लोकसभा चुनाव 2019 : अब असम में बीजेपी को झटका, सांसद राम प्रसाद शर्मा ने पार्टी छोड़ी

United States News News

लोकसभा चुनाव 2019 : अब असम में बीजेपी को झटका, सांसद राम प्रसाद शर्मा ने पार्टी छोड़ी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 85 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 37%
  • Publisher: 63%

लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में आवाजाही जारी है. अब असम में भाजपा को एक करारा झटका देते हुए तेजपुर से मौजूदा सांसद राम प्रसाद शर्मा (Ram Prasad Sharma ) ने शनिवार को पार्टी छोड़ने की घोषणा की है. उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘पार्टी में नए घुसपैठियों’’ के कारण पुराने कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है.

खास बातेंनई दिल्ली : लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में आवाजाही जारी है. अब असम में भाजपा को एक करारा झटका देते हुए तेजपुर से मौजूदा सांसद राम प्रसाद शर्मा ने शनिवार को पार्टी छोड़ने की घोषणा की है.

उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘पार्टी में नए घुसपैठियों'' के कारण पुराने कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है. शर्मा ने कहा कि आरएसएस और विहिप के लिए 15 वर्ष और भाजपा के लिए 29 वर्ष काम करने के बाद वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं. उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘मैंने आज भाजपा छोड़ दी. मैं असम के उन पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए दुख महसूस करता हूं जिन्हें नए घुसपैठियों के कारण नजरअंदाज किया जा रहा है'.तेजपुर लोकसभा सीट के लिए पार्टी के संभावित उम्मीदवार के पैनल में शर्मा का नाम शामिल नहीं था. इसमें केवल असम के मंत्री और एनईडीए के संयोजक हिमंत बिस्वा शर्मा का नाम था. असम की 14 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों की सूची दिल्ली भेजी जा चुकी है और इसकी शनिवार को घोषणा किए जाने की संभावना है. शर्मा की बेटी को एपीएससी नौकरी घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किए जाने के बाद से ही उनकी उम्मीदवारी दांव पर थी. आपको बता दें कि आज ही यूपी के प्रयागराज से भाजपा सांसद श्यामाचरण गुप्ता ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. गुप्ता ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी का दामन थामा है.समाजवादी पार्टी के टिकट पर गुप्ता बांदा से चुनाव लड़ेंगे. BJP को बड़ा झटका: प्रयागराज के सांसद ने श्यामाचरण गुप्ता ने दिया इस्तीफा, SP की टिकट पर बांदा से लड़ेंगे चुनाव टिप्पणियांआपको बता दें कि इससे पहले भी श्यामाचरण गुप्ता समाजवादी पार्टी में रह चुके हैं. साल 1999 में गुप्ता ने बांदा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार ने उन्हें हरा दिया. हालांकि, साल 2004 में उन्होंने बांदा से जीत हासिल की थी. दूसरी तरफ, आज उत्तराखंड में भी बीजेपी को झटका लगा. राज्य बीजेपी के कद्दावर नेता भुवन चंद्र खंडूरी के बेटे मनीष कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. वे देहरादून में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Lok Sabha Election: जानिए किस चरण में कहां होंगे लोकसभा चुनावLok Sabha Election: जानिए किस चरण में कहां होंगे लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव का ऐलान हो गया है. पूरे देश में सात चरणों में चुनाव होगा. पहले चरण का चुनाव मतदान 11 अप्रैल को, दूसरे चरण का चुनाव 18 अप्रैल को , तीसरा चरण का चुनाव 23 अप्रैल को , चौथे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को, पांचवे चरण का चुनाव 6 मई को , छठवें चरण का चुनाव 12 मई और सातवें चरण का चुनाव 19 मई को होगा. वोटों की गिनती 23 मई को की जाएगी.
Read more »

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 23 मई को आएंगे नतीजे- Amarujalaउत्तर प्रदेश में सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 23 मई को आएंगे नतीजे- Amarujalaदिल्ली की राजनीति की कुर्सी उत्तर प्रदेश से होकर ही गुजरती है। सूबे में लोकसभा की 80 सीटें हैं।
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: उत्तराखंड में 11 अप्रैल को होगी वोटिंग, 23 मई को आएंगे नतीजे- Amarujalaलोकसभा चुनाव 2019: उत्तराखंड में 11 अप्रैल को होगी वोटिंग, 23 मई को आएंगे नतीजे- Amarujalaउत्तराखंड में लोकसभा की 5 सीटें हैं। इनमें से तीन सीटें गढ़वाल मंडल में और दो सीटें कुमाऊं मंडल में हैं। सूबे में अल्मोड़ा,
Read more »

22 राज्यों में एक बार में होगी वोटिंग, UP-बिहार-बंगाल में सात चरण में चुनाव22 राज्यों में एक बार में होगी वोटिंग, UP-बिहार-बंगाल में सात चरण में चुनावलोकसभा चुनाव 2019 का औपचारिक ऐलान हो गया है. इस बार देश में सात चरणों में चुनाव होंगे. हालांकि देश के 22 राज्यों में एक चरण में मतदान होंगे. जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सात चरण में चुनाव होंगे.
Read more »

चार राज्यों में लोकसभा के साथ ही होंगे विधानसभा चुनाव, बाद में जम्मू-कश्मीर- Amarujalaचार राज्यों में लोकसभा के साथ ही होंगे विधानसभा चुनाव, बाद में जम्मू-कश्मीर- Amarujalaचार राज्यों में लोकसभा के साथ ही होंगे विधानसभा चुनाव, बाद में जम्मू-कश्मीर MahaSangram VoteKaro महासंग्राम वोटकरो JammuAndKashmir Elections LokSabhaElections2019
Read more »

लोकसभा चुनाव में इस बार भी फिल्मी सितारों को मैदान में उतारेगी टीएमसीलोकसभा चुनाव में इस बार भी फिल्मी सितारों को मैदान में उतारेगी टीएमसीपार्टी की कई बड़ी जनसभाओं में भी टेलीविजन और फिल्म जगत की हस्तियां नजर आती हैं.
Read more »

बिहार : 3 सदस्यीय समिति करेगी BJP उम्मीदवारों का चयन, जल्द ही होगी घोषणाबिहार : 3 सदस्यीय समिति करेगी BJP उम्मीदवारों का चयन, जल्द ही होगी घोषणालोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव समिति की बैठक के बाद बिहार के मंत्री और बीजेपी नेता नंदकिशोर यादव ने पत्रकारों को बताया कि बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई.
Read more »

1952 से 2014 तक कितना बदला लोकसभा चुनाव - How india changed in 1952 to 2019 loksabha election– News18 Hindi1952 से 2014 तक कितना बदला लोकसभा चुनाव - How india changed in 1952 to 2019 loksabha election– News18 Hindiदेश का पहला आम चुनाव 1952 में हुआ था. इन 67 सालों में 17.3 करोड़ से आज मतदाता 90 करोड़ हो चुके हैं. जबकिराजनीतिक दलों की संख्या 53 से बढ़कर 465 हो गई है.
Read more »

लोकसभा के सात चरणों की पूरी जानकारी - 7 phase details of Loksabha election– News18 Hindiलोकसभा के सात चरणों की पूरी जानकारी - 7 phase details of Loksabha election– News18 Hindiलोकसभा चुनाव 2019 की चुनावी तारीखों की घोषणा हो चुकी है. 11 अप्रैल से 19 मई तक, 7 चरणों में 543 सीटों के लिए चुनाव होंगे. जानिए कौन से चरण में कहां होंगे चुनाव और किस चरण में किसका पलड़ा भारी?
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:55:28