वंदे भारत एक्सप्रेस के चिनाब ब्रिज से गुजरने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जम्मू-कश्मीर में बना यह पुल दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे पुल है।
वंदे भारत एक्सप्रेस के अंदर की तस्वीरें और वीडियो अक्सर इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। वंदे भारत को पसंद करने वाले यात्री हर रूट पर उसमें सफर करना चाहते हैं। हाल ही में जब जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी के ऊपर से बने रेलवे के सबसे बड़े पुल से वंदे भारत एक्सप्रेस गुजरी तो वह नजारा देखने लायक था। इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट करते नहीं थक रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स कमेंट सेक्शन में वंदे भारत एक्सप्रेस के इतने बड़े रेलवे ब्रिज से गुजरने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग अब इस नजारे को लाइव
एक्सपीरियंस करने के लिए टिकट बुक कराने की बात करते हुए भी नजर आ रहे हैं। चिनाब ब्रिज से गुजरी वंदे भारत... जम्मू कश्मीर में चिनाब पर बनकर तैयार हुआ रेलवे के सबसे ऊंचे पुल को बनाने में रेलवे को 20 साल से ज्यादा लगे हैं। यह एक आर्क ब्रिज है, जो एफिल टावर से भी 35 मीटर ऊंचा है। इस वीडियो में ब्रिज पर बने रेलवे के पुल पर वंदे भारत को गुजरते देखा जा सकता है। यह नजारा देख यूजर्स काफी उत्साहित हैं और कमेंट्स में प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। बताते चले कि इस पुल को बनाने में रेलवे को 14 हजार करोड़ रुपये खर्च करने पड़े हैं। यह पुल करीब 1 हजार 315 मीटर लंबा और 359 मीटर ऊंचा है। पूरे निरीक्षण और सभी तकनीकी विषयों पर काम पूरा होने के बाद ही इस पर ट्रेन की आवजाही शुरू की गई है। X पर इस वीडियो को @IndianTechGuide ने पोस्ट करते हुए लिखा - वंदे भारत ट्रेन जम्मू-कश्मीर के रियासी में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल, चिनाब ब्रिज से होकर गुजरती है। इस क्लिप को न्यूज पब्लिश किए जाने तक 77 हजार से अधिक व्यूज और साढ़े 4 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। जबकि पचासों यूजर्स ने इस पोस्ट पर कमेंट किया है। क्या अमेजिंग फील हो रहा है… यूजर्स वंदे भारत को जम्मू कश्मीर में बने सबसे ऊंचे रेलवे पुल से गुजरता देख बेहद खुश हैं और कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा - यह सच में अमेजिंग लग रहा है। दूसरे ने कहा कि एक ऐतिहासिक मोमेंट में, वंदे भारत ट्रेन जम्मू-कश्मीर के रियासी में प्रतिष्ठित चिनाब ब्रिज को पार कर गई, जो दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है। एक अन्य यूजर ने कहा कि वाह, क्या अद्भुत दृश्य है, जम्मू-कश्मीर के सबसे ऊंचे रेलवे पुल में से एक पर वंदे भारत का ट्रायल रन। ये चिनाब नदी का पुल है। भारत कुछ अद्भुत पुलों का विकास कर रहा है
वंदे भारत एक्सप्रेस चिनाब ब्रिज जम्मू-कश्मीर रेलवे पुल भारत ट्रैवल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से ट्रैक्टर के टकराने से बच गईआनंद विहार से अयोध्या जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन फफूंद और कंचौसी रेलवे स्टेशन के बीच स्थित गांव बिझाई के पास रेलवे ट्रैक के पास सटकर खड़े ट्रैक्टर से टकराने से बच गई।
Read more »
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैक्टर से टकराने से बच गईआनंद विहार से अयोध्या जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन फफूंद और कंचौसी स्टेशन के बीच स्थित गांव बिझाई के पास रेलवे ट्रैक के पास सटकर खड़े ट्रैक्टर से टकराने से बच गई। चालक की सावधानी से हादसा टल गया। आरपीएफ ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया और ठेकेदार को हिरासत में लिया।
Read more »
वंदे भारत एक्सप्रेस और पाकिस्तान की ग्रीन लाइन एक्सप्रेस: भारत और पाकिस्तान की तेज और सुविधाजनक ट्रेनेंवंदे भारत एक्सप्रेस और पाकिस्तान की ग्रीन लाइन एक्सप्रेस की विशेषताएं, गति और टिकट की कीमतों पर प्रकाश डालता है।
Read more »
जम्मू से श्रीनगर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस, 3 घंटे में होगा सफरआधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस वंदे भारत एक्सप्रेस जम्मू और श्रीनगर को 3 घंटे 10 मिनट में जोड़ेगी. रेलवे ने इस रूट के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस और पांच एसी ट्रेनों को तैयार किया है.
Read more »
कोहरे से ट्रेनों की आवाजाही बाधित, दिल्ली पहुंचने में देरीकोहरे के कारण दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से रवाना होगी।
Read more »
चॉपर से चिनाब पर भरेंगे उड़ान, दशकों का सपना होगा साकार...कश्मीर वंदे भारत एक्सप्रेस को इस दिन हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदीKashmir Vande Bharat Train: रेलवे सूत्रों का कहना है कि उद्घाटन के दिन प्रधानमंत्री मोदी जम्मू एयरपोर्ट पर उतरेंगे. यहां से वो चॉपर से चिनाब ब्रिज पर जाएंगे. वहां से वे कटरा रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे और कश्मीर वंदे भारत ट्रेन को रवाना करेंगे.
Read more »
