लोकसभा चुनाव: रोहतक में ताऊ देवीलाल ने जीतने के बाद छोड़ दी थी सीट, फिर 3 बार झेलनी पड़ी हार– News18 हिंदी

United States News News

लोकसभा चुनाव: रोहतक में ताऊ देवीलाल ने जीतने के बाद छोड़ दी थी सीट, फिर 3 बार झेलनी पड़ी हार– News18 हिंदी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 114 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 49%
  • Publisher: 51%

लोकसभा चुनाव: रोहतक में ताऊ देवीलाल ने जीतने के बाद छोड़ दी थी सीट, फिर 3 बार झेलनी पड़ी हार ElectionsWithNews18 BattleOf2019

चूंकि चौधरी देवीलाल को दो सीटों में से एक सीट छोड़नी थी और उऩ्होंने रोहतक की सीट छोड़ने का फैसला किया. शायद ये चौधऱी देवीलाल के राजनीतिक करियर की सबसे बड़ी भूल थी. इससे बाद रोहतक की जनता उनसे ऐसी खफा हुई कि ताऊ को लगातार तीन बार रोहतक से चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा.

फिर लगातार तीन बार चौधरी देवीलाल को शिकस्त देने वाले भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ बन गया. लेकिन जब वो जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे तो जनता ने उऩ्हें भी हार का स्वाद चखाया. 1999 के लोकसभा चुनाव में कैप्टन इंद्र सिंह ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को डेढ़ लाख वोटों से शिकस्त दी. हालांकि साल 2004 में रोहतक में चौधऱ का नारा देकर वो फिर यहां से सांसद बन गये. दरअसल उन दिनों कांग्रेस में चौधरी भजनलाल का दबदबा था और हुड्डा उनके धुर विरोधी थे. हुड्डा चुनावी रैलियों में खुद की दावेदारी भी जताते थे. हुड्डा बोलते थे कि वे चंडीगढ जाएंगे लेकिन वाया दिल्ली होकर 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिला औऱ भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा की कमान सौंपी गई. इसके बाद साल 2005 में रोहतक लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव हुआ जिसमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा ने जीत हासिल की. साल 2009 में भी इस लोकसभा क्षेत्र में दीपेंद्र हुड्डा का ही कब्जा रहा. यहां तक कि 2014 के लोकसभा चुनाव में जब देश में मोदी लहर थी. उस दौरान भी दीपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी सीट बचाने में कामयाब हो गये.रोहतक लोकसभा सीट के लिए बीजेपी से 6 दावेदार हैं जिसमें कैप्टन अभिमन्यु, ओपी धनखड़, बाबा बालकनाथ, धर्मबीर हुड्डा, रिटा. जनरल दलबीर सुहाग और शमशेर खरकड़ा शामिल हैं.वहीं कांग्रेस की बात करे तो दीपेंद्र हुड्डा का कोई विकल्प नहीं है और अगर कोई बहुत बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो उनकी टिकट पक्की मानी जा रही है. जेजेपी से दो नाम सामने आ रहे हैं जिसमें प्रदीप देसवाल और बलवान सुहाग का नाम शामिल है. इनेलो की बात करें तो फिलहाल तीन दावेदार रेस में हैं. इन दावेदारों में सतीश नांदल, रमेश दलाल, और नफे सिंह राठी का नाम चर्चा में है. हीं आम आदमी पार्टी एक बार फिर इस सीट से अपने प्रदेश अध्यक्ष को उतार सकती है और फिलहाल नवीन जयहिंद का नाम ही सामने आ रहा है. रोहतक हरियाणा का एक अहम जिला है जो राजनीतिक लिहाज से काफी मायने रखता है. रोहतक देश की राजधानी दिल्ली से दिल्ली से 66 किमी दूरी पर स्थित है. रोहतक कृषि प्रधान जिला है. ऐसा माना जाता है कि पहले रोहतासगढ़ कहलाने वाले रोहतक की स्थापना एक पंवार राजपूत राजा रोहतास ने की थी. यहां 1140 में निर्मित दीनी मस्जिद है. पास के खोकरा कोट टीले की खुदाई से बौद्ध मूर्तियों के अवशेष मिले भी हैं. रोहतक अनाज और कपास का प्रमुख बाज़ार है. यहां की औद्योगिक गतिविधियों में खाद्य उत्पाद, कपास की ओटाई, चीनी और बिजली के करघे पर बुनाई का काम होता है. रोहतक में कई शिक्षण संस्थाने हैं जिसमें महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय काफी अहम है. रोहतक में कुल 16,37,000 वोटर्स हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लोकसभा चुनाव 2019: SC/ST वोट बैंक के सामने तीसरी बार बैकफुट पर सरकार– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019: SC/ST वोट बैंक के सामने तीसरी बार बैकफुट पर सरकार– News18 हिंदीloksabha election 2019 after SC ST act and FRA modi govts third roll back on 13 point roaster, लोकसभा चुनाव 2019: SC/ST वोट बैंक से जुड़े फैसलों में तीसरी बार सरकार का रोलबैक
Read more »

