यूपी में कांग्रेस को फिर से खड़ा करने की जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगी प्रियंका गांधी? priyankagandhi INCIndia BJP4India
हालांकि, देर सबेर प्रियंका की राजनीति में एंट्री हो ही गई. मगर सक्रिया राजनीति की इच्छा के बावजूद वह हर बार भाई राहुल गांधी को ही आगे बढ़ाने का समर्थन करतीं नज़र आईं.हाल ही में 'गंगा यात्रा' के दौरान जब प्रियंका गांधी प्रयागराज में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पहुंचीं और छात्रों से रू-ब-रू हुईं, वहां भी उन्होंने यही किया.
प्रियंका ने राहुल गांधी को राजनीति में आगे बढ़ाने की अपील की. उन्होंने ये भी दावा किया कि उनके भाई में दादी के सभी गुण हैं. राहुल गांधी की तुलना में प्रियंका का मिजाज भी कुछ जुदा है. वह अपने तय कार्यक्रम और प्रोटोकॉल के हिसाब से नहीं चलतीं. रोड शो करते हुए अचानक गाड़ी रोककर नीचे उतरना और लोगों से हाथ मिलाना. उनसे उनके लहजे में बात करना. ये ही प्रियंका हैं, जो भीड़ के बीच रहकर ज्यादा सहज महसूस करती हैं. कई बार तो प्रियंका ने पार्टी वर्कर्स को भी अपनी कार में बैठा लिया. News18 की संवाददाता पल्लवी घोष ऐसे ही एक वाकये के बारे में बताती हैं. वो कहती हैं, 'गंगा यात्रा' के ठीक पहले प्रियंका गांधी ने प्रयागराज में गंगा तट पर पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने मुझे देखा और मुझे हाथ हिलाकर पास बुलाया. ताकि मैं बेहतर तस्वीर ले सकूं. हालांकि, उन्होंने अलग से बात नहीं की. कैमरे के लिए प्यार और सहजता, ये प्रियंका की एक और पहचान है.'यूपी में चुनावी कैंपेन के लिए प्रियंका गांधी ने गंगा यात्रा को ही क्यों चुना? इसके पीछे भी पार्टी की रणनीति है. दरअसल, यूपी समेत देश में गंगा को एक पवित्र नदी माना जाता है. शायद इसलिए गंगा यात्रा से पहले उन्होंने यूपीवासियों के नाम ओपन लेटर लिखा और गंगा को एकता का प्रतीक बताया. अपनी पहले चुनावी कैंपेन से ही प्रियंका ऐसे-ऐसे जगहों को चुन रही हैं, जहां बीजेपी की मजबूत पकड़ हैं. प्रियंका गांधी के कांग्रेस महासचिव बनने के बाद सबसे ज्यादा परेशान बीजेपी दिखाई दे रही है. बीजेपी सीधे तौर पर राजनीतिक हमला कर रही है. उनके समर्थक सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ तो अनाप-शनाप लिख रहे हैं, जिनके खिलाफ कांग्रेस ने एफआईआर लिखवाई है. ये लोकतंत्र में खत्म हो रही शुचिता की निशानी है. ये एक तरह की बेचैनी ही है, जो प्रियंका के इम्पैक्ट की वजह से है. राष्ट्रीय राजनीति में कांग्रेस के पास राहुल गांधी के बाद प्रधानमंत्री को टक्कर देने वाला कोई व्यक्ति नहीं है. प्रियंका की अपील देशव्यापी है. हिंदी पर पकड़ होने की वजह से हिंदी हार्टलैंड में कांग्रेस के लिए असेट की तरह हैं. 543 लोकसभा सीट पर कांग्रेस अगर 400 पर लड़ी तो हर जगह राहुल गांधी का पहुंचना मुमकिन नहीं होगा. ऐसे में हिंदी हार्टलैंड और ट्राइबल बेल्ट में कांग्रेस के प्रचार में वह काम आएंगीं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सोनिया गांधी: इटली में जन्म, इंडिया में संभाली गांधी परिवार की विरासतसोनिया गांधी ने बताया था कि उन्हें मनमोहन सिंह के खुद से बेहतर प्रधानमंत्री साबित होने का भरोसा था, इसलिए मनमोहन सिंह को वह जिम्मेदारी दी गई.
Read more »
प्रयागराज में बोलीं प्रियंका गांधी, 'देश संकट में है इसलिए घर से निकली'-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: प्रयागराज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं को बर्बार कर रही है।
Read more »
प्रियंका गांधी बोलीं- देश संकट में है, बीजेपी का जवाब- पति या भाई संकट में हैप्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को प्रयागराज में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश और संविधान संकट में है, इसी वजह से मुझे घर से बाहर निकला पड़ा. इसका जवाब देते हुए बीजेपी ने कहा कि जनता अच्छी तरह समझती है कि देश संकट में है या फिर पार्टी संकट में है, या परिवार संकट में है, या भाई संकट में है, या पति संकट में है, या संपत्ति पर संकट है.
