वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैक्टर से टकराने से बच गई

News News

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैक्टर से टकराने से बच गई
RAIL ACCIDENTSAFETYVande Bharat Express
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 97 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 53%

आनंद विहार से अयोध्या जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन फफूंद और कंचौसी स्टेशन के बीच स्थित गांव बिझाई के पास रेलवे ट्रैक के पास सटकर खड़े ट्रैक्टर से टकराने से बच गई। चालक की सावधानी से हादसा टल गया। आरपीएफ ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया और ठेकेदार को हिरासत में लिया।

जागरण संवाददाता, औरैया। आनंद विहार से अयोध्या जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन फफूंद कंचौसी स्टेशन के बीच स्थित गांव बिझाई के पास रेलवे ट्रैक के पास सटकर खड़े ट्रैक्टर से टकराने से बच गई। इस दौरान 10 मिनट ट्रेन खड़ी रही। चालक की सावधानी से हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया और ठेकेदार को हिरासत में लिया और जांच में जुट गई। रेलवे ट्रैक के आस पास पोल लगाने का काम चल रहा है। यह है पूरा मामला शुक्रवार की दोपहर करीब 12:30 बजे वंदे भारत ट्रेन आनंद विहार से अयोध्या की ओर जा रही थी। फफूंद और कंचौसी रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित गांव बिझाई के ट्रैक्टर चालक टैंकर और मिक्सर मशीन को बैक कर रहा था। इसी दौरान पटरी के करीब ट्रैक्टर आ गया, जिसे देख ट्रेन के चालक ने ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन खड़े होने की सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंची। ट्रेन के चालक ने धीमी गति से ट्रेन को किसी तरह निकाला। ट्रेन अपने निर्धारित समय से तीन घंटे से अधिक देरी से चल रही थी। फफूंद आरपीएफ थाना प्रभारी रजनीश राय ने बताया रेलवे लाइन की निकट ट्रैक्टर मिक्सर मशीन आ जाने से वंदे भारत एक्सप्रेस 10 मिनट से अधिक समय तक रुकी रही। मामले की जांच की जा रही है। काम कर रहे ठेकेदार और ट्रैक्टर चालक बाराबंकी निवासी विनय कुमार को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। रेलवे ने ठेकेदारों को जारी की चेतावनी रेलवे जनसंपर्क अधिकारी प्रयागराज मंडल अमित सिंह ने बताया कि रेलवे की ओर से कराए जा रहे काम में ट्रैक्टर-ट्राली ठेकेदार ने लगाया था। ट्रैक से दूर होने के कारण कोई समस्या नहीं हुई। आनंद विहार से अयोध्या जा रही वंदे भारत के चालक की सूझबूझ से हादसा टल गया। ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ठेकेदार से भी पूछताछ की गई है। भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग समेत सभी जगह चल रहे विकास कार्यों से जुड़े ठेकेदारों को चेतावनी जारी की गई है। यह भी पढ़ें: संभल हिंसा: सपा सांसद बर्क के खिलाफ दर्ज एफआईआर नहीं होगी रद, जांच में सहयोग की नसीहत, HC ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक यह भी पढ़ें: हिस्ट्रीशीटरों ने पुलिस थाने में ली शपथ- अगले जन्म में भी नहीं करेंगे अपराध; कान पकड़ कर मांगी क्षमा.

