Delhi Weather Forecast : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज आसमान साफ रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। कभी-कभार यह गति 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी जा सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता...
नई दिल्ली : नवरात्र की शुरुआत तेज धूप के साथ होगी। 30 मार्च से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। एक अप्रैल के बाद धूप की तपिश और तापमान में और अधिक तेजी से इजाफा हो सकता है। नवरात्र के अंतिम दिनों में तापमान 40 डिग्री के स्तर को भी छू सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 36.
4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 20 से 80 प्रतिशत रहा।गर्मी का दिखने लगा असरसबसे अधिक गर्म क्षेत्रों में रिज का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री, पीतमपुरा में 38.1 डिग्री रहा। वहीं कई इलाकों में सुबह भी काफी गर्म रही। पालम का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री, नजफगढ़ का 21.8 डिग्री, पीतमपुरा का 23.4 डिग्री, मयूर विहार का 20.4 डिग्री और गाजियाबाद का 21.4 डिग्री रहा।कल का मौसम: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक भीषण गर्मी, यूपी-बिहार के जिलों में हल्की बारिश; पढ़िए कल का वेदर अपडेटआज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसमपूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। कभी-कभार यह गति 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी जा सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है। वहीं 29 मार्च को भी आंशिक बादल छा सकते हैं। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 15 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। अधिकतम तापमान 32 से 34 और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री तक रह सकता है।नवरात्र पर चढ़ेगा पारा30 मार्च से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। पूरे नवरात्र हवा कमजोर रह सकती है। इसकी वजह से नवरात्र के अंतिम दिनों में भीषण गर्मी का सामना भी करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 30 और 31 मार्च को अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री तक रहेगा। न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री रहेगा। 1 और 2 अप्रैल को गर्मी और अधिक तेज हो जाएगी। अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री तक रह सकता है।40 डिग्री तक जा सकता है पारावहीं 15 दिन का हाल बताने वाली कुछ प्राइवेट एजेंसियों और वेबसाइट के अनुसार 3 और 4 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 5 से 7 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है। हालांकि बीते साल चैत्र नवरात्र 8 अप्रैल से शुरू हुए थे और सभी दिन तापमान लगभग 40 डिग्री या इससे अधिक रहा था। बीते दो से तीन साल के दौरान चैत्र नवरात्र सामान्य से अधिक गर्मी झेल रहे हैं। गर्मी अधिक रहने पर व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को कई तरह की परेशानियां होती हैं।
Delhi Weather Forecast आज का मौसम कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का हाल Delhi Ncr Weather News दिल्ली का मौसम
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लखनऊ में तेज हवा से बढ़ी ठंड: न्यूनतम और अधिकतम तापमान को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट; दो दिन बाद 5 डिग्री बढ़...लखनऊ में सुबह से मौसम साफ है। तेज धूप निकली हुई है। तड़के सुबह के समय तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहेगा। दिन में तेज धूप निकलने के साथ कई बार
Read more »
Bihar Weather Today: गर्मी से लोगों के छूटे पसीने! तेज धूप और पारा हुआ हाईBihar Weather Today: गर्मी से लोगों के छूटे पसीने! तेज धूप और पारा हुआ हाई, ऐसा रहेगा आज आपके जिले का मौसम
Read more »
आज-कल बारिश का येलो अलर्ट: तेज आंधी भी चल सकती है; 7 दिनों से 30 डिग्री के ऊपर चल रहा तापमानकानपुर में आज व कल गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि सुबह से कड़ी धूप निकली हुई है। इससे पहले होलिका दहन की रात को बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चली थीं। आंधी-बारिश का अलर्ट मौसमकानपुर में आज व कल गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि सुबह से कड़ी धूप निकली हुई है। इससे...
Read more »
यूपी के सभी जिलों में मौसम रहेगा शुष्क: 10 दिनों तक तेज धूप के साथ बढ़ेगा पारा, वैज्ञानिक बोले- 40 डिग्री क...यूपी के सभी जिलों में मौसम विभाग ने ग्रीन अलर्ट जारी किया है।वही, सोमवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखने को मिली। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार से पांच
Read more »
अब तेजी से बढ़ेंगे तापमान, अप्रैल से शुरुआत: 33 डिग्री पहुंचा शहर का टेंप्रेचर; अगले 7 दिनों में 40 डिग्री त...अप्रैल की शुरुआत के साथ ही तापमान तेजी से बढ़ेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों में तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अब लोगों को गर्मी के लिए तैयार होना पड़ेगा। कड़ी धूप आने वाली गर्म हवाएं तेजीअप्रैल की शुरुआत के साथ ही तापमान तेजी से बढ़ेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों में तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है। मौसम...
Read more »
आज का मौसम 26 मार्च 2025 : दिल्ली-एनसीआर में 40 डिग्री को छू सकता है पारा, जानें कैसा रहेगा आपके शहर में गर्मी का हालआज का मौसम 26 मार्च 2025 :मार्च का महीना खत्म नहीं हुआ है, लेकिन गर्मी ने अपनी दस्तक देना शुरू कर दिया है। दिल्ली और उत्तरी भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि का अनुमान है जबकि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान...
Read more »
