उत्तर प्रदेश में पहले चरण की आठ सीटों के प्रचार के लिए मेरठ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी narendramodi BJP4India INCIndiaLive samajwadiparty Bahujan4India
उत्तर प्रदेश में पहले चरण की आठ सीटों के प्रचार के लिए मेरठ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसी अंदाज में भाषण दिया जिसकी उम्मीद थी.की 8 सीटों का जातीय आंकड़ों और प्रभाव करने वालों मुद्दों पर नजर डालें तो इस इलाके के ज्यादातर सीटें मुस्लिम प्रभाव वाली हैं.
मुजफ्फरनगर दंगे के बाद बीजेपी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां क्लिन स्वीप किया था. ऐसे में पीएम ने इस इलाके में 2019 के चुनावों के लिए राष्ट्रवाद को मुद्दा बनाया. इस इलाके की पहचान गन्ने की खेती से होती है और एसपी सुप्रीमो अखिलेश यादव और बीएसपी सुप्रीमो मायावती गन्ना के बहाने बीजेपी सरकार पर लगातार हमला बोल रहे थे. ऐसे मेंने 'अटैक इस द बेस्ट डिफेंस' का फॉर्मूला अख्तियार करते हुए गन्ना के मुद्दे पर बीएसपी और एसपी पर हमला बोल दिया. प्रधानमंत्री ने अपनी पहली औपचारिक रैली में हर उस सवाल का आक्रमक अंदाज में जवाब दिया जो एसपी-बीएसपी गठबंधन उठा रहा था. पुलवामा के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद चुनाव राष्ट्रवाद पर ही लड़ा जाएगा, ये अंदाजा तो मीडिया और विपक्ष पहले से लगा रहा था और मेरठ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण के बाद ये साफ हो गई कि बीजेपी 2019 का लोकसभा चुनाव राष्ट्रवाद पर ही लड़ेगी. प्रधानमंत्री ने अपने भाषण के दो तिहाई हिस्से में पाकिस्तान, सर्जिकट स्ट्राइक की बात की और हर उस सवाल का जवाब दिया जो सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाया गया था. सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने वालों पर बीजेपी पहले भी आक्रामक थी और प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में उस आक्रमकता को और धार दी. प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और एसपी पर एक हथियार से हमला करते हए वंशवाद को मुद्दा बनाया. गठबंधन पर हमला करते हुए पीएम ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में एसपी और कांग्रेस के गठबंधन की याद दिलाई. पहले चरण की जिन 8 सीटों के लिए प्रधानमंत्री मेरठ में वोट मांग रहे थे, वहां गन्ना बड़ा मुद्दा है. ऐसे में गन्ना मूल्य बकाया को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर था. पीएम ने विपक्ष के इस हथियार से ही उस पर हमला बोल दिया. मायावती सरकार में चीनी मिलें बेचे जाने का मुद्दा उठाते हुए पीएम ने साफ किया कि बीजेपी ही किसानों की सबसे बड़ी हितैशी है, साफ है पीएम ने अपने भाषण में बीजेपी के परंपरागत वोटों को समेटने के साथ राष्ट्रवाद और किसानों का मुद्दा उठाकर नए वोटरों को बीजेपी से जोड़ने की कोशिश की.Loading...
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए यूपी के भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट | BJP candidate list in upनई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए गुरुवार को पहली सूची जारी कर दी। भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति के सचिव एवं केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहली सूची में 184 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस 184 सीटों में से 29 सीट उत्तर प्रदेश की है। उत्तर प्रदेश में 6 सांसदों के टिकट काटकर दूसरों की दिया गया।
Read more »
कांग्रेस प्रत्याशी की किरकिरी, आतंकी गतिविधियों में गिरफ्तार शख्स का किया था समर्थन!कांग्रेस नेता नवीनचंद्र बांदीवडेकर ने सनातन संस्था के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें बांदीवडेकर महाराष्ट्र में आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार वैभव राउत के समर्थन में खड़े हैं।
Read more »
गुजरात में बच्ची के अपहरण के शक में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या- Amarujalaगुजरात के वडोदरा के पास एक गांव में बच्ची के अपहरण के शक में भीड़ ने 32 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
Read more »
बिहार में राजद ने की उम्मीदवारों की घोषणा, कांग्रेस में अब भी सस्पेंस बरकरार- Amarujalaबिहार में महागठबंधन की अगुआई कर रही पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस में सस्पेंस बरकरार है। Mahagathbandhan Mahasangram yadavtejashwi INCIndia
Read more »
लोकसभा चुनाव: 2 दिन में कन्हैया कुमार ने पार्टी फंड में जमा किए 10 लाख रुपये– News18 हिंदीबेगूसराय में एक बार फिर वामपंथियों ने अपनी पुरानी रणनीति शुरू करते हुए चंदे की सियासत शुरू की है. वर्तमान में महागठबंधन से अलग होने के बाद सीपीआई के प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने चुनाव लड़ने के लिए लोगों से चंदे की अपील की है. कन्हैया कुमार के अनुसार, चंदे की राजनीति सभी पार्टी करते हैं, कोई पूंजीपतियों से चंदा लेता है. लेकिन मैंने देश के आम आवाम से चंदा लेकर चुनाव लड़ने की तैयारी की है. लेकिन विरोधी इसे वोट की राजनीति करार दे रहे हैं.
Read more »
अमेरिका के सिएटल में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, हिरासत में संदिग्ध- Amarujalaअमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित शहर सिएटल में बुधवार को हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।
Read more »
