में मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। बार एसोसिएशन ने न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ महाभियोग चलाने और उनके निर्णयों की समीक्षा करने की मांग की है। इसके अलावा एसोसिएशन ने...
Read more »
सुप्रीम कोर्ट की आंतरिक समिति ने दिल्ली हाईकोर्ट जज यशवंत वर्मा के घर में मिली कथित नकदी मामले की शुरू कीसुप्रीम कोर्ट की आंतरिक समिति दिल्ली हाईकोर्ट जज यशवंत वर्मा के आधिकारिक आवास पर कथित तौर पर बरामद हुई भारी मात्रा में नकदी मामले की जांच शुरू कर दी है
Read more »
