न कोई विधायक-न सांसद, गंगा में 140 KM की बोट यात्रा से प्रियंका ने साधीं ये 5 सीटें

United States News News

न कोई विधायक-न सांसद, गंगा में 140 KM की बोट यात्रा से प्रियंका ने साधीं ये 5 सीटें
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 139 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 63%

गंगा में 140 किलोमीटर की बोट यात्रा से प्रियंका गांधी पांच लोकसभा सीटों के लोगों से सीधे संपर्क कर उन्हें साधने की कोशिश भी कर रही हैं

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को चुनावी अभियान की शुरुआत की. प्रियंका प्रयागराज से बोट पर सवार होकर गंगा नदी पर काशी तक का सफर कर रही हैं. उनके दौरे का आज तीसरा दिन है.

यूपी में गंगा नदी 1160 किलोमीटर लंबाई में बहती है. इसके 140 किलोमीटर हिस्से में प्रियंका गांधी सफर कर रही हैं. रास्ते में पड़ने वाली पांच लोकसभा सीटों के लोगों से प्रियंका सीधे संपर्क कर उन्हें साधने की कोशिश भी कर रही हैं. हालांकि, मौजूदा समय में प्रयागराज से लेकर वाराणसी तक कांग्रेस के पास न तो कोई सांसद है और न ही कोई विधायक है. उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दशक से वेंटिलेटर पर पड़ी कांग्रेस में जान डालने के लिए प्रियंका गांधी चुनावी रणभूमि में उतर चुकी हैं. प्रियंका ने अपने चुनावी अभियान का आगाज अपने पैतृक शहर इलाहाबाद और निवास स्वराज भवन से किया, यहां से प्रियंका गांधी ने एक बड़ा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की. इसके बाद मां गंगा, कई मंदिरों और मिर्जापुर में इस्माइल चिश्ती की दरगाह पर माथा टेकते हुए प्रियंका आज वाराणसी पहुंच रही हैं. उनके इस दौरे को धार्मिक, राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक साधने की कवायद मानी जा रही है. मां गंगा करोड़ों भारतीयों के लिए आध्यात्म और आस्था का स्रोत हैं. प्रियंका ने खुद को गंगा की बेटी कहकर प्रयागराज से काशी तक चुनावी प्रचार की शुरुआत की हैं. इस यात्रा की शुरुआत प्रियंका गांधी ने प्रयाग में हनुमान मंदिर का दर्शन करके की. फिर गंगा की पूजा की इसके बाद बोट पर सवार होकर काशी के लिए निकली थीं.इलाहाबाद से वाराणसी के बीच कांग्रेस की राजनीतिक जमीन पूरी तरह से खिसकी हुई नजर आ रही है. कांग्रेस की इस परंपरागत सियासी भूमि पर बीजेपी, बसपा, सपा और अपना दल का कब्जा है. प्रियंका गांधी ने प्रयागराज से वाराणसी के बीच 140 किमी का जो सफर तय किया है. उसके के तहत इलाहाबाद, फूलपुर, भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी लोकसभा सीटों पर सीधे असर करता है. इन पांच संसदीय सीटों के तहत करीब 25 विधानसभा सीटें आती हैं.मौजूदा समय में राजनीतिक तौर पर देखें तो पांच लोकसभा और 25 विधानसभा सीटों में से एक भी सीट कांग्रेस के पास नहीं है. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने पांचों सीटें जीती थी, लेकिन बाद में हुए उपचुनाव में फुलपुर सीट बीजेपी ने गंवा दी है. इस तरह से मौजूदा समय में बीजेपी के पास चार और एक सपा के पास है. विधानसभा चुनाव के नतीजे को देखें तो 25 में से कांग्रेस के पास एक भी विधायक नहीं है. जबकि बीजेपी के पास 16, बसपा के पास 2, अपना दल के पास तीन, सपा और निषाद पार्टी के पास एक-एक विधायक हैं.हालांकि, एक दौर में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की कर्मभूमि फूलपुर रही है. इसी सीट से चुनकर वो देश के प्रधानमंत्री बन थे. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी का गढ़ भी वाराणसी रहा है. बावजूद इसके कांग्रेस अपने इस दुर्ग को संभालकर नहीं रख सकी है. ऐसे में प्रियंका गांधी कांग्रेस के पुराने दुर्ग के सियासी किले को दुरुस्त करने की दिशा में कदम बढ़ाया है. प्रियंका गांधी का प्रयागराज से वाराणसी दौरा कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में बढ़ाया गया पहला कदम माना रहा है. प्रियंका गांधी ने इस यात्रा के जरिए अपने आपको वहां के लोगों से जोड़ने और विपक्ष के कब्जे में अपनी राजनीतिक जमीन को दोबारा से वापस पाने के कवायद में देखा जा रहा है. ऐसे में देखना होगा कि प्रियंका अपनी इस कोशिशों में कहां तक सफल होती हैं?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मेरठ में चंद्रशेखर से मिल रही थीं प्रियंका, लखनऊ में माया से मिले अखिलेशमेरठ में चंद्रशेखर से मिल रही थीं प्रियंका, लखनऊ में माया से मिले अखिलेशप्रियंका और चंद्रशेखर के मुलाकात के अलावा मायावती अपने कैंडिडेट की लिस्ट गुरुवार को जारी करने जा रही हैं. माना जा रहा है कि उम्मीदवारों पर आखिरी मुहर लगाने के पहले दोनों की मुलाकात भी अहम है.
Read more »