Read more »
मोदी-शाह के स्टाइल में ही BJP को UP में काउंटर करेंगी प्रियंका गांधीप्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की जड़ों को मजबूत करने के लिए वही तरीके अपना रही है जिसे भाजपा 2014 में आजमा चुकी है. सपा-बसपा गठबंधन से दरकिनार किए जाने के बाद कांग्रेस अपने परंपरागत वोटबैंक को मजबूत करने के साथ-साथ प्रदेश में छोटे-छोटे दलों के साथ गठबंधन कर रही है.
Read more »
विंध्याचल में प्रियंका गांधी के पहुंचने से पहले लगे 'मोदी-मोदी' के नारे, देखें वीडियो– News18 हिंदीमिर्ज़ापुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के मां विंध्यवासिनी मंदिर में पहुंचने से पहले मंदिर परिसर में मां के दर्शन के लिए लाइन में लगे भक्तों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे. साथ ही प्रियंका गांधी मुर्दाबाद के भी नारे लगे. बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी मिर्ज़ापुर में तय कार्यक्रम से ढाई घंटे लेट से पहुंची. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 का ऐलान होते ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पूरी तरह से सियासी समर में कूद गई हैं. वे तीन दिनों की गंगा यात्रा पर निकली है, जोकि लगभग 140 किलोमीटर की है. प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा प्रयागराज से वाराणसी तक की है. प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा का आज दूसरा दिन है. वे विंध्याचल में दर्शन पूजन के बाद कंतित शरीफ दरगाह में चादर पेश करें वाली थी.
Read more »
न कोई विधायक-न सांसद, गंगा में 140 KM की बोट यात्रा से प्रियंका ने साधीं ये 5 सीटेंकांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रयागराज से बोट पर सवार होकर गंगा नदी पर काशी तक का सफर कर रही है. यूपी में गंगा 1160 किलोमीटर लंबाई में बहती है. इसके 140 किलोमीटर हिस्से में प्रियंका गांधी सफर कर रही हैं. रास्ते में पड़ने वाली पांच लोकसभा सीटों के लोगों से प्रियंका सीधे संपर्क कर उन्हें साधने की कोशिश भी कर रही हैं.
Read more »
ANALYSIS: लोकसभा चुनाव में बीजेपी की राह आसान बना रही है 'घर की लड़ाई'– News18 हिंदीदेश की राजनीति में जितनी तेजी से परिवारवाद बढ़ रहा है, उससे ज्यादा इन परिवारों में झगड़ा भी बढ़ता जा रहा है. दक्षिण में करुणानिधि के परिवार से लेकर महाराष्ट्र में पवार परिवार और ठाकरे परिवार उत्तर प्रदेश में यादव परिवार, बिहार में भी प्रसाद यादव हर परिवार में इन चुनावों में झगड़ा खुलकर सामने आ गया है. इन सबसे बीजेपी को फायदा मिलता दिख रहा है. बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों के ‘घर की लड़ाई’ को इस बार बड़ी आसानी से सुलझा लिया है.
Read more »
LIVE: काशी में प्रियंका के कार्यक्रम में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीटकाशी: प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के दौरान आपस में भिड़े बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता पढ़ें लाइव अप्डेट्स-
Read more »
रामगोपाल यादव ने प्रियंका गांधी पर कसा तंज, बोले- यूपी में कांग्रेस संकट में तो है-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने कहा है कि आदमी मंदिरों में तभी जाता है जब अपने को संकट में समझता है। उन्होंने आगे दावा किया कि कांग्रेस संकट में तो है।
Read more »
यूपी में मायावती-प्रियंका, बंगाल में ममता, जम्मू-कश्मीर में महबूबा लड़ेंगी नहीं, लड़वाएंगीMayawati, Priyanka, Mamta, Mehbooba will not fight Lok Sabha polls | जिन तीन राज्यों में महिलाएं करेंगी पार्टी का नेतृत्व, वहां लोकसभा की 128 सीटें 5 राज्यों में 5 क्षेत्रीय दलों में नंबर-दो नेता और स्टार कैंपेनर महिलाएं
Read more »
मेहुल चोकसी ने गिनाए भारत न आने के बहाने, कहा- हार्ट की सर्जरी हुई हैअदालत को दी गई एक मेडिकल रिपोर्ट में उसने कहा है कि उसके दिमाग में खून का थक्का जमा हुआ है, उसे हायपर टेंशन है, इसके अलावा उसे पैरों में भी दर्द है, साथ ही वह डायबिटीज का भी मरीज है. मेहुल चोकसी ने मुंबई की पीएमएलए कोर्ट में अर्जी देकर कहा है कि वह अपनी खराब सेहत की वजह से यात्रा कर पाने में असमर्थ है, लिहाजा उसे कोर्ट में पेश होने से छूट दी जाए.
Read more »