जागरण संवाददाता, औरैया। आनंद विहार से अयोध्या जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन फफूंद कंचौसी स्टेशन के बीच स्थित गांव बिझाई के पास रेलवे ट्रैक के पास सटकर खड़े ट्रैक्टर से टकराने से बच गई। इस दौरान 10 मिनट ट्रेन खड़ी रही। चालक की सावधानी से हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया और ठेकेदार को हिरासत में लिया और जांच में जुट गई। रेलवे ट्रैक के आस पास पोल लगाने का काम चल रहा है। यह है पूरा मामला शुक्रवार की दोपहर करीब 12:30 बजे वंदे भारत ट्रेन आनंद विहार से अयोध्या की ओर जा रही थी। फफूंद और कंचौसी रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित गांव बिझाई के ट्रैक्टर चालक टैंकर और मिक्सर मशीन को बैक कर रहा था। इसी दौरान पटरी के करीब ट्रैक्टर आ गया, जिसे देख ट्रेन के चालक ने ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन खड़े होने की सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंची। ट्रेन के चालक ने धीमी गति से ट्रेन को किसी तरह निकाला। ट्रेन अपने निर्धारित समय से तीन घंटे से अधिक देरी से चल रही थी। फफूंद आरपीएफ थाना प्रभारी रजनीश राय ने बताया रेलवे लाइन की निकट ट्रैक्टर मिक्सर मशीन आ जाने से वंदे भारत एक्सप्रेस 10 मिनट से अधिक समय तक रुकी रही। मामले की जांच की जा रही है। काम कर रहे ठेकेदार और ट्रैक्टर चालक बाराबंकी निवासी विनय कुमार को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। रेलवे ने ठेकेदारों को जारी की चेतावनी रेलवे जनसंपर्क अधिकारी प्रयागराज मंडल अमित सिंह ने बताया कि रेलवे की ओर से कराए जा रहे काम में ट्रैक्टर-ट्राली ठेकेदार ने लगाया था। ट्रैक से दूर होने के कारण कोई समस्या नहीं हुई। आनंद विहार से अयोध्या जा रही वंदे भारत के चालक की सूझबूझ से हादसा टल गया। ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ठेकेदार से भी पूछताछ की गई है। भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग समेत सभी जगह चल रहे विकास कार्यों से जुड़े ठेकेदारों को चेतावनी जारी की गई है। यह भी पढ़ें: संभल हिंसा: सपा सांसद बर्क के खिलाफ दर्ज एफआईआर नहीं होगी रद, जांच में सहयोग की नसीहत, HC ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक यह भी पढ़ें: हिस्ट्रीशीटरों ने पुलिस थाने में ली शपथ- अगले जन्म में भी नहीं करेंगे अपराध; कान पकड़ कर मांगी क्षमा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

RAIL ACCIDENT SAFETY Vande Bharat Express TRUCK INDIA

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ग्वालियर-उज्जैन के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालनग्वालियर-उज्जैन के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालनग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने रेल मंत्री से ग्वालियर से उज्जैन तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग की है। रेल मंत्री ने सर्वे कराने का आश्वासन दिया है।
Read more »

राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण ट्रक हादसा, 5 की मौतराजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण ट्रक हादसा, 5 की मौतजयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस से भरा ट्रक टकराने से आग लग गई।
Read more »

वंदे भारत एक्सप्रेस तकनीकी गड़बड़ी के कारण कल्याण रूट से गईवंदे भारत एक्सप्रेस तकनीकी गड़बड़ी के कारण कल्याण रूट से गईमुंबई: सोमवार की सुबह मध्य रेलवे पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से निकली वंदे भारत एक्सप्रेस (22229) दिवा-पनवेल रूट की बजाय कल्याण स्टेशन के रूट पर पहुंच गई। बताया गया कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण ट्रेन को थोड़ी देर के लिए रूट बदलना पड़ा।
Read more »

वंदे भारत एक्सप्रेस में बिजली गुल, यात्रियों को परेशानीवंदे भारत एक्सप्रेस में बिजली गुल, यात्रियों को परेशानीलखनऊ से छपरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में बिजली गुल होने से यात्रियों को अंधेरे में बैठना पड़ा। तकनीकी खामी के कारण ट्रेन तीन घंटे लेट पहुंची।
Read more »

फरीदाबाद में कैंटर की टक्कर से रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त, देहरादून-मुंबई एक्सप्रेस बच गईफरीदाबाद में कैंटर की टक्कर से रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त, देहरादून-मुंबई एक्सप्रेस बच गईफरीदाबाद में एनएचपीसी अंडरपास पर कैंटर की टक्कर से रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। देहरादून-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन इस क्षतिग्रस्त ट्रैक से गुजरने से बच गई क्योंकि ट्रेन की गति धीमी थी।
Read more »

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से ट्रैक्टर के टकराने से बच गईवंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से ट्रैक्टर के टकराने से बच गईआनंद विहार से अयोध्या जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन फफूंद और कंचौसी रेलवे स्टेशन के बीच स्थित गांव बिझाई के पास रेलवे ट्रैक के पास सटकर खड़े ट्रैक्टर से टकराने से बच गई।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:28:02