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में चुनाव लड़ने से इनकार कर चुके नेताओं को मिला टिकट..कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में चुनाव लड़ने से इनकार कर चुके नेताओं को मिला टिकट..Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के लिए 21 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। इस बीच महाराष्ट्र में कई ऐसे नेताओं को भी टिकट दिया गया है जो पहले चुनाव लड़ने से मना कर चुके हैं।
Read more »

पाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर शहर में देर रात धमाकों की आवाज से दहशत में लोगपाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर शहर में देर रात धमाकों की आवाज से दहशत में लोगअमृतशहर में सुनाई दी धमाकों की आवाज से दहशत का माहौल है। देर रात करीब सवा एक बजे हुए जोरदार धमाकों से शहर के लोग सहमे हुए हैं।
Read more »

न्‍यूजीलैंड: क्राइस्‍टचर्च में आतंकी हमला, मस्जिदों में गोलीबारी में 27 की मौत की आशंका, IED बरामदन्‍यूजीलैंड: क्राइस्‍टचर्च में आतंकी हमला, मस्जिदों में गोलीबारी में 27 की मौत की आशंका, IED बरामदन्‍यूजीलैंड के दौरे पर गई बांग्‍लादेश की क्रिकेट टीम सुरक्षित है. पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है.
Read more »

महारेरा में बढ़ेगी फ्लैट खरीदार की ताकत, बिल्डर को प्रोजेक्ट से बाहर कर सकेंगे ग्राहकमहारेरा में बढ़ेगी फ्लैट खरीदार की ताकत, बिल्डर को प्रोजेक्ट से बाहर कर सकेंगे ग्राहकफ्लैट खरीदारों को राहत देने और बिल्डर की मनमानी रोकने के लिए महाराष्ट्र रियल एस्टेट रेग्युलेटरी अथॉरिटी (MahaRERA) की तरफ से जल्द नए नियम जारी किए जाएंगे.
Read more »

नीदरलैंड में ट्राम में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, आतंकवादी हमले की आशंकानीदरलैंड में ट्राम में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, आतंकवादी हमले की आशंकागोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये. अधिकारी इस घटना को संभावित आतंकवादी हमले के तौर पर देख रहे हैं.
Read more »

प्रियंका चोपड़ा दुनिया की पॉवरफुल महिलाओं की लिस्ट में एकलौता नाम, देश कर रहा सलामप्रियंका चोपड़ा दुनिया की पॉवरफुल महिलाओं की लिस्ट में एकलौता नाम, देश कर रहा सलामप्रियंका ने ओपरा विन्फ्रे और मेरिल स्ट्रीप समेत अन्य अंतराष्ट्रीय हस्तियों के साथ इस सूची में जगह बनाई है
Read more »

जिस ट्रेन में सफर कर रहे थे राष्ट्रपति, वह भी 4 घंटे की देरी से पहुंचीजिस ट्रेन में सफर कर रहे थे राष्ट्रपति, वह भी 4 घंटे की देरी से पहुंचीजब ट्रेन के इतना लेट होने के कारणों की जांच की गई तो पता चला कि जिस ट्रेन में रामफोसा सवार थे, उससे पहले वाली ट्रेन के ड्राइवर को किसी ने पत्थर मार दिया, जिससे वह घायल हो गया और ट्रेन को रोकना पड़ा।
Read more »

न्यूज़ीलैंड का हमलावर 'पाकिस्तान' में क्या कर रहा था?न्यूज़ीलैंड का हमलावर 'पाकिस्तान' में क्या कर रहा था?Christchurch: न्यूज़ीलैंड की मस्जिद में हमला करने वाले ब्रेंटन टैरंट पाकिस्तान में क्या कर रहे थे?
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:46:10