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस की पहली लिस्ट के बाद प्रियंका पर सस्पेंस, उम्मीद अभी बाकी– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव: कांग्रेस की पहली लिस्ट के बाद प्रियंका पर सस्पेंस, उम्मीद अभी बाकी– News18 हिंदीकांग्रेस की पहली लिस्ट आ गई लेकिन इस लिस्ट में कांग्रेस की नवनियुक्त महसाचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम नहीं है. अटकलें लगाई जा रही थी कि प्रियंका गांधी रायबरेली या अमेठी में किसी एक सीट से चुनाव लड़ सकती हैं और सोनिया गांधी स्वास्थ्य कारणों से राजनीति को अलविदा कह सकती हैं. लेकिन पहली लिस्ट के बाद इन अटकलों पर पूरी तरह विराम लग गया है.
Read more »

अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव कन्नौज लोकसभा सीट से लड़ेंगी चुनाव– News18 हिंदीअखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव कन्नौज लोकसभा सीट से लड़ेंगी चुनाव– News18 हिंदीसमाजवादी पार्टी ने तीन और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है. अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी.
Read more »

रोहतक लोकसभा: दमदार चेहरा उतार सकती है BJP, हुड्डा की पकड़ मजबूतरोहतक लोकसभा: दमदार चेहरा उतार सकती है BJP, हुड्डा की पकड़ मजबूतरोहतक लोकसभा सीट पर 1952 से लेकर 2014 तक 17 बार चुनाव हुए हैं, यहां से ज्यादातर जाट समुदाय के नेता सांसद बने हैं. क्योंकि रोहतक में जाट वोटर्स की आबादी काफी ज्यादा है. इसलिए पार्टियां अधिकतर जाट समुदाय के नेता को ही उम्मीदवार बनाती हैं.
Read more »

देवबंदी उलेमा ने चुनाव आयोग से कहा, 'रमजान और ईद के बाद कराएं लोकसभा चुनाव'देवबंदी उलेमा ने चुनाव आयोग से कहा, 'रमजान और ईद के बाद कराएं लोकसभा चुनाव'11 अप्रैल से 23 मई तक का लोकसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित हो चुका है. इस बीच 6 मई से रमजान का महीना शुरू हो रहा है.
Read more »

लोकसभा चुनाव की वजह से मझधार में अटके मोदी सरकार के ये अहम फैसले– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव की वजह से मझधार में अटके मोदी सरकार के ये अहम फैसले– News18 हिंदीचुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही ऐसे कई अहम फैसले जो अब सरकार नहीं ले पाएगी. ElectionsWithNews18, BattleOf2019
Read more »

रमज़ान में लड़ी गई थी ‘जंग-ए-बदर’, फिर चुनाव पर सियासत क्यों– News18 हिंदीरमज़ान में लड़ी गई थी ‘जंग-ए-बदर’, फिर चुनाव पर सियासत क्यों– News18 हिंदीउलेमाओं का कहना है कि जब रमज़ान के दौरान जंग-ए-बदर लड़ी गई थी तो फिर कुछ घंटे में वोट डालने की कवायद से कैसा घबराना.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:05:54