Danish Azad Ansari On Vande Matram: यूपी सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने वंदे मातरम को आजादी का तराना बताया है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को पता होना चाहिए, देश को आजादी कैसे मिली।
अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: देश में वंदे मातरम को लेकर गरमाई चर्चा के बीच योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने इसे आजादी का तराना माना है। दरअसल, राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर संसद के शीतकालीन सत्र में विशेष चर्चा हुई है। इस मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर निशाना साध रहा है। इसी बीच योगी सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने वंदे मातरम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि भारत को आजादी कैसे मिली इसकी सभी को जानकारी होनी चाहिए। यूपी सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि मेरा और देशवासियों का मानना है कि वंदे मातरम जो तराना है, ये हमारे आजादी का तराना था। उन्होंने कहा कि भारत देश किस तरह से आजाद हुआ, वो देश का एक-एक बच्चा जानता है। किस तरह से हमारे देश के क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी और बलिदान दिया, शैलानियों ने किस तरह से अंग्रेजों का जुल्म सहते हुए उसकी लड़ाई लड़ी। लंबी लड़ाई के बाद मिली आजादीमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि हमें एक लंबी लड़ाई के बाद आजादी मिली है। मंत्री दानिश आजाद ने कहा कि आजादी में वंदे मातरम के तराने का एक बहुत अहम किरदार है। हम उस तराने और उनकी अहमियत को याद करते हुए अगर आने वाली पीढ़ियों को सार्थक बाते नहीं बताएंगे, कि हमें किस तरह से आजादी मिली थी तो हमारी तरक्की अधूरी रह जायेगी। यकीनी तौर पर वंदे मातरम आजादी का तराना है। मंत्री ने कहा कि हम सबको आगे बढ़कर उन सभी महानविभूतियों को याद कर इस तराने के सुर में सुर मिलाने चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मुद्दे पर राजनीति ना करके देश समाज को एकजुट करने की भावना सबके होनी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष की दी शुभकामनाएंइसके अलावा प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि कल बीजेपी के तमाम कार्यकर्ताओं के लिए बहुत अहम दिन रहा है। उत्तर प्रदेश में हमारे नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हुई और इसी के साथ केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की भी घोषणा की। कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है। दानिश आजाद ने कहा कि उनके नेतृत्व में हम भारत के विकास, संगठन के विस्तार के लिए कार्य करेंगे। हम उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।.
अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: देश में वंदे मातरम को लेकर गरमाई चर्चा के बीच योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने इसे आजादी का तराना माना है। दरअसल, राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर संसद के शीतकालीन सत्र में विशेष चर्चा हुई है। इस मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर निशाना साध रहा है। इसी बीच योगी सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने वंदे मातरम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि भारत को आजादी कैसे मिली इसकी सभी को जानकारी होनी चाहिए। यूपी सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि मेरा और देशवासियों का मानना है कि वंदे मातरम जो तराना है, ये हमारे आजादी का तराना था। उन्होंने कहा कि भारत देश किस तरह से आजाद हुआ, वो देश का एक-एक बच्चा जानता है। किस तरह से हमारे देश के क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी और बलिदान दिया, शैलानियों ने किस तरह से अंग्रेजों का जुल्म सहते हुए उसकी लड़ाई लड़ी। लंबी लड़ाई के बाद मिली आजादीमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि हमें एक लंबी लड़ाई के बाद आजादी मिली है। मंत्री दानिश आजाद ने कहा कि आजादी में वंदे मातरम के तराने का एक बहुत अहम किरदार है। हम उस तराने और उनकी अहमियत को याद करते हुए अगर आने वाली पीढ़ियों को सार्थक बाते नहीं बताएंगे, कि हमें किस तरह से आजादी मिली थी तो हमारी तरक्की अधूरी रह जायेगी। यकीनी तौर पर वंदे मातरम आजादी का तराना है। मंत्री ने कहा कि हम सबको आगे बढ़कर उन सभी महानविभूतियों को याद कर इस तराने के सुर में सुर मिलाने चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मुद्दे पर राजनीति ना करके देश समाज को एकजुट करने की भावना सबके होनी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष की दी शुभकामनाएंइसके अलावा प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि कल बीजेपी के तमाम कार्यकर्ताओं के लिए बहुत अहम दिन रहा है। उत्तर प्रदेश में हमारे नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हुई और इसी के साथ केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की भी घोषणा की। कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है। दानिश आजाद ने कहा कि उनके नेतृत्व में हम भारत के विकास, संगठन के विस्तार के लिए कार्य करेंगे। हम उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।
Danish Azad Ansari News Danish Azad Ansari On Vande Matram Up Minister Danish Azad Ansari On Vande Matram Lucknow News Up News वंदे मातरम पर दानिश आजाद अंसारी दानिश आजाद अंसारी लखनऊ न्यूज यूपी न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Mukhtar Ansari के परिवार में फूट, क्या है सच्चाई Afzal Ansari ने खोले सभी राजMukhtar Ansari के परिवार में फूट, क्या है सच्चाई Afzal Ansari ने खोले सभी राज | Election 2024
Read more »
New Vande Bharat: বাংলায় আবারও এক বন্দে ভারত! হাওড়া থেকেই কু ঝিক ঝিক করে সোজা ওডিশা...three new Vande Bharat trains Vande Bharat for West Bengal Vande Bharat to run through Odisha Vande Bharat from howrah
Read more »
अखिलेश ने 78 दलितों को नौकरी से रोका: नगीना सांसद चंद्रशेखर ने सीएम योगी को लिखा पत्र, 12 साल से युवाओं को ...Azad Samaj Party President Chandrashekhar Azad Ravan Update.
Read more »
Vande Matram: वंदे मातरम को 150 साल पूरे, 1875 में आज ही लिखा गया था; दिल्ली में आयोजित समरोह में पीएम मोदी होंगे शामिलVande Matram: वंदे मातरम को 150 साल पूरे, 1875 में आज ही लिखा गया था; दिल्ली में आयोजित समरोह में पीएम मोदी होंगे शामिल Vande Matram 150 Years Completed Programme in Delhi PM Modi Issue coin and Postal Stamp देश
Read more »
150 Years Of Vande Matram: भारत को एक नई दिशा देने और सामूहिक चेतना को आगे बढ़ाने में सफल हुआ है अमर गीत वंदे मातरम्ः याेगी आदित्यनाथ150 Years of Vande Mataram: आजादी के आंदोलन का मंत्र बने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी ने इस दिवस को स्मृति दिवस के रूप में आयोजित करने के लिए देशवासियों को नई प्रेरणा दी। वंदे मातरम् भारत की आजादी का अमर मंत्र बन गया...
Read more »
Parliament Winter Session 2025: Vande Matram Debate On Monday, SIR Discussion On TuesdayParliament Winter Session 2025: Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju took to the social media platform X to inform about the timings of debate on respective topics, which were hammered out at the all-party meeting on Tuesday.
Read more